नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला के U -14 छात्र व छात्राओं ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मनन भाटिया ने चैस खो -खो,आर्यन चौहान, समीर ,आरुष ने खो -खो व एथलेटिक में, नाहन खण्ड का प्रतिनिधित्व किया। आरुष ने ऊंची कूद में गोल्ड मेडल, डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। आरुष राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में धर्मशाला (कांगड़ा ) में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेगा,अर्चना ने कबड्डी, आराध्या, चारु शर्मा, मानवी, जीविका, तपस्या ने खो-खो, एथेलेटिक्स, प्रियांशी शर्मा, श्रेया शर्मा, यशस्वी ने चैस में नाहन खण्ड का प्रतिनिधित्व किया जिसमें जिला स्तर पर…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 29 व 30 अक्तूबर, 2025 को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान उपाध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियों का जायजा लेंगे तथा रेणुका विकास बोर्ड की विभिन्न बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आदेश जारी किए है कि सिरमौर जिला के साथ लगते क्षेत्र में अति विशिष्ट अतिथि के आगमन के मद्देनजर 29 अक्तूबर, 2025 को जिला सिरमौर में ‘‘नो फ्लाइंग जोन’’ रहेगा। इस दौरान जिला भर में ड्रोन के उडाने, मानव रहित वाहनों (यूएवी) किसी भी प्रकार के एयर क्राफ्ट, गर्म हवा के गुब्बारे (हॉट एयर बैलून) तथा अन्य हवाई क्षेत्र से संबंधित खेल गतिविधियां, पैराग्लाइडिंग, पैरासेलिंग पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। किसी भी व्यक्ति, प्राधिकरण एवं संस्था द्वारा इन आदेशों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ खेलों को भी विशेष महत्व दे रही है। रोहित ठाकुर आज यहां हिमाचली स्कूली क्रीड़ा संगठन एवं प्रदेश शिक्षा विभाग के सौजन्य से 19 वर्ष से कम आयुवर्ग की 66वीं राज्य स्तरीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का दीप प्रज्जवलन कर विधिवत शुभारम्भ करने के उपरांत खिलाड़ियों व अन्य लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। चार दिवसीय 66वीं राज्य स्तरीय 19 वर्ष से कम आयुवर्ग के छात्र माइनर खेलकूद प्रतियोगिता में 12 ज़िला व खेल छात्रावास के 650 खिलाड़ी…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सम्बद्ध कलाकारों ने आज ज़िला सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आपदा के दौरान सुरक्षा एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पूजा कला मंच बाड़ीधार के कलाकारों ने आज कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत प्लानियां तथा नगर पंचायत अर्की में लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को अवगत करवाया कि भूकम्प के झटके महसूस होने पर शांत रहें व हड़बड़ी न करें, यदि भीतर हों तो खिड़कियों व…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में समर्थ–2025 के तहत व्यापक प्रचार अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत गीत-संगीत और लघु नाटक के माध्यम से जनजागरूकता प्रस्तुतियां दी जा रही हैं, जिनमें सुरक्षित निर्माण प्रथाओं, सामुदायिक लचीलापन और सामान्य आपदा संबंधित जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। सोमवार को इस अभियान के तहत उपमण्डल सरकाघाट के पुराने बस अड्डा और राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में हिमाचल संगीत कला केन्द्र मंच तथा राजकीय महाविद्यालय बल्द्वाड़ा में राधिका म्यूजिकल ग्रुप खुडला के कलाकारों…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य और सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सहयोग से समर्थ-2025 अभियान के अंतर्गत जवाहर पार्क (सामुदायिक भवन परिसर) एवं धनोटू, सुंदरनगर में आपदा जोखिम न्यूनीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध जालपा कला मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से सुरक्षित भवन निर्माण, प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, आगजनी की स्थिति में सतर्कता तथा भूकंप जैसी आपदाओं के…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जाइका) की कृषि परियोजना की विशेषज्ञ टीम इस सप्ताह मंडी जिले के खेतों में उतरी। टीम ने जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी और खंड परियोजना प्रबंधन इकाई गोहर के अधिकारियों के साथ मिलकर गधिमन-मझोठी तथा सूरथी-थाची उप परियोजनाओं के अंतर्गत गेहूं और मटर की फसलों के प्रदर्शन खेत तैयार किए। विशेषज्ञों ने किसानों के साथ मिलकर बुआई कार्य किया और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। परियोजना का उद्देश्य किसानों…