शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय कोरोना के चलते सील कर दिया गया है और प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू सेल्फ क्वारंटाइन में चले गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवनियुक्त प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू अपने ही कार्यालय में एक व्यक्ति से मिले थे। ये व्यक्ति कुंडू को पुलिस महानिदेशक बनने पर बधाई देने के लिए दिल्ली से आया था और वापस दिल्ली जाने पर वह व्यक्ति 8 जून को कोरोना पॉजिटिव पाया गया और आज 9 जून को उसकी मौत भी हो गई। ये व्यक्ति पहली जून को प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू से उनके कार्यालय में मिला था। सूत्रों के अनुसार ये मुलाकात सिर्फ दो मिनट की थी और इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया गया। लेकिन बाद में व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई।
इसकी जानकारी मंगलवार को मृतक के बेटे ने डीपीजी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मुख्यालय को सील कर दिया गया है। न किसी को अंदर जाने और न बाहर आने की अनुमति है। वहीं डीजीपी संजय कुंडू होम क्वारंटीन हो गए हैं। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी के स्टाफ के साथ 28 लोगों के सैंपल ले लिए गए हैं। मुख्यालय को सैनिटाइज किया जा रहा है।
Breakng
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
Wednesday, September 30
