शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज यहां राजभवन में ‘ऐट होम’ का आयोजन किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, विधायक, विभिन्न आयोगों, बोर्ड व निगमों के अध्यक्ष, मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची, पुलिस महानिदेशक एसआर मरड़ी, महापौर सत्या कौंडल, अतिरिक्त मुख्य सचिव, कुलपति, स्वतन्त्रता सेनानी, नगर के गणमान्य लोग, सेना, पुलिस और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Author: Himachal Varta
शिमला। 71वां गणतंत्र दिवस आज पूरे प्रदेश में हर्षो-उल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला पर आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। परेड का नेतृत्व 2-नागा रेजिमेंट के कैप्टन निखिल कुमार ने किया। इस अवसर पर नागा रेजिमेंट, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस, उत्तराखंड पुलिस, सेना पाईप बैंड, हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस, शिमला जिला पुलिस, शिमला यातायात पुलिस, हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक, हिमाचल प्रदेश अग्निशमन सेवा दल, पूर्व सैनिक, एन.सी.सी, एन.एस.एस.…
थीम परेड़ व सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे समारोह के मुख्य आर्कषण विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया पालीब्रिक्स व पौधारोपण पर आधारित पुस्तिकाओं का विमोचन नाहन। विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने आज नाहन चौगान में आयोजित 71वें गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काऊट एवं गाईड तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। पुलिस उप-निरीक्षक तनुजा ने परेड का नेतृत्व किया । इस अवसर पर एक विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने बताया कि वर्तमान सरकार के…
शिमला। प्रधान सचिव आबकारी व कराधान तथा मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय कुंडू ने आज यहां राजस्व संग्रह की समीक्षा करने के लिए उत्तर क्षेत्र के सभी आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान वर्ष 2018 की अवधि की तुलना में अप्रैल-दिसंबर 2019 की अवधि के लिए कर संग्रह की समीक्षा की गई। प्रधान सचिव ने बताया कि उत्तर क्षेत्र हेतु वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 1200 करोड़ के कर संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि प्रवर्तन क्षेत्र पालमपुर के लिए 30 करोड़ रुपये और प्रवर्तन क्षेत्र ऊना के…
शिमला। बिलासपुर जिले के शहीद अश्विनी कुमार मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता में आज 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को जुलाई, 2019 से 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा की। इससे कर्मचारियों और पेंशनरों को 250 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय लाभ होगा। उन्होंने झंडूता में लोक निर्माण विभाग का मण्डल कार्यालय खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने शहीद अश्विनी कुमार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता के अतिरिक्त भवन के लिए 3 करोड़ रुपये की घोषणा भी की। उन्होंने मण्डी में पुलिस बैंड स्थापित करने…
शिमला। हिमाचल प्रदेश पयर्टन, सांस्कृतिक धरोहर, व्यंजन एवं हिमाचली उत्पाद को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग, उद्योग विभाग, भाषा, कला और संस्कृति विभाग व पर्यटन विकास निगम के माध्यम से प्रदेश ‘थीम स्टेट’ के रूप में 34 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2020 में भाग ले रहा है। प्रतिष्ठित सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 1 से 16 फरवरी, 2020 तक सूरजकुंड, फरीदाबाद (हरियाणा) में आयोजित किया जा रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन और नागरिक उड्डयन आरडी धीमान ने आज बताया कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य में पर्यटन क्षमता, सांस्कृतिक विरासत, हथकरघा-हस्तशिल्प और…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात उन्होंने कल सायं बिलासपुर जिला के घुमारवीं में कथालग-करयालग गांव के भू-स्खलन से प्रभावित हुए परिवारों को वित्तीय सहायता वितरित करने के उपरांत लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। घुमारवीं क्षेत्र के कथालग-करयालग गांव के लोग पिछले वर्ष 18 अगस्त को भारी भू-स्खलन के कारण प्रभावित हुए थे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक प्रभावित परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना सहायता के रूप में दो लाख रुपये का चेक, 1.67 लाख रुपये जन सहयोग सहायता के…
नाहन। मतदान करना हर व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है और प्रत्येक व्यस्क व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए । यह विचार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां जिला परिषद भवन में निर्वाचन विभाग के सौजन्य से आयोजित 10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय समारोह के उपलक्ष्य पर संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर शपथ दिलाई । उपायुक्त ने कहा कि चुनाव के दौरान असंख्य लोग वोट नहीं डालते, जोकि लोकतंत्र की परम्परा एवं गरिमा के अनुरूप नहीं…