Author: Himachal Varta

नाहन। जिला सिरमौर में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान लोगों को हरसंभव सुविधा मुहैया करवाने का प्रयास किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान लोगों की राशन, सब्जी, दूध इत्यादी की जरूरत को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने होम डिलीवरी सुविधा की शुरुआत की ताकि लोगों को घर बैठे ही रोजमर्रा की सभी जरुरी वस्तुएं मिल सकें और उन्हें बाहर निकलना न पड़े। उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परुथी ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन के दौरान जिला में अब तक करीब 25500 होम डिलीवरी की गई जिसमे खुले बाजार से 12718 होम डिलीवरी की गई…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार सुनिश्चित कर रही है कि लोगों को आवश्यक वस्तुओें की होम डिलिवरी की जाए ताकि लाॅकडाउन की अवधि के दौरान उनके आवागमन में कमी लायी जा सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य में खाद्य, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है और किसी को भी चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि सभी वस्तुओं की निर्बाध और निरंतर आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित की जा रही है। सरकार ने विभिन्न वस्तुओं की होम डिलिवरी के लिए पूरे प्रदेश में 1,706 विक्रेताओं को नामांकित किया है जिससे अब तक 12,82,334 लोग…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आदेशों के अनुरूप मरीजों को दवाई पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने सीएम एचपी एसेंशियल मेडिसिन हेल्पलाइन नाम से नई हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। कोविड-19 महामारी के कारण लाॅकडाउन के समय जिला सिरमौर के गांव कुलह के निवासी मोहन के लिए यह सेवा वरदान सिद्ध हुई है। इस सुविधा के कारण ही उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की जीवन रक्षक दवाई उपलब्ध हो पाई। मोहन ही इस सुविधा का लाभ उठाने वाले एक मात्र मरीज नहीं हैं। इस सेवा से प्रदेश के दूर-दराज के हजारों मरीज विशेषकर किडनी ट्रांसप्लांट, हार्ट सर्जरी, एंटी कैंसर मेडिसन…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां सेवानिवृत लैफ्टिनेेंट जनरल पी.सी. थिमय्या से दूरभाष पर बातचीत की और उन्हें सेवानिवृति के उपरान्त स्वस्थ और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी। पी.सी. थिमय्या भारतीय सेना में चार दशकों तक सेवाएं प्रदान करने के उपरान्त आज सेवानिवृत हो गए। राज्यपाल ने कहा कि पी.सी. थिमय्या ने हमेशा बतौर सेना अधिकारी राष्ट्र के प्रति अपनी बहुमूल्य सेवा और कार्यकुशलता का परिचय दिया है।

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां राज भवन में नगर निगम के 21 सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शहरी विकास मंत्री सरवीण चैधरी भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राज्यपाल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान को जाखिम में डालकर प्रदेश के 1100 फील्ड सफाई कर्मी, जिनमें 30 प्रतिशत महिलाएं हैं, घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित कर सफाई अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी सही मायनों में कोरोना योद्धा हैं। उन्होंने कहा कि ये सफाई कर्मचारी बहादुर हैं और सम्मान के हकदार हैं। श्री दत्तात्रेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बाहरी राज्यों से वापस हिमाचल प्रदेश आने वाले लोगों से होम क्वारंटीन का सख्ती से पालने करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह न केवल उनके लिए बल्कि उनके परिवार और समाज के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से लौटे लोग अपनी यात्रा का पूरा विवरण दें और उनमें जुकाम जैसे कोई लक्षण हैं तो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से इसकी जानकारी भी सांझा करें ताकि समय रहते उनका उपचार किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायती राज संस्थानों व स्थानीय शहरी निकायों के प्रतिनिधियों को…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भारतीय फिल्म जगत के प्रसिद्ध और प्रतिभावान अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक सन्देश में राज्यपाल ने कहा कि ऋषि कपूर का भारतीय सिनेमा के लिए विशेष योगदान रहा है। उन्होंने फिल्म में अपने किरदारों को जीवंत बनाया। उन्होंने अनेक लोकप्रिय फिल्में दी हैं, जिनके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंग्त आत्मा की शांति और शोक सतंप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Read More

केवल प्रवासी श्रमिक ही हेल्पलाईन नम्बर पर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक करें सम्पर्क  नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परुथी ने बताया कि कोविड-19 के चलते कर्फ्यू के दौरान जिला में बाहरी प्रदेशो से रह रहे प्रवासी मजदूरो कि सहायता के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाईन नं. 9958253587 जारी किया है, जिसके नोडल अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह हैं। उन्होने बताया कि केवल आश्रय, खाना, दवाईयां व वेतन से संबन्धित पेश आ रही किसी भी समस्या के निदान के लिये जिला में रह रहे प्रवासी श्रमिक ही इस हेल्पलाईन नम्बर पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे…

Read More