Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन व कालाआम्ब क्षेत्र के नाई, ब्यूटी पार्लर और सैलून कर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन व कालाआम्ब क्षेत्र के नाई, ब्यूटी पार्लर और सैलून कर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित

    By Himachal VartaJune 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। नाहन व कालाआम्ब क्षेत्र के नाई, ब्यूटी पार्लर और सैलून कर्मियों के लिए आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में एक दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 86 लोगों ने भाग लिया जिनमें 10 महिला ब्यूटी पार्लर कर्मी भी शामिल थी। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परुथी ने दी।
    उन्होंने बताया कि आज इस प्रशिक्षण शिविर में नाहन व कालाआम्ब के उन ब्यूटी पार्लर और सैलून कर्मियों ने भाग लिया जो गत दिनों जिला में प्रशासन द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग नही ले पाए थे।
    उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में हर एक ग्राहक की कटिंग के दौरान फेस शिल्ड एवं फेस मास्क, सिर ढकने के लिए कवर, हाथ के दस्ताने, स्टिरलाइज उपकरण, डिस्पोजेबल ऐप्रन (केवल एक बार प्रयोग के लिए), कुर्सी सैनिटाइज्ड करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
    उन्होंने बताया कि आज प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नाई व सैलून कर्मियों को श्रम विभाग फोटो पहचान पत्र जारी करेगा और सभी को कपड़े के मास्क और फैस शिल्ड़ भी उपलब्ध करवाएगा। इसके अतिरिक्त, विभाग द्वारा सभी दूकानों का समय-समय पर निरीक्षण करने के साथ-साथ एसओपी की अनुपालना को भी जांचा जाएगा। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन की प्रतियां भी दी गई।
    उन्होंने बताया कि दुकान व सैलून के प्रवेश द्वार पर और अंदर 70 प्रतिशत अल्कोहल आधारित हैण्ड सेनीटाइजर उपलब्ध होना चाहिए। छोटी दुकान के मामले में एकल कुर्सी व बडे सैलून में कुर्सियों के बीच न्यूनतम 1.5 मीटर की दूरी होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, एकल-उपयोग (सिंगल यूज) तौलिये व नैपकिन या एक स्वचालित हैण्ड ड्रायर, डिस्पोजेबल दस्ताने, साफ कपडा और गाउन या एप्रन, का इस्तेमाल करना होगा। हर सुबह और शाम को परिसर और दुकान में एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट के साथ पोछा लगाना होगा और सभी सतहों को प्रति घंटे छिड़काव से डिसइंफेक्ट करना होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.