चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के अधीन आने वाले राज्य के सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों को 14 अप्रैल 2020 तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जाएगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों व महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके संस्थानों के सभी कर्मचारी घर से काम करेंगे, लेकिन जब भी उनकी आवश्यकता होगी तो वे फोन पर उपलब्ध रहेंगे। संबंधित प्राधिकरण की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी कर्मचारी अपना स्टेशन नहीं छोड़ेगा। उन्होंने बताया…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवश्यक वस्तुओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और नागरिक आपूर्ति निगम को लोगों की सुविधा के लिए खुले बाजार में आवश्यक वस्तुओं को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नागरिक आपूर्ति निगम के डिपो में बफर स्टाक सुनिश्चित करने के लिए भी प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर नजर रखे जाने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए और उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (एसएलबीएसजीएमसी) नेरचैक मण्डी को कोविड-19 के लिए पूर्ण रूप से समर्पित अस्पताल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला तथा डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा में भी कोविड-19 के मरीजों की जांच तथा उपचार जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 3904 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 1511 लोगों ने 28 दिन की निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि आज कोविड-19 के 27 सैंपलों की जांच की गई और इनमें…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां बताया कि कोरोना वायरस कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए की गई लाॅकडाउन व्यवस्था को शतप्रतिशत सफल बनाने के दृष्टिगत सभी आवश्यक तथा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित किए गए आपदा नियंत्रण कक्षों का टोल फ्री नम्बर 1077 है, जिन्हें आपातकालीन संचालन केंद्र कहा जाता है। उन्होंने कहा चैबिसों घंटे क्रियाशील इस नम्बर पर किसी भी मोबाइल या लैंडलाइन नम्बर से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों की सहायता के लिए भोजन, आश्रय आदि की समुचित व्यवस्थाएं…
शिमला। शिमला होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए समय पर उठाए गए कदमों और सभी को साथ लेकर चलने के लिए बनाई गई रणनीति के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरे राष्ट्र में 21 दिन के लाॅकडाउन से पूर्व ही राज्य में कर्फ्यू लगा दिया था, जो बहुत ही सराहनीय निर्णय था।
यह वास्तव में सराहनीय है कि कैसे सभी राज्यों ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए एक टीम के रूप में साथ मिलकर काम किया है: प्रधानमंत्री नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘कोविड-19’ से निपटने के उपायों पर चर्चा करने के लिए आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन के निर्णय का समर्थन करने के लिए राज्यों का धन्यवाद किया, जिसकी बदौलत भारत ने कोविड-19 के फैलाव को सीमित करने में कुछ हद तक सफलता हासिल की है। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि कैसे सभी राज्यों ने…
चंडीगढ़। राज्य के नागरिकों की भलाई, सुरक्षा और स्वास्थ्य हरियाणा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए, सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है। कोविड-19 कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे और चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। सरकार ने किसी भी इच्छुक दुकान या स्टोर के मालिक (किरयाणा/सब्जी/दूध/कैमिस्ट आदि), जो आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का इच्छुक हैं ,उनके लिए कोविड-19 संघर्ष सेनानी (https://covidssharyana.in) पोर्टल लॉन्च किया है। कोई भी नागरिक, जो कोरोनावायरस से लडऩे के लिए अपना योगदान देना चाहता है तो वह वेबसाइट पर पुस्तिका से अपना योगदान देने की प्रकिर्या समझ सकता है। वेबसाइट पर…
चंडीगढ़। हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में बनाए गए रिलीफ कैंपों में रह रहे प्रवासियों की काउंसलिंग के लिए प्रशिक्षित काउंसलर या विभिन्न समुदाय के नेताओं से तालमेल कर काउंसलिंग करवाई जाए। इसके साथ ही, निजी काउंसलर और मनोचिकित्सक को लगाने की भी संभावनाएं तलाशी जाएं। श्रीमती अरोड़ा आज यहां वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संकट समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि वे प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी की नियुक्ति करें जो इन काउंसलर…