रेणुकाजी। बीते गत दिवस पुलिस थाना श्री रेणुका जी की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कोटिधीमान रोड पर पहुंची तो खराड में एक व्यक्ति ने अपनी मिष्ठान की दुकान खोल रखी थी पूछने पर उसने अपना नाम राजू निवासी टिक्करी बतलाया तथा दो अन्य व्यक्ति भी दुकान के अन्दर बैठे थे जब दुकानदार राजू से दुकान खोलने बारे पूछा गया तो वह कोई संतोष जनक जबाब नहीं दे पाया जो की लॉकडाउन/ व कर्फ्यू के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए पाया गया। जिस पर उपरोक्त राजू के विरुद्ध पर पुलिस थाना श्री रेणुका जी मे मामला…
Author: Himachal Varta
शिमला। पशुपालन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि चंबा जिला में भेड़ प्रजनकों का मौसमी प्रवास सुचारू रूप से चल रहा है और विभाग ने पशु चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए थुलेल, खरगट, लाहरू, बेरांगल और कोटी में पांच ट्रांजिट शिविर स्थापित किए हैं और अब तक चंबा जिले में प्रवेश करने वाले 280 भेड़ समूहों को कवर किया गया है। उन्होंने कहा कि चंबा में पशुधन के साथ गुज्जर समुदाय का प्रवास अभी शुरू नहीं हुआ है। वर्तमान लाॅकडाउन की स्थिति में पशु चिकित्सा संस्थान नियमित पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और पशु…
शिमला। प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत आर्थिक योगदान के लिए स्थापित हि.प्र. कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पाॅंस फंड का नाम बदलकर हिमाचल प्रदेश एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड कर दिया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत स्थापित राज्य कार्यकारिणी समिति और राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने एक बैठक में निर्णय लिया कि आपदा प्रतिक्रिया और आपदा की चेतावनी की जिम्मेदारी इन प्राधिकरणों के दायरे में है, इसलिए इस फंड का नाम हिमाचल प्रदेश एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड होना चाहिए। हिमाचल प्रदेश कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पाॅंस फंड के लिए खोले गए एचडीएफसी बैंक छोटा शिमला खाता संख्या 50100340267282 (आईएफएससी…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 के कारण लाॅकडाउन को ध्यान में रखते हुए, प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, ताकि लाॅकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कमी न हो। उन्होंने कहा कि राज्य में आटा, चावल, दाल, चीनी, खाद्य तेल, नमक और अन्य किराना वस्तुओं का पर्याप्त भण्डार है। पर्याप्त मात्रा में दूध और ब्रेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने और सभी घरों में रसोई…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को हिमाचल दिवस के अवसर पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के दृष्टिगत प्रदेश में लाॅकडाउन के दूसरे चरण के लिए किए गए प्रबन्धों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामाजिक दूरी बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसके कारण स्थिति पूरी तरह नियन्त्रण में है।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए दूरदर्शन के माध्यम से 10वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए ई-लर्निंग और टीचिंग आरम्भ करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा विद्यार्थियों को 17 अप्रैल, 2020 से हिमाचल दूरदर्शन ज्ञानशाला कार्यक्रम के माध्यम से घर से ऑनलाईन उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम तैयार किया है, जो 17 अप्रैल से प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विभिन्न विषयों पर निरंतर…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोरोना महामारी के मद्देनजर आज प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल, 2020 तक किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तब्लीगी जमात के सभी प्राथमिक और द्वितीयक संपर्कों की पहचान और परीक्षण किया जाना चाहिए और इस संबंध में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया…
मैडिकल और पैरा मैडिकल को भेंट किए 150 सुरक्षा गाउन नाहन/सोलन। हिमाचल दिवस के पावन अवसर पर आज डा. राजीव बिन्दल प्रदेशाध्यक्ष भाजपा ने हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार की मूर्ति पर माल्र्यापण एवं पुष्प अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी। डा. बिन्दल ने आज की आवश्यकता को देखते हुए हिमाचल दिवस के पुनीत अवसर पर कोरोना वारियर्स चिकित्सक और पैरा मैडिकल एवं चतुर्थ श्रेणी अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा के लिए 150 गाउन डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज में जाकर भेंट किए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 50 सुरक्षा गाउन और मैडिकल काॅलेज प्रिंसिपल को 100 सुरक्षा…