Author: Himachal Varta

होशियारपुर/चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से जारी हिदायतों के मद्देनजर जिला मैजिस्ट्रेट श्रीमती अपनीत रियात ने म्यूनसिपल लिमिट से बाहर स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में लगे सभी औद्योगिक यूनिटों, फोकल प्वाइंटो, इंडस्ट्रीयल अस्टेट में स्थित उद्योगों को कफ्र्यू के दौरान चलाने की मंजूरी शर्तों के आधार पर दी है। जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि जो उद्योग सरकार के पत्र नंबर 40-3-/2020/DM/1(A) तिथि 15/4/2020 के माध्यम से जारी की एस.ओ.पी. के अनेक्सचर 2 के माध्यम से जारी हिदायतों का पालन करने में समर्थ है वह अपना यूनिट शुरु करने से पहले इस संबंधी एक स्व घोषणा पत्र जी.एम. जिला उद्योग केंद्र, होशियारपुर…

Read More

शिमला। वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां जिला कुल्लू के मनाली विधानसभा क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को हि.प्र. एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए 17,48,388 रुपये का बैंक ड्राफ्ट भेंट किया। वन मंत्री ने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के लोगों की ओर से अब तक हि.प्र. एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड और पी.एम. केयर्स के लिए 42,80,088 रुपये का अशंदान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया।

Read More

शिमला। विधायक राकेश जम्वाल ने मण्डी जिला के सुन्दरनगर क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को हि.प्र. एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए 17,35,000 रुपये और पीएम केयर्स के लिए 52,500 रुपये के चेक भेंट किए। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Read More

अधिकारियों को राज्य में आए लोगों की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कोरोना वायरस के दृष्टिगत वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने वाले लोगों की चिकित्सा जांच के लिए एक्टिव केस फाईंडिंग अभियान की तर्ज पर एक विशेष अभियान चलाया जाएगा और इन व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि क्वारंटीन पर रखे गए लोग घर से…

Read More

शिमला। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण बड़ी संख्या में हिमाचली छात्र, यात्री, तीर्थयात्री, व्यावसायिक व्यक्ति विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फंसे हुए हैं। इसी तरह बाहरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के छात्र, पर्यटक, व्यापारिक यात्री व औद्योगिक श्रमिक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में रह रहे हैं और अपने संबंधित मूल राज्यों में वापस जाने के इच्छुक हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने राज्य सीमाओं पर लोगों को आवाजाही की अनुमति दी है, इसलिए जनहित में हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के बीच…

Read More

नाहन। शुक्रवार को उत्तरांचल के पॉजिटिव आए परिचालक के संपर्क मे आने वाले नाहन क्षेत्र के सभी 7 नेगेटिव आए हैं। इसके साथ साथ दो अन्य जो टेस्ट के लिए सैंपल भेजे गए थे वह भी क्लीन चिट हो गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को एचएनएन न्यूज़ ने सबसे पहले प्रमुखता के साथ यह खबर की थी कि 29 तारीख को उत्तरांचल में पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आने वाले नाहन विधानसभा क्षेत्र के 7 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। जिसके बाद इन सभी के सैंपल कसौली भेजे गए थे। यह सभी सैंपल नेगेटिव पाए गए…

Read More

नाहन। सिरमौर में फर्जी कर्फ्यू पास की सूचनाओं के बाद जिला में पुलिस अलर्ट हो गई है। इस बाबत एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने सभी पुलिस थानों व चौकियों को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने कहा कि हाल ही में मामला सामने आया था कि कुछ लोग फर्जी कर्फ्यू पास व फोटो स्टेट कॉपी गाड़ियों में लगाकर चल रहे हैं, जिसको लेकर सभी थानों व चौकियों को निर्देश जारी किए गए हैं। एसपी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि इस तरह के…

Read More

नाहन। कोरोना वायरस और बढ़ती गर्मी को देखते हुए पांवटा साहिब के नवयुवक मंडल एकता के युवाओं ने एक अद्भुत पहल शुरू की है। इन युवकों ने बेजुबान जंगली जीव-जंतुओं के लिए पीने के पानी का प्रबंध के लिए जंगल में एक तलाब बनाया है। गर्मियों के समय में अक्सर पानी की भयंकर समस्या बन जाती है। इस मौसम में इंसान के साथ-साथ पशु पक्षी जीव जंतु भी गर्मी से बेहाल हो जाते हैं। आलम यह हो जाता है कि पानी ना मिलने की वजह से जीव जंतुओं की मौत हो जाती है। जीव जंतु पानी के लिए परेशान ना…

Read More