Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पंचायत प्रधान गरीबों और प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए आगे आएंः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    पंचायत प्रधान गरीबों और प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए आगे आएंः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaMay 16, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां से वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से सोलन और सिरमौर जिलों के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों से बातचीत करते हुए कहा कि वे कोविड-19 के दृष्टिगत अपने संबंधित क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश सरकार को पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनिधि यह भी सुनिश्चित करें कि देश के विभिन्न भागों से वापिस आए हुए लोग होम क्वारंटीन के नियमों का उलंघन न करें।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधान लोकतंत्रीय व्यवस्था के धरातल पर स्थित संस्थानों के मुखिया के तौर पर, लोकतांत्रिक व्यवस्था का सबमें महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के विकास और सामाजिक मुद्दों में उनकी सक्रिय भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रहती है। प्रधानों को गरीब और प्रवासी मजदूरों को भोजन और आश्रय प्रदान करने के लिए आगे आना चाहिए। पंचायतों को लोगों को फेस कवर और मास्क प्रदान करना भी सुनिश्चित करना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में देश के विभिन्न भागों से लगभग 1.15 लाख लोग वापिस आ गए हैं और प्रदेश में वापिस आने के लिए 60 हजार और लोगों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न भागों से भारी संख्या में लोगों के वापिस आने के कारण कोविड-19 मरीजों की संख्या में भी बढ़ौतरी हुई है। उन्होंने कहा कि एक मई को केवल एक सक्रिय मरीज था, जो बढ़ कर 34 हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस वायरस से उत्पन्न स्थिति से लड़ने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं और किसी प्रकार डरने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश के लोगों के सहयोग से शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश देश का कोरोनामुक्त प्रदेश बन जाएगा।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिए सभी के संयुक्त प्रयासों का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान लोगों को होम क्वारंटीन के महत्व के बारे जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति होम क्वारंटीन के नियमों की अवहेलना न करें और यदि कोई व्यक्ति क्वांरटीन के नियमों का पालन नहीं करता है तो ऐसा मामला जिला प्रशासन के ध्यान में लाया जाए ताकि उस व्यक्ति को संस्थागत क्वांरनटीन में भेजा जा सके।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि पंचायतों को पर्याप्त फंड उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अन्तर्गत बड़े स्तर पर कार्य शीघ्र आरम्भ किए जाएंगे और इन कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

    जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष धर्मपाल, जिला परिषद सिरमौर के सदस्य विनय गुप्ता, सिरमौर जिला की ग्राम पंचायत सतौन के प्रधान रजनीश चैहान व सोलन जिला की ग्राम पंचायत रड़याली की प्रधान इन्दु वैद्य ने इस ने इस अवसर पर अपने विचार रखे।

    निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज ललित जैन ने बैठक की कार्यावाही का संचालन किया।

    राज्य नागरिक आपूर्ति के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सचिव डा. आर.एन. बत्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल शक्ति मंडल राजगढ़ में अंशकालीन आधार पर भरें जाएंगे 10 पद, 04 जुलाई तक करें आवेदन
    • आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया
    • भारत की प्राचीन विरासत योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं : डा बिंदल
    • 23 जून को होंगे जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव : उपायुक्त
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.