चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अंबाला शहर के बस-स्टैंड का नामकरण पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज के नाम पर करने का निर्णय लिया है। हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री असीम गोयल ने एक पत्र के माध्यम से इस बस अड्डïे का नाम श्रीमती सुषमा स्वराज के नाम पर रखने का आग्रह किया है। श्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि श्रीमती स्वराज देश की प्रख्यात राजनीतिज्ञ थीं जोकि अंबाला…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने हरियाणा राजभवन में डा0 बी.आर. अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, राई (सोनीपत) का वार्षिक कैलेन्डर जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल सचिव डा0 जी. अनुपमा, विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 विनय कपूर मेहरा, कुल-सचिव डा0 अमित कुमार उपस्थित थे। विश्वविद्यालय के इस कैलेन्डर में बेटी बचाओ-बेटी पढाओं और स्वच्छ भारत अभियान का लोगो प्रिंट किया गया है। कैलेन्डर के माध्यम से सरकार के इन दोनों कार्यक्रमों का संदेश आमजन तक पहुचानें का प्रयास किया गया है।
चण्डीगढ़। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर स्नातकोतर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान चण्डीगढ़ में स्थित सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित 17 वें रक्तदान शिविर का उदघाटन किया। श्री यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है। जो कि कई जिंदगियों को बचाता है। मानवता की सेवा हम सबको किसी न किसी माध्यम से करनी चाहिए। उन्होनें विशेषकर युवाओं से आहवान करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर आगे आना चाहिए ताकि वह अच्छे रास्ते पर चलते हुए अपने जीवन…
नाट्क ‘बुद्धिया रा बुढ़ापा’ से बताया हिमकेयर व सहारा योजना से मिला स्वास्थ्य लाभ नाहन। सूचना एंव जन सम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित फोक मीडिया कार्यक्रम में अनुमोदित दल सरस्वती कला मंच राजगढ़ ने आज नाहन बस स्टैंड में गीत संगीत एवं नुक्कड नाट्क से वर्तमान सरकार की उपलब्धियों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। इस कार्यक्रम में दल के कलाकारों ने जन भाषा में तैयार किए गए नुक्कड नाट्क ‘बुद्धिया रा बुढ़ापा’ में बुढ़ा बुद्धिया के किरदार से आयुष्मान भारत व हिमकेयर योजना से पांच लाख रूपये तक का मुफ्त ईलाज व सहारा योजना से गम्भीर बिमारियों के…
धर्मशाला। स्कॉलरशिप घोटाले को लेकर ऊना के एक निजी संस्थान में सीबीआई की टीम ने फिर दबिश दी है। टीम ने दबिश के दौरान नाइलिट संस्थान के होर्डिंग्स व प्रचार सामग्री सहित अन्य रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। यह संस्थान ऊना में तीन कमरों में चल रहा है। यहां पर इंजीनियरिंग भी करवाई जा रही थी। चौंकाने वाली बात यह है कि ऐसे छात्रों के नाम डिग्री है, जिन्हें यह नहीं पता कि वे इंजीनियर बन चुके हैं। छात्रों को इंजीनियरिंग के सिलेबस तक के बारे पता नहीं है। कई छात्रों को बीए और बीकॉम की डिग्री भी दी गई…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शिमला के रिज मैदान पर 26 जनवरी, 2020 को राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी समारोह में सम्मिलित होंगे। गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तर पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर बिलासपुर, शहरी विकास मन्त्री सरवीन चैधरी चम्बा, कृषि मन्त्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा कुल्लू, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री विपिन सिंह परमार ऊना, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मन्त्री वीरेन्द्र कंवर सोलन, उद्योग मन्त्री बिक्रम सिंह हमीरपुर, वन मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर मण्डी, सामाजिक…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार जन शिकायतों के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दे रही है। जनता को उनकी शिकायतों का समाधान करवाने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रदेश सरकार ने जनमंच आरम्भ किया है। उन्होंने कहा कि 3 जून, 2018 को प्रथम जनमंच का आयोजन किया गया था और अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में 181 जनमंच आयोजित किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनमंच में अभी तक 44,800 शिकायतें व मांग पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत शिकायतों…
शिमला। प्रधान सचिव, राजस्व एवं कृषि ओंकार शर्मा ने शरद् ऋतु में बर्फबारी के दौरान राहत कार्यों के लिए तैयारी व जन सुविधाओं की बहाली के कार्यों की समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों तथा सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ आज यहां वीडियो कांफ्रेंस की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में जन सुविधाएं शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों को शरद् ऋतु के दौरान विभिन्न आपदाओं के हुए नुकसान का आकलन कर इसकी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। ओंकार…