नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-रेड रिबन क्लब ने किया आयोजन,राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़ में रेड रिबन क्लब की ओर से आयोजित एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यशाला में युवाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता नागरिक अस्पताल राजगढ़ की आईसीटीसी परामर्शदाता आरती वोहरा रहीं। उन्होंने बताया कि एचआईवी/एड्स आज भी एक संवेदनशील विषय है और इसके बारे में समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना बेहद जरूरी है। आरती वोहरा ने प्रशिक्षुओं को बताया कि एचआईवी संक्रमण मुख्यतः असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त चढ़ाने, संक्रमित सुइयों का प्रयोग और मां से शिशु को हो सकता है। उन्होंने इस…
Author: Himachal Varta
नाहन 26 जुलाई (एसपी जैरथ):- करियर का एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाहन के छात्र त्रिजल ठाकुर, जिन्होंने कक्षा 6 से 12वीं तक इसी विद्यालय में अध्ययन किया, का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान लक्ष्मीबाई नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन केरल में हुआ है। 42 में से 21 सीटें केरल के लिए आरक्षित थीं और 21 पूरे भारत के छात्रों के लिए खुली थीं, जिनमें त्रिजल ने हिमाचल प्रदेश से एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में स्थान प्राप्त किया। त्रिजल ने जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। चयन प्रक्रिया के दौरान उन्होंने लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और फुटबॉल…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज शनिवार को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों को पुष्पचक्र भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उपस्थित लोगों को देश की एकता व अखंडता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी तथा कहा कि हमारे वीर सैनिकों की बदौलत ही हमारे देश को सीमाएं सुरक्षित है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एल आए वर्मा, एसडीएम…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है। सूचना के अनुसार, आरोपी बंटू पुत्र दलेल सिंह, गांव व डाकघर गोरखुवाला, तहसील पांवटा साहिब, बांगरण बाईपास चौक के पास एक खाली प्लॉट में खड़ा था। आरोपी पीले रंग की कमीज और सफेद पेंट पहने हुए था तथा उसके पास काले रंग का बैग था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया और जब बैग की तलाशी ली तो उसमें से मार्का WE+ WECARE के कुल 25 कॉफी कलर के खुले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस थाना…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने प्रैस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कोई भी बिहार के निर्वाचक जो हिमाचल में अस्थाई रूप से रह रहे हो, वे निर्वाचक नामावली में अपना नाम का सत्यापन ऑनलाइन अथवा परिवार के सदस्यों के सहयोग से गणना प्रपत्र भरकर कर सकते है। प्रारूप निर्वाचक नामावली 1 अगस्त, 2025 को प्रकाशित की जाएगी तथा दावे व आपति की अवधि 1 अगस्त से 1 सितम्बर, 2025 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने नई पंचायत समिति ददाहु के गठन के उपरांत प्रभावित पंचायत समिति नाहन, पांवटा साहिब तथा संगडाह के निर्वाचन क्षेत्रों तथा जिला परिषद के वार्ड सं0 1,2,8,9,10,11,व 13 का पुनः परिसीमन किए जाने के आदेश जारी किए है। आदेशों में बताया गया कि नई पंचायत समिति ददाहु के गठन हेतु विकासखण्ड नाहन की 11, पांवटा साहिब की 7 और संगडाह की 7 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। उपायुक्त ने उप मंडलाधिकारी नाहन, पांवटा साहिब व संगडाह को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में आने वाली पंचायत समितियों के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) का निर्धारित…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग केध अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान की अध्यक्षता में आज जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयोग के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा एवं विजय डोगरा, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा तथा आयोग के सदस्य सचिव विनय मोदी भी समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने कहा कि जिला सिरमौर में यह आयोग की पहली समीक्षा बैठक है, जो अनुसूचित जाति समुदाय के लिए जिला में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उचित लाभ पात्र लाभार्थियों को पहुंचाने…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा एवं विजय डोगरा ने आज बी.आर.सी. कार्यालय ददाहू में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ आपदा प्रभावित परिवार जिन्हे राहत राशि प्रदान की गई तथा एस.सी. वर्ग पीडित जिनके मामले अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पंजीकृत हैं, उनके साथ संवाद किया। आयोग समिति ने इस दौरान पुलिस तथा प्रशासन की इन मामलों के प्रति भूमिका पर भी चर्चा की। अध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उचित न्याय मिले यह आयोग का मुख्य लक्ष्य है। किसी भी समस्या…