शिमला। उप आवासीय आयुक्त हिमाचल भवन नई दिल्ली विवेक महाजन ने आज बताया कि दिल्ली में फंसे हिमाचल के लोगों के लिए शैल्टर होम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हेल्पलाईन पर मिली सूचना के उपरांत दिल्ली में फंसे छह प्रवासी मजदूरों को आश्रय प्रदान किया गया है। ये प्रवासी मजदूर कुल्लू और लाहौल-स्पीति से संबंध रखते हैं, जो लाॅकडाउन के कारण दिल्ली में फंस गए थे। उन्होंने कहा कि मोती नगर मैट्रो स्टेशन के नजदीक कर्मपुर सरांय में इन लोगों को निःशुल्क ठहरने और खाने-पीने की सुविधाएं प्रदान की गई हैं, जिसे हिमाचल सोशल बाॅडीज़ फेडरेशन के…
Author: Himachal Varta
राजगढ़। आज पुलिस थाना राजगढ़ की पुलिस टीम गश्त के दौरान पबियाना पहुंची तो पबियाना मे विकास जरनल स्टोर के पास से दो लोग पुलिस की गाड़ी को देख कर भाग गए। जिस पर पुलिस की टीम ने स्टोर के पास अन्दर जाकर देखा तो एक व्यक्ति स्टोर में बैठा पाया गया जिसने पूछने पर अपना नाम राजेन्द्र निवासी सेर जगास तहसील राजगढ़ बतलाया। जब स्टोर को चेक किया गया तो उपरोक्त राजेन्द्र के कब्जे से 03 बोतलें देसी शराब, 48 किलो उड़द दाल (प्रत्येक पैकेट एक किलो), 13 किलो दाल चना (प्रत्येक एक किलो पैकेट) व 06 पैकेट सरसों…
उल्लंघन करने पर विभिन्न कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने कहा की कर्फ्यू के दौरान लोग घर पर रहकर ही पूजा-पाठ और नमाज अदा करें। अगर कोई इन हिदायतों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ विभन्न कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन आदेशों के उलंघन की दिशा में महामारी रोग अधिनियम, 1897, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005, भारतीय दण्ड संहिता और आपराधिक प्रक्रिया संहिता के निहित प्रावधानों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग…
नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने लोगों से अपील करते हुए कहा की अगर किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण नजर आते हैं तो उस व्यक्ति से दुरी बना लें और उसे अस्पताल जाने के लिए प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त, इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, सेहत विभाग या जिला निगरानी अधिकारी को देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा की लोगों को यह समझने की जरूरत है की सोशल डिस्टेंसिंग उनके खुद के लिए और परिवार की सलामती के लिए बेहद जरूरी है खासकर जब आस पास किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाए। उन्होंने…
शिमला। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य में कोविड-19 स्थिति के दृष्टिगत सभी निजी पंजीकृत अस्पतालों को प्रदेश में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें समय-समय पर जारी मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशों का भी पालन करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राज्य में पंजीकृत सभी निजी अस्पतालों के मालिकों और प्रभारियों को ‘क्लीनिकल एस्टेबलिशमेंट रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन एक्ट’ के तहत निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार उन्हें चिकित्सा संस्थान खुले और कार्यशील रखने होंगे और उन्हें…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां बताया कि सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोविड-19 के कारण लाॅकडाउन की अवधि के दौरान सूचना का उचित प्रबंधन, संग्रह और प्रवाह हो। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए कोविड-19 महामारी प्रबंधन के लिए एक राज्य नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ैक्ड।) के अन्तर्गत कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 वायरस को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी सहित सभी आवश्यक ऐहतियाती उपायों को प्रदेश में लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि कफ्यूर्् और…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक घरानों को बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ क्षेत्र में अपना संचालन आरम्भ करने के लिए सुविधा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने आज शिमला में बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारियांे के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिग के माध्यम से संवाद के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रम शक्ति की आवाजाही को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इसके अतिरिक्त उद्योगों के लिए कच्चे माल की जरूरत और तैयार माल की सप्लाई को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा…
नाहन। आज को प्रभारी पुलिस थाना रेणुका जी पुलिस टीम के साथ सरकार द्वारा पारित किए गए कर्फ्यू आदेशों की अनुपलना हेतु इलाका में गश्त व चैंकिग पर रवाना थे तो पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सुचना प्राप्त हुई कि ददाहु में यूको बैंक के साथ नरेश कुमार के सीमेंट स्टोर के पास एक Pickup नंबर HP-71-8533 में सीमेंट लोड किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर एसएचओ पुलिस टीम के साथ तुरन्त मौका पर पहुँचे तथा उपरोक्त पिकअप को चैक करने पर उसमें सीमेंट के कुल 20 कट्टे लोड पाये गये। उपरोक्त Pickup चालक चालक प्रकाश…