नाहन। इतिहास गवाह है कि साधारण लोगो के असाधारण कार्यों ने जहां देश तथा समाज मे महत्वपूर्ण परिवर्तन लाये वही स्वयं को भी एतिहासिक बना दिया। ऐसा ही एक उदाहरण नौहराधार तहसील के छोटे से गांव भंगाड़ी मे जन्मा 19 वर्षीय जयचन्द राजकीय उच्च पाठशाला चौकर मे मात्र 13 वर्ष की आयु में जब जयचंद 7वी कक्षा का छात्र था तो वह विद्यालय मे 5 जुन को विश्व पर्यावरण दिवस पर ईको क्लब द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से एसा प्रेरित हुआ कि उसने प्रति वर्ष अपने गांव मे ही सड़क के किनारे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने प्रारम्भ कर दिए।…
Author: Himachal Varta
गीत-संगीत व नुक्कड नाट्क के माध्यम से दी लोगों को जानकारी नाहन। विकास खण्ड नाहन के कालाआम्ब व त्रिलोकपुर में प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नितियों व योजनाओं को सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा अनुमोदित दल सरस्वती कलामंच के कलाकारों ने गीत व नाट्क ‘बुद्धीये रा बुढ़ापा’ से लोगों को बतााया कि आयुष्मान भारत योजना में हिमाचल के तीन लाख परिवारों को पांच लाख रूपये तक कि मुफ्त ईलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है तथा जो लोग इस योजना से छूट गए है उनके लिए हिमाचल सरकार द्वारा हिमकेयर योजना चलाई जा रही है जिसमें परिवार के…
शिमला। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने आज यहां जानकारी दी कि प्रदेश के उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में 338 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सी.एच.ओ.) को अस्थाई नियुक्ति दी जाएगी। इन पदों को बीएससी नर्सिंग कर चुकी उन उम्मीदवारों से भरा जाएगा जिन्होंने ब्रिज कोर्स पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि बीएससी नर्सिंग करने वालों को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त ब्रिज कोर्स करवाया गया है। पहले बैच को राज्य के स्वास्थ्य उप-केन्द्रों में नियुक्ति दी जाएगी जिन्हें आरोग्य केन्द्रों के रूप में स्तरोन्नत किया गया है। उन्होंने कहा कि इन पदों को भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 20 जनवरी, 2020 को छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ “परीक्षा पे चर्चा 2020” पर बातचीत करेंगे। स्कूली छात्रों के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत के तीसरे संस्करण “परीक्षा पे चर्चा 2020” का आयोजन 20 जनवरी, 2020 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सवालों के जवाब देंगे और चयनित छात्रों के साथ बातचीत में बताएंगे कि वे परीक्षा के तनाव को कैसे कम सकते हैं। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, वो सिर्फ इसलिए नहीं कि वे एक अनूठे कार्यक्रम में…
शिमला। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष पद पर डॉ. राजीव बिंदल की ताजपोशी हो गई है। भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं पर्यवेक्षक सुनील देवधर ने राजीव बिंदल की हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। ताजपोशी में केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय सहित तमाम मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। ताजपोशी में पुर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल निजी कारणों से इस समरोह में शामिल नहीं हो सके। प्रेम कुमार धूमल और…
नाहन। सिरमौर प्रैस क्लब के अध्यक्ष एसपी जैरथ तथा महासचिव सूरत पुण्डीर ने गत दिवस उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी द्वारा प्रदेश सरकार कि घोषणा अनुसार प्रदेश तथा जिला स्तर के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को लैपटॉप प्रदान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर सिरमौर प्रैस क्लब के अध्यक्ष एसपी जैरथ ने कहा कि पत्रकार सरकार का अभिन्न अंग होते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया सरकारी योजनाओं को आम लोगाें तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक नहीं…
राज्यपाल का लोगों से सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान शिमला। आज यहां राजभवन में ‘गांधी कथा’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख गांधीवादी डाॅ. शोभना राधाकृष्ण ने गांधी जीवन और दर्शन पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रोय ने दीप प्रज्जवलन से किया। मुख्य सचिव अनिल खाची और भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान के निदेशक मकरंद परांजपे भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मोहन दास कर्मचंद गांधी केवल नाम नहीं बल्कि एक विचार व एक आंदोलन हैं। वह ज्ञान, त्याग, तपस्या, सादगी की प्रतिमूर्ति हैं।…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व भाजपा सांसद और पंजाब केसरी, दिल्ली के स्थानीय सम्पादक अश्विनी कुमार चोपड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री चोपड़ा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और आज गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि अश्विनी कुमार चोपड़ा एक प्रतिष्ठित सम्पादक व समाज सेवक थे और उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ा नुकसान है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों क साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।