नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। पूज्य बापू के व्यक्तित्व, विचार और आदर्श हमें सशक्त, सक्षम और समृद्ध न्यू इंडिया के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।’
Author: Himachal Varta
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘प्रकृति के नव हर्ष और नव उत्कर्ष से जुड़े पर्व बसंत पंचमी की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।’ उन्होंने कहा, ‘मैं विद्यादायिनी मां सरस्वती से यह भी प्रार्थना करता हूं कि हम सब के जीवन को बुद्धि और ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करें।’
जीरो वेस्ट टूरिस्ट सेंटर आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस केवल महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा शी-हाट नाहन। जिला सिरमौर के पच्छाद विकास खण्ड के बाग पशोग में बनने वाला प्रदेश का पहला शी-हाट महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त तथा सक्षम बनाने के साथ-साथ पर्यटन व जिला की समृद्व संस्कृति को बढ़ावा देने में मिल का पत्थर साबित होगा। इसके अतिरिक्त शी-हाट में बनने वाले जीरो वेस्ट भवन से पर्यावरण का भी संरक्षण होगा जोकि जिला प्रशासन का जून, 2020 तक पर्यावरण को पूरी तरह स्वच्छ बनाने के लक्ष्य की उपलब्धि में कारगर साबित होगा। इस संदर्भ में जानकारी देते…
नाहन। महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में 31 जनवरी, 2020 को दोपहर 2ः30 बजे एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस कार्यशाला में मुख्यातिथि विधायक पच्छाद विधानसभा क्षेत्र रीना कश्यप होंगी जिसमें आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, महिला मण्डल व अन्य महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।
नाहन। शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर आज यहां उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त प्रियंका चन्द्रा व उपायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखा। इसके अतिरिक्त नाहन स्थित सभी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय विधि, न्याय एवं संचार मन्त्री रवि शंकर प्रसाद से भेंट की और उनसे प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में बेहतर संचार सेवाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मन्त्री से प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए निवेश आकर्षित करने में सहायता करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सोलन जिला के वाकनाघाट में 300 बीघा भूमि उपलब्ध है, जहां सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को विकसित किया जा सकता है। उन्होंने केन्द्रीय मन्त्री से प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी में उत्कृष्ट केन्द्र तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए निवेश…
शिमला। प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, हस्तशिल्प और पर्यटन की संभावना को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर प्रदर्शित करने के लिए हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित किए जाने वाले ‘34वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय कला मेला’ में हिमाचल प्रदेश थीम स्टेट के रूप में भाग ले रहा है। यह मेला 01 से 16 फरवरी, 2020 तक आयोजित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के निदेशक यूनुस ने आज बताया कि पर्यटन की दृष्टि से इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश को थीम स्टेट के तौर पर प्रदर्शित करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली गईं। विभाग ने रामबाग मनाली…
नाहन। स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए व्यक्तियों की स्मृति में 30 जनवरी को नाहन स्थित सभी कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नाहन स्थित सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने स्टाफ सहित 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे अपने कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर 2 मिनट का मौन रखने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य अभियन्ता (यान्त्रिक) राज्य कार्यशाला हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग, नाहन फाउडरी द्वारा प्रातः 10:59 बजे सायरन बजाया जाएगा जोकि प्रातः 11 बजे तक जारी रहेगा तथा सायरन बंद होने के उपरान्त सभी…