चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे. पी. दलाल ने वैश्विक महामारी कोरोना के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन अवधि के दौरान लोगों को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की तरह ही फल, फूल, सब्जी, खुम्बी, स्ट्रॉबेरी इत्यादि की भी उपलब्धता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत विशेष रूप से बागवानी विभाग के अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए हैं ताकि उपभोक्ताओं को ये चीजें आसानी से मिल सकें और किसानों के उत्पाद भी खराब न हों। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के मिशन निदेशक डॉ. बी.एस. सहरावत ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के निर्देशानुसार…
Author: Himachal Varta
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी सरकारी कार्यक्रमों में पुष्पगुच्छ, शाॅल और टोपी भेंट करने की परंपरा को बंद करने और सभी गैर सरकारी संस्थानों को भी इस निर्णय का पालन करने का आग्रह करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने देश में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा की और कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा समय पर लिए गए निर्णयों के कारण आज देश की स्थिति अन्य विकसित देशों से बहेतर है। मंत्रिमंडल…
शिमला। वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए एक करोड़ रुपये का बैंक ड्राफ्ट भेंट किया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने भी कुटलेहड़ विधान सभा क्षेत्र के लोगों की ओर से इस फंड में 15,08,220 रुपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस उदार योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
शिमला। महिला आयोग सचिव संगीता गुप्ता ने आज यहां बताया कि आउटरीच को बढ़ाने और लाॅकडाउन की इस अवधि के दौरान शिकायतें दर्ज करने के उद्देश्य से आयोग ने अपना व्हाट्सएप नंबर 9459886600 शुरू किया है। शिकायतें आयोग की ई-मेल [email protected] के माध्यम से भी दर्ज करवा सकते हैं। शिकायतों के निवारण के लिए आयोग ने फोन पर परामर्श प्रदान करने के लिए दो काउंसलर नामित किए हैं। इन काउंसलर्स से मोबाइल नंबर 9805520079, 9805520097 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा आयोग से कार्यालय दूरभाष संख्या 0177-2622929, 2627171 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
नाहन। बीते गत दिवस को पुलिस थाना शिलाई की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान समय करीब 12.15 बजे दिन को पशमी में मौजूद थी तो एक गाड़ी नंबर एचपी 64-बी 1709 को चेकिंग के लिए रोका तो गाड़ी के शीशे के ऊपर एक कागज पर आवश्यक सेवाएं पीडीएस आपूर्ति लिख कर लगाया गया था जब इस बारे गाड़ी चालक बबलू निवासी पोटा मानल, तहसील शिलाई से अनुमति के कागज दिखाने को कहा गया तो वह मोका पर कोई भी कागज दिखने मे असमर्थ रहा जो की लॉकडाउन व कर्फ्यू के दौरान गाड़ी को बिना परमिशन सड़क पर घुमाने के…
नाहन। बीते गत दिवस पुलिस थाना शिलाई की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान समय करीब 10.05 बजे दिन गाँव पशमी मे एक व्यक्ति गीता राम ने अपनी करियाना की दुकान खोल रखी थी जोकि ग्राहकों को सामान बेच रहा था जोकि लॉकडाउन व कर्फ्यू के दौरान दुकान खोल कर रखना सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए पाया गया। जिस पर उपरोक्त दुकानदार गीता राम के विरुद्ध पुलिस थाना शिलाई में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
नाहन। बीते गत दिवस एसआईयू नाहन की पुलिस टीम गश्त के दौरान समय 1.20 बजे दिन जबल का बाग के करीब पहुंची तो सड़क के किनारे पर एक वेगनार कार No HP16-6257 खड़ी थी जिसके साथ पाँच लड़के खड़े थे जो कि गाड़ी की खुली डिक्की में शराब के पेग बना कर पी रहे थे पूछने पर सभी पाचों ने अपने नाम हिमांशु, अक्षय ,सौरब पुंडीर,माधव चावला व महेश कुमार सभी निवासी नाहन बतलाया जो की लॉकडाउन व कर्फ्यू के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए सड़क पर शराब पीते हुए पाए गए। जिस पर उपरोकत सभी पाचों…
नाहन। बीते गत दिवस पुलिस चौकी यशवंतनगर की पुलिस टीम गश्त के दौरान गिरिपुल बाज़ार में मौजूद थी तो पुलिस को सुचना मिली की एक व्यक्ति प्यारे लाल निवासी बगेणा जिला बिलासपुर हाल निवास सनोरा तहसील राजगढ़ में रहता है तथा अवैध शराब बेचने का धंधा करता है जिस पर पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए प्यारे लाल के कब्जे से 60 बोतलें देशी शराब की बरामद की जो कि लॉकडाउन व कर्फ्यू के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए पाया गया। जिस पर उपरोक्त प्यारे लाल के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस थाना राजगढ़ मे मामला…