राहत भरी खबर नाहन। जिला सिरमौर से राहत भरी खबर यह है कि चंडीगढ़ से आए सभी युवक-युक्तियां कोरोना वायरस टेस्ट में पास हो गए हैं। कल चंडीगढ़ से आए सभी काला अंब पहुंचे 86 युवक-युवतियों में से 50 की सैंपल रिपोर्ट कल नेगेटिव आ गई थी। जबकि 34 युवक-युवतियों की रिपोर्ट आना बाकी था जो आज टेस्ट के बाद नेगेटिव आई है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सिरमौर से अब कोई भी पॉजिटिव मामला नहीं रहा है। यह सभी बच्चे डेढ़ महीने से भी ज्यादा अपने अभिभावकों से दूर थे। बमुश्किल जब यह घर पहुंचे तो इन्हें…
Author: Himachal Varta
परिजनों ने कहा तनाव में था, उसकी हत्या की गई है शाम के बाद युवक का परिवार से संपर्क नहीं हुआ नाहन। पांवटा साहिब पुलिस थाने के अंतर्गत बेहड़ेवाला के जंगल में पुलिस ने आज सुबह संदिग्ध हालत में 49 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव की पहचान अख्तर हुसैन के नाम से हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों ने बताया कि अख्तर हुसैन अपना टेंपो चलाता था और गुड़ बेचने का काम करता था। वीरवार को उसके फोन पर मोबाइल की घंटी बजती रही और कल देर शाम को 7 बजे के बाद…
नाहन। वीरवार सायं 5:00 बजे के बाद एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा शहर का निरीक्षण करने निकले। इस औचक निरीक्षण के पीछे मुख्य लॉकडाउन और कर्फ्यू में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात किए गए कर्मचारियों को मौके पर पाए जाना था। सादे लिबास में खुद गाड़ी ड्राइव करते हुए पुलिस प्रमुख ने पूरे शहर का निरीक्षण किया। हालांकि इस औचक निरीक्षण में अधिकतर पुलिस पोस्ट पर पुलिसकर्मी तैनात मिले। मगर कुछ ऐसे पेट्रोलिंग पवाइंट भी थे जहां पुलिस जवान मौके पर नहीं थे। इस पर जिला पुलिस कप्तान के द्वारा कड़ा संज्ञान भी लिया गया। हालांकि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को…
नाहन। विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि सिरमौर जिला में कफर्यू और लॉक डाउन के दौरान कृषि कार्यों को प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्त रखा है।उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और किसानों की सभी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग और प्रशासन के अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। साथ ही किसानों की आवश्यकतानुसार इंटर-स्टेट आधार पर कृषि गतिविधियों को जारी रखने के लिए प्राथमिकता के अनुसार परमिशन देने के आदेश दिए गए हैं। डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि…
नाहन। प्रदेश में लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच उपमंडल संगड़ाह के शिवपुर में एसआईयू नाहन व हरिपुरधार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने यहां लहसुन की फसल के बीच अफीम की खेती बरामद की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संगड़ाह थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संगड़ाह के शिवपुर में एक किसान ने लहसुन की आड़ में अफीम की खेती कर डाली। पुलिस को इस मामले की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद एसआईयू नाहन और पुलिस चौकी…
नाहन। जिला सिरमौर में अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों में राशन के लेन-देन में प्रयोग होने वाले पीओएस-बायोमेट्रीक मशीनों का प्रयोग 17 मई, 2020 तक नहीं होगा यह जानकारी जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डा.आर.के. परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना के संक्रमण फैलने से पहले सरकार उचित मूल्य की दुकानों में राशनकार्ड होल्डर का पीओएस मशीन में अंगूठे का इस्तेमाल करने के बाद राशन जारी करती थी जोकि सही राशनकार्ड होल्डर को ही राशन देने मे सहायक सिद्ध होती थी लेकिन कोविड-19 संक्रमण के फैलने के बाद इन मशीनों से बायोमेट्रीक के प्रयोग पर रोक लगा दी है।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रधान मंत्री को लॉकडाउन में से बाहर निकलने की रणनीति के लिए कहा रणनीती में अर्थव्यवस्था को फिर से राह पर चलाने के लिए स्पष्टत: प्रगटावा किया जाए चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से लॉकडाउन 3.0 से बाहर निकलने की रणनीति और देश की अर्थव्यवस्था को पैरों पर खड़ा करने के लिए आगे बढऩे के रास्ते का स्पष्टत: से प्रगटावा करने की अपील की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्यों को पेश राजस्व घाटे की पूर्ति और कोविड -19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य संभाल और…
शिमला। देश के विभिन्न भागों में जारी लाॅकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में फंसे हिमाचल प्रदेश के नागरिकों की घर वापसी के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयासरत है। इन लोगों की सुविधा के लिए राज्य में स्थापित आपातकालीन संचालन केंद्रों के नोडल अधिकारियों ने विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को हिमाचल के लोगों के बारे में जानकारी सांझा की है तथा उन्हें वापस भेजने के लिए उचित योजना तैयार करने तथा विशेष बसों अथवा रेल सुविधा का उचित प्रबन्ध करने का आग्रह किया है। प्रदेश सरकार ने गुजरात, राजस्थान राज्य और दमन एवं दीव, दादरा…