प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री श्री के.पी. शर्मा ओली ने संयुक्त रूप से जोगबनी-बिराटनगर में एकीकृत चेकपोस्ट का उद्घाटन किया नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री श्री के.पी. शर्मा ओली ने आज संयुक्त रूप से जोगबनी-बिराटनगर में एकीकृत चेकपोस्ट (आईसीपी) का उद्घाटन किया। जोगबनी-बिराटनगर दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापार केन्द्र है। यह चेकपोस्ट आधुनिक सुविधाओं से लैस है। जोगबनी-बिराटनगर में दूसरा एकीकृत चेकपोस्ट भारत की सहायता से बनाया गया था, जिसके जरिए भारत-नेपाल सीमा पर लोगों के आवागमन और कारोबार को सुविधा मिलती है। दोनों प्रधानमंत्रियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए…
Author: Himachal Varta
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मणिपुर के लोगों को उनके राज्य दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि आज के दिन ही मणिपुर को राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “मणिपुर अपनी जीवंत संस्कृति के लिए जाना जाता है। मणिपुर के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। मेरी कामना है कि आने वाले वर्षों में राज्य प्रगति करता रहे।”
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मेघालय के लोगों को उनके राज्य दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि आज के दिन ही मेघालय को राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “मेघालय के लोग अपनी उदार और दयालु प्रकृति के लिए जाने जाते हैं। खेल, संगीत से लेकर प्रकृति के संरक्षण तक, इनसे बहुत कुछ सीखा जाना है। मैं आने वाले वर्षों में मेघालय के विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।”
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज त्रिपुरा के लोगों को उनके राज्य दिवस के अवसर पर बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि आज के दिन ही त्रिपुरा को राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “हमें त्रिपुरा की अनुकरणीय परंपराओं और राष्ट्रीय विकास में योगदान पर गर्व है। राज्य के लोग अपने मेहनती स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। मैं त्रिपुरा के नागरिकों की निरंतर समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।”
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 22 जनवरी, 2020 को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित सक्रिय शासन और सामयिक कार्यान्वयन के लिए बहुउद्देश्यीय मंच ‘प्रगति’ के जरिए 32वें संवाद की अध्यक्षता करेंगे। ‘प्रगति’ के पिछले 31 संवादों के दौरान प्रधानमंत्री ने 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा की। वर्ष 2019 की पिछली ‘प्रगति’ बैठक में 16 राज्यों तथा जम्मू एवं कश्मीर केन्द्रशासित प्रदेश से संबंधित 61,000 करोड़ रुपये से अधिक की नौ परियोजनाओं पर चर्चा की गई थी। विदेशों में काम करने वाले भारतीय नागरिकों की शिकायतों, राष्ट्रीय कृषि बाजार, आकांक्षी जनपद कार्यक्रम…
शिमला। हिमालय क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते प्रदेश में अगले तीन दिन तक मौसम एक बार फिर लोगों को सताएगा। मौसम विभाग के स्थानीय निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 जनवरी तक प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी होगी। इससे तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। केलांग आज प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान -14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया…
चण्डीगढ़। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश में 396 रिक्त सीटों, जिनमें ग्राम पंचायत के 358 पंचों एवं 27 सरपंचों, पंचायत समिति के 9 और जिला परिषद के 2 सदस्यों की सीट शामिल हैं, के उप-चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। इन उप-चुनावों के लिए मतदान 9 फरवरी, 2020 को होगा। राज्य चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इन उप चुनावों के लिए नामांकन पत्र 23 से 28 जनवरी, 2020 तक प्रात: 10 बजे से सायं 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्राप्त नामांकन पत्रों की…
अब नवजात बालिकाओं की नाम पट्टिका से होगी घरों की पहचान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में चयनित किए जाएंगे लोकल चैम्पियन नाहन। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन 20 जनवरी से 26 जनवरी, 2020 तक जिला सिरमौर में किया जा रहा है जिसके अतंर्गत आज ग्राम स्तर व जिला स्तर पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया तथा आंगनवाडी व आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर इस योजना का प्रचार-प्रसार किया गया तथा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के संदेश युक्त स्टीकर प्रत्येक घर, सार्वजनिक भवनों तथा पंचायत…