Author: Himachal Varta

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- नाहन पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों के लिए 10.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दो रेजिडेंस ब्लॉकों का शिलान्यास विधायक अजय सोलंकी ने किया। प्रत्येक ब्लॉक में 13-13 रेजिडेंस क्वार्टर होंगे, और प्रत्येक ब्लॉक की निर्माण लागत 5.30 करोड़ रुपये है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है, और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह रेजिडेंस क्वार्टर महिला पुलिस थाना नाहन और सदर पुलिस थाना नाहन के कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा,…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित खालसा फुटबॉल कप प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस युवा नेता जयदीप शर्मा उपस्थित रहे, जिनका खालसा फुटबॉल कमेटी ने भव्य स्वागत किया। कांग्रेस नेता शर्मा ने इस सम्मान को अपने लिए अत्यंत गौरवपूर्ण बताया और आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, जबकि स्थानीय टीम नाहन के गोबिंदगढ़ मोहल्ला ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि जयदीप शर्मा ने विजेता और…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर योगेश जसवाल की अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल रखने के दोषी हरियाणा निवासी सद्दाम पुत्र मोहम्मद हसन को 10 वर्ष का कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की स्थिति में उसे दो वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। 7 सितंबर 2023 को पुलिस टीम शंभूवाला, बोलियो, कटासन क्षेत्रों में गश्त कर रही थी। कटासन देवी के पास तीव्र मोड़ पर लगाए गए नाके पर एक बाइक सवार बिना हेलमेट के आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर की जानी-मानी हस्ती पूर्व ब्लाक समिति अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा कार्य समिति सदस्य सहीराम चौहान पिछले कुछ महीने से अस्वस्थ चल रहे थे जिस कारण उनका अचानक निधन हो गया है उनके निधन होने का समाचार मिलते ही महल क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जिला सिरमौर में शोक की लहर दौड़ रही है रावत ने बताया कि सहीराम चौहान महल क्षेत्र के ही नहीं बल्कि पूरे जिला सिरमौर के कद्दावर नेता थे इसलिए उनकी क्षतिपूर्ति कभी भी पूर्ण…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मिशन सिंदूर की अपार सफलता के बाद देश के सैनिकों के सम्मान में नाहन में महिलाओं द्वारा शौर्य सम्मान रैली का आयोजन किया गया। रैली में शहर की दर्जनों महिलाओं ने हिस्सा लिया। मिशन सिंदूर के तहत नाहन में आयोजित शौर्य सम्मान रैली में मौजूद महिलाओं ने बताया कि आज मिशन सिंदूर की सफलता को लेकर देश के सैनिकों के सम्मान में मातृ शक्ति द्वारा शौर्य सम्मान रैली निकाली गई है। इस रैली में शहर की दर्जनों महिलाओं ने हिस्सा लिया। हिंदू आश्रम से शुरू हुई…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- पिछले लंबे समय से बंद पड़ी नाहन फाउंड्री को फिर से शुरू करने को नाहन फाउंड्री संघर्ष उत्थान समिति लगातार प्रयास कर रही है। इस संदर्भ में समिति के पदाधिकारी नाहन में आज मीडिया से रूबरू हुए। नाहन फाउंड्री संघर्ष उत्थान समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ये फाउंड्री रियासत काल में शुरू की गई थी जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध था। परंतु दुर्भाग्यवश 1996 से यह फाउंड्री बंद पड़ी है। नाहन को एक अलग पहचान देने वाली फाउंड्री के बंद होने…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स द्वारा नाहन में ऑडियोमेट्री चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों के सुनने की क्षमता की जांच की गई। मीडिया से बात करते हुए रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के सदस्य अमित अत्री ने बताया कि आज क्लब की ओर से ऑडियोमेट्री चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में चंडीगढ़ से विशेषज्ञ पहुंचे थे। उन्होंने लोगों के सुनने संबंधी कान की जांच की और आवश्यक दवाइयों के साथ-साथ उचित परामर्श भी दिया। उन्होंने बताया कि इस जांच के दौरान जिन लोगों को सुनने की…

Read More

नाहन   ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- रविवार शाम को सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र में जोहड़ो (माजरा) के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब नाहन की ओर जा रही पिकअप ने सामने से आ रही कार को गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी। कार में सवार दो लोगों में से तुलसी नामक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक तालिब (27), निवासी रानीपुर, तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) और कार चालक दोनों घायल…

Read More