चंडीगढ़। हरियाणा में आगामी 9 फरवरी, 2020 को होने वाले ग्राम पंचायत के पंचों एवं सरपंचों तथा पंचायत समितियों के सदस्यों के उप चुनाव के मद्देनजर संबंधित क्षेत्र के अधीन आने वाली दुकानों व वाणिज्यीक प्रतिष्ठानों में अवकाश घोषित किया है ताकि उस क्षेत्र के मजदूर भी अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर सकें। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि श्रम विभाग ने इस बारे में एक अधिसूचना जारी की है जिसमें 9 फरवरी 2020 को सबंधित क्षेत्र के दुकान व वाणिज्यीक प्रतिष्ठïान बंद रखने के आदेश दिए हैं।
Author: Himachal Varta
शिमला। राज्य परिवहन विभाग ने आम लोगों को परिवहन संबंधी विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के लिए वैब आधारित साॅफ्टवेयर तैयार किया है। इस साॅफ्टवेयर के माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी स्थान से विभिन्न परिवहन सेवाओं के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकता है। इस प्रकार उन्हें परिवहन विभाग के कार्यालयों में आने की आवश्यकता नहीं रहेगी। विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इस साॅफ्टवेयर के माध्यम से लोगों को घर-द्वार पर विभिन्न परिवहन सेवाओं का लाभ उठाने में सहायता मिलेगी। विभिन्न परिवहन सेवाओं के लिए राज्य सरकार ने लोकमित्र केन्द्रों/जन सेवा केन्द्रों को अधिकृत किया है,…
शिमला/सूरजकुंड। थीम स्टेट हिमाचल प्रदेश द्वारा 34वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में 4 फरवरी को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन मेला की मुख्य चैपाल में किया जाएगा। इसमें हिमाचल प्रदेश की गौरवमयी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती एक विशेष नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए राज्य के विभिन्न भागों से लगभग 140 कलाकार भाग ले रहे हैं। नृत्य नाटिका के माध्यम से हिमाचल के प्राकृतिक सौंदर्य तथा जीवन शैली को दर्शाया जाएगा। मेले के तीसरे दिन आज सांस्कृतिक दलों ने दिनभर मेला स्थल पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर हिमाचल की बहुरंगी संस्कृति से इस…
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सहयोग से हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा) में ‘परीक्षा पर्व-2’ पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय ओरियन्टेेशन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वन्दना कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय विद्यार्थियों में परीक्षा से संबंधित दबाव को कम करना था। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा बच्चों से संबंधित विभिन्न विषयों पर नियमित तौर पर कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं ताकि लोगों को बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। राष्ट्रीय बाल…
चंडीगढ़ : यहां राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में केंद्रीय हिन्दी संस्थान (आगरा) द्वारा हिन्दी-पंजाबी अध्येता कोश निर्माण संबंधी कार्यशाला का उद्घाटन कालेज प्राचार्या डा. रमा अरोड़ा द्वारा किया गया। इस छह दिवसीय कार्यशाला में प्रो. सुखदेव मिन्हास, प्रो. परमजीत एवं धर्मपाल साहिल (सेवानिवृत प्रिंसिपल) भाषा विशेषज्ञ के तौर पर कार्यशाला का संचालन कर रहे हैं। संस्थान के प्रतिनिधि मनीष शाक्य ने बताया कि केंद्रीय संस्थान द्वारा 22 प्रादेशिक भाषाओं के अध्येता कोश तैयार किये जा रहे हैं। इस कड़ी में हिन्दी-पंजाबी अध्येता कोश निर्माण का चौथा पड़ाव यहां सरकारी पोस्टग्रेजुएट कालेज में आयोजित किया गया है। निदेशक केंद्रीय हिन्दी संस्थान डा.…
शिमला। हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने का मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ है। राज्य के ऊंचे इलाकों में एक बार फिर बर्फ़बारी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी शिमला में भी बाद दोपहर मौसम ने करवट ली और बारिश के बाद हल्की बर्फ़बारी हो रही है। एक माह में शिमला में आठवीं बार हिमपात हुआ है। माल रोड और रिज मैदान पर पर्यटक इसका खूब आनंद ले रहे हैं। शिमला के निकटवर्ती पर्यटक स्थलों कुफरी, फागू व नारकंडा में भी ताज़ा हिमपात हुआ। पिछले दिनों हुए व्यापक हिमपात से शिमला में हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं…
मुख्य वन संरक्षक ने किया वेटलैंड्स को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का आग्रह नाहन। हिमाचल प्रदेश राज्य वेटलैंड प्राधिकरण, हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद (हिमकॉस्ट) द्वारा वन विभाग और शिक्षा विभाग के साथ मिलकर आज राज्य स्तरीय विश्व वेटलैंड दिवस का आयोजन रेणुकाजी वेटलैंड, सिरमौर किया गया। मुख्य वन संरक्षक नाहन, भूपेंदर सिंह राणा ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे जबकि हिमकॉस्ट के सयुक्त सदस्य सचिव निशांत ठाकुर, डीएफओ वाइल्डलाइफ शिमला राजेश शर्मा, डीएफओ क्षेत्रीय शीशानंद ठाकुर, तहसीलदार ददाहू रमन ठाकुर, उपनिदेशक सिरमौर विपिन कुमार भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 15 स्कूलों…
शिमला। मेले से कला, संस्कृति एवं पर्यटन को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का मौका मिला मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने आज सूरजकुंड अन्तरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2020 के उद्घाटन अवसर पर कहा कि विश्व के इस सबसे बड़े शिल्प मेले में हिमाचल को ‘थीम राज्य’ बनने का विशेष सम्मान प्राप्त होने से प्रदेश की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह मेला हिमाचल के उत्पादों को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने में भी सहायक सिद्ध होगा। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने आज सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2020 का शुभारंभ किया, मुख्यमंत्री जय…