शिमला। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, मनोज कुमार ने बताया कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 11 फरवरी, 2020 को प्रातः 11 बजे राजभवन शिमला में आयोजित होने वाले अलंकरण समारोह में पुलिस, सुधार सेवा, अग्निशमन सेवा तथा गृहरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा पदकों के विजेताओं को अलंकृत करेंगे। यह जानकारी उन्होंने आज यहां समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने सभी अधिकारियों को समारोह की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Author: Himachal Varta
शिमला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अन्र्तगत न आने वाले परिवारों के लिए प्रदेश में हिमकेयर योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से दोबारा से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत जनवरी माह के दौरान 18,852 आवेदन पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें 15,442 नये आवेदन और 3410 आवेदनों का नवीनीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में बिलासपुर में 1265, चम्बा में 747, हमीरपुर में 1851, कांगड़ा में 5748, किन्नौर…
बचत भवन में आयोजित हुई जिला रेडक्रास सोसायटी सिरमौर की वार्षिक बैठक नाहन। जिला रेडक्रास सोसायटी सिरमौर की वार्षिक बैठक बचत भवन के सभागार में आज उपायुक्त एंव अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी सिरमौर डा0आर0के0परूथी0 की अध्यक्षता मे आयोजित की गई जिसमे 2017-18 व 2018-19 वित्त वर्ष के दौरान जिला रेडक्रास सोसायटी के आय-व्यय के ब्यौरे का अनुमोदन किया गया। उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि वित्त वर्ष 2017-18 में जिला रेडक्रास सोसायटी को 24 लाख 32 हजार 359 रूपये की आय अर्जित हुई जबकि 16 लाख 59 हजार 364 रूपये व्यय किये गए। इसी प्रकार वित वर्ष 2018-19 के दौरान 35…
नाहन। हिमाचल प्रदेश राज्य वेटलैडस प्राधिकरण, हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रोद्योगिकी और पर्यावरण परिषद, वन विभाग और शिक्षा विभाग के सहयोग से इस वर्ष 02 फरवरी को रेणुकाजी वेटलैड पर राज्य स्तरीय विश्व वेटलैड दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रेणुकाजी क्षेत्र के 25 स्कूलों के 200 से अधिक बच्चे व अध्यापक शामिल होगें। जिसमें पेंटिग व सलोगन प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों व आमत्रित पंचायतों के सदस्यों को वेटलैड के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रोद्योगिकी और पर्यावरण परिषद के सयुक्त सदस्य सचिव निशांत ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि भाग लेगे और विभिन्न विभागों…
नाहन। नाहन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सैन की सैर को स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के उददेशय से रविवार को ग्रामवासियों के सहयोग से ‘एक दिन पंचायत के नाम’ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जिसमें उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी भी भाग लेंगे। ‘एक दिन पंचायत के नाम’ स्वच्छता अभियान के तहत सैन की सैर पंचायत के महिला मण्डल, स्वयं सहायता समूह और युवक मण्डल के सहयोग से गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग इक्टठा कर ग्राम पंचायत में एकत्र किया जाएगा जिसका प्रयोग ग्राम पंचायत क्षेत्र में पॉलीब्रिक्स के माध्यम से पॉलीबेन्च, पॉलीवाल, गमले व पॉलीटायलेट बनाने में…
नाहन। जिला स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधन समिति की बैठक आगामी 4 फरवरी, 2020 को दोपहर 3 बजे उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां दी।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय बजट 2020-21 को आकांक्षी भारत, आर्थिक विकास और सामाजिक समरसता के तीन विचारों पर आधारित ऐतिहासिक दस्तावेज बताते हुए इसकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस बजट से समाज के सभी वर्गों की आशाएं और आकाक्षाएं पूर्ण होंगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बजट में किसानों की आय को बढ़ाने के लिए 16 व्यवहार्य प्रस्तावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 90 प्रतिशत जनता ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है और कृषि उनका मुख्य व्यवसाय है, इसलिए यह 16 प्रस्ताव राज्य के किसानों की आर्थिकी को सशक्त बनाने में…
शिमला। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में शुरू की गई ‘‘मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100’’ का नाम और आकर्षक बनाने तथा ‘‘लोगो’’ डिजाइन करने के संबंध में सरकार ने आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। प्रतिभागियों को हेल्पलाइन का आकर्षक नाम और डिजाइन किया गया ‘‘लोगो’’ माईगव पोर्टल की वेबसाइट https://himachal.mygov.in/ पर भेजने होंगे। सुझाव भेजने के लिए अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2020 निर्धारित की गई है। इन दोनों प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को राज्य सरकार द्वारा पांच-पांच हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने…