नाहन। कोरोना ने एक बात देश को बारीकी से ये भी समझाई है कि ऊंची-ऊंची इमारतों का निर्माण व कारखानों में उत्पादन श्रमिकों के दम पर ही संभव है। बावजूद इसके देश की रीढ़ का तिरस्कार किया जा रहा है। इसके विपरीत नाहन तहसील के अधीन आने वाले मोगीनंद गााँव में रह रहे एक दंपत्ति नागेंद्र सिंह रावल व ममता रावल ने लाॅकडाउन में गरीबों के दुख को अपना समझा है। प्रशासन ने भी दंपत्ति की हौंसला अफजाई की है। अब तक चार बसें उत्तर प्रदेश के बरेली भेजी जा चुकी हैं। इसके अलावा लखनऊ भी एक बस भेजी गई…
Author: Himachal Varta
शिमला। आरट्रेक के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लै. जनरल राज शुक्ला ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने राज्यपाल को इस अवसर पर एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
नाहन। जिला सिरमौर में उपमण्डल राजगढ व पच्छाद में मार्केट रविवार के दिन बंद रहेगी। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने दिनांक 19 मई, 2020 को जारी किए आदेशों की निरन्तरता में आज जारी किये। उन्होने स्पष्ट करते हुए बताया कि यह आदेश केवल उपमण्डल राजगढ व पच्छाद के लिए है जहां बाजार रविवार को बंद रहेगे। इसके अतिरिक्त, अन्य उपमण्डलों में मार्केट सोमवार के दिन बंद रहेगे।
नाहन। कोरोना की दहशत के बीच सिविल अस्पताल सराहां की ओपीडी घट गई है। अस्पताल में अब वही मरीज पहुंच रहे हैं, जिन्हें ज्यादा इमरजेंसी है। गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ अन्य गंभीर मरीज अस्पताल में दाखिल भी हो रहे हैं। पहले जहां अस्पताल में ढाई सौ तक ओपीडी रहती थी। अब यह संख्या घटकर 50 से 70 के बीच रह गई है। जब से सराहां अस्पताल को कोविड-19 सेंटर बनाया गया है, तब से मरीज डर-डर कर ही अस्पताल पहुंच रहे हैं। हालांकि अस्पताल के पुराने भवन को सामान्य मरीजों के लिए रखा गया है। लोगों को घबराने की कोई…
नाहन। सिरमौर के स्वास्थ्य खंड संगड़ाह की 41 पंचायतों में क्वारंटीन किए गए लोगों और बाहर से आने वाले अन्य संदिग्धों को अब कोविड-19 संबंधी जांच के लिए 65 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज नाहन नहीं जाना पड़ेगा। उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में 80 लोगों को होम क्वारंटीन और दो लोगों को सरकारी क्वारंटीन सेंटर में रखा गया हैं। पुराने एसडीएम कार्यालय संगड़ाह में शुक्रवार को एसडीएम राहुल कुमार, डीएसपी अनिल धौलटा, तहसीलदार आत्माराम नेगी और बीएमओ डॉ. यशवंत आदि की मौजूदगी में कोविड-19 सैंपलिंग प्रक्रिया शुरू की गई। डीसी सिरमौर के अनुसार जिले के नाहन और पांवटा के अलावा अब…
नाहन। कोरोना वायरस के बारे में लोगों को कविता के माध्यम से जागरूक करते हुए स्नात्कोत्तर महाविद्यालय नाहन का एनसीसी कैडेड स्नेहिल अत्री अपने क्षेत्र ददाहू के समीप ग्राम पंचायत भनेत में लोगों को कोविड–19 के बारे में जागरूक कर रहा है । यह गांव की महिलाओं की सहायता से मास्क तैयार कर कर्फ़्यू में ढील के दौरान बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वाले लोगों को बांट रहा है । इसके अतिरिक्त यह गांव में ढील के दौरान दुकानों पर सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के बारे भी ग्रामीणों को जागरूक कर कोरोना जैसी महामारी को हराने का प्रयास…
लॉकडाउन के चलते सिरमौर जिला की पवित्र रेणुका झील का पानी फिर से साफ हो गया है। लॉकडाउन के बाद से झील के पानी का रंग फिर से अपने पुरानी रूप में आ गया है। इसके साथ ही झील के पास मौजूद गिरी नदी का पानी भी साफ हो गया है। नाहन (संजय सिंह)। कोरोना वायरस और लॉकडाउन ने भले ही दुनिया भर में कोहराम मचा कर रखा हो, लेकिन इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि लॉकडाउन से मुरझाई हुई प्रकृति एक बार फिर खिलखिला उठी है। इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है सिरमौर जिला…
नाहन। सराहां कोविड़ अस्पताल में दाखिल पांवटा साहिब की महिला व उसकी 7 साल की बेटी की रिपोर्ट दोबारा भी पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट नेगेटिव आने की सूरत में उन्हें होम क्वारंटाइन पर भेजा जा सकता था। मगर अब अस्पताल में ही दाखिल रहना पड़ सकता है। पावंटा साहिब में तारूवाला की हरिओम कॉलोनी की रहने वाली 30 वर्षीय महिला 4 मई को अपने बच्चों सहित दिल्ली से लौटी थी। पति ही परिवार को लेने दिल्ली गया था। लौटने के बाद होम क्वारंटाइन पर रह रही महिला के सैंपल लिए गए थे, जो जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। बेटी…