Author: Himachal Varta

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अपील पर पंजाब एग्रो के चेयरमैनों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘मुख्यमंत्री राहत कोष कोविड-19’ में 21.75 लाख रुपए का योगदान दिया है। यह खुलासा करते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब एग्रो और सहायक ईकाईयों के ग्रुप ए के अधिकारियों द्वारा अपने वेतन में से राहत कोष में 25 प्रतिशत जबकि बी और सी वर्ग के अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा 20 प्रतिशत का योगदान दिया गया है जबकि ग्रुप डी के मुलाजिमों ने अपने वेतन का 15 प्रतिशत का हिस्सा डाला है। इसी दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास विसवाजीत खन्ना…

Read More

आज श्री हजूर साहिब से आए 141 श्रद्धालुओं के लिए सैंपल होशियारपुर/चंडीगढ़। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 के अब तक 721 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 427 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है, 272 सैंपलों की रिपोर्ट अभी तक आनी बाकी है व 11 सैंपल इनवैलिड पाए गए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि कोविड-19 के चलते देश भर में चल रहे लॉकडाउन के कारण तख्त श्री हजूर साहिब से बुधवार देर रात वापिस लाए गए जिले के 142 श्रद्धालु को एकांतवास में रखा कर उनके स्वास्थ्य की जांच की…

Read More

संकट समय देश निवासियों के लिए भोजन मुहैया करवा रहे पंजाब के किसानों की सार लें नरेंद्र मोदीः परनीत कौर पटियाला। पटियाला से लोक सभा सदस्य श्रीमती परनीत कौर ने केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब में हुई बेमौसम बारिश के चलते सिकुड़ गए और बदरंग हुए गेहूं के दानों की खरीद सम्बन्धित निर्धारित शर्तों में ढील देते हुए इसके न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लगाई कटौती को वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को तुरंत निजी हस्तक्षेप करने की अपील की है। लोक सभा सदस्य श्रीमती परनीत कौर ने बीते दिन प्रधानमंत्री को की गई, अपनी अपील में…

Read More

होशियारपुर/चंडीगढ़। जिला मैजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने फौजदारी संहिता 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला होशियारपुर की सीमा के अंतर्गत आते ग्रामीण क्षेत्रों में हर किस्म के सरकारी निर्माण को बिना किसी मंजूरी के आज्ञा होगी। उन्होंने कहा कि जिला होशियारपुर की सीमा के अंतर्गत आते शहरी क्षेत्र में पहले से ही चल रहे सरकारी प्रोजैक्टों को पूरा करने के लिए आज्ञा होगी, बशर्ते कि प्रोजैक्ट साइट के ठेकेदार की ओर से लेबर की रिहायश/खाना/मैडिकल सुविधा के अलावा मास्क, दस्ताने व सैनेटाइजर मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मंडियों में फलों एवं सब्जियों की बिक्री पर एक प्रतिशत मार्केट फीस और एक प्रतिशत एचआरडीएफ लगाने का निर्णय लिया है। इस आशय का निर्णय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। यहां यह उल्लेखनीय होगा कि पंजाब में पहले से ही फलों एवं सब्जियों की बिक्री पर दो प्रतिशत मार्केट फीस और दो प्रतिशत उपकर लगाया जा रहा है। इसी प्रकार, चंडीगढ़ में फलों एवं सब्जियों पर दो प्रतिशत मार्केट फीस और हिमाचल प्रदेश तथा दिल्ली में फलों एवं सब्जियों पर एक प्रतिशत मार्केट फीस लगाया…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कोरोना वायरस से लडऩे के लिए अपने सभी लागू किए गए और भविष्य के कदमों में हरियाणा सरकार के साथ पूर्ण एकजुटता व्यक्त करने हेतू राज्य के वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं का धन्यवाद किया। आज यहां लगभग दो घंटे चली वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में उनकी अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज और विधायक श्री अभय सिंह चौटाला ने भाग लिया। बैठक में बताया गया कि गेहूं और सरसों की खरीद जोरों पर है। कल तक लगभग 30 लाख मीट्रिक टन गेहूं और…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कोरोना महामारी के दृष्टिगत लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए राज्य आयुर्वेदिक विभाग द्वारा तैयार किए गए मधुयष्टियादि कषाय (काढ़ा) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बोलते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयुर्वेदिक काढ़ा प्रतिरक्षण तंत्र को मजबूत करने में सहायक होगा तथा इसे कोरोना योद्धाओं डाॅक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस, वरिष्ठ नागरिकों और राज्य के सभी कोरोना मुक्त हुए लोगों को निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट 2020-21 में की गई घोषणा के अनुसार, यह आयुर्वेदिक दवा राज्य के सभी वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क प्रदान की जाएगी।…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने फिल्म और टेलीविजन निर्माता गिल्ड के सीईओ कुलमीत मक्कड़ के निधन पर दुख व्यक्त किया है, जिनका आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से धर्मशाला में निधन हो गया। वह कोविद-19 महामारी के कारण लाॅकडाउन के बाद से धर्मशाला में मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने मनोरंजन उद्योग में किए गए मक्कड़ के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्य युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होंगे। जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की…

Read More