शिमला। अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन व नागरिक उड्डयन आरडी धीमान ने कहा कि हरियाणा पर्यटन के सहयोग से सूरजकुंड में थीम स्टेट के रूप में मिनी हिमाचल प्रदर्शित किया गया है। मेले में आने वाले पर्यटकों को हिमाचल प्रदेश की संपूर्ण झलक और अनुभव प्राप्त होगा। उन्हें यहां हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों के व्यंजन का लुत्फ लेने के साथ-साथ, लोक नृत्य, लोक गीत और हिमाचली पहरावे की झलक देखने को मिलेगी। यह बात उन्होंने आज 34वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला के अवसर पर आयोजित प्रेस मीट के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस शिल्प मेला के माध्यम से एक ही…
Author: Himachal Varta
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संसद सदस्यों से कहा है कि वे नए दशक में देश के उज्जलव भविष्य के लिए मजबूत आधारशिला रखने की दिशा में काम करें। संसद का बजट अधिवेशन शुरू होने से पहले मीडिया के समक्ष पारंपरिक टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने देश में आर्थिक विषयों पर व्यापक चर्चा करने और वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में भारत को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा ‘इस सत्र में हमें अधिक से अधिक आर्थिक विषयों पर फोकस करना चाहिए और यह देखने का प्रयास करना चाहिए कि किस तरह भारत वर्तमान…
नयी दिल्ली। नमस्कार सभी साथियों को 2020 का ये प्रथम सत्र है, इस दशक का भी यह प्रथम सत्र है। हम सबका प्रयास रहना चाहिए कि इस सत्र में इस दशक के उज्जवल भविष्य के लिए मजबूत नींव डालने वाला ये सत्र बना रहे। आज आदरणीय राष्ट्रपति जी का उद्धबोधन होगा और कल इस नववर्ष का बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। ये सत्र अधिकतम आर्थिक विषयों पर चर्चा केंद्रित रहे। वैश्विक आर्थिक स्थितियों के संदर्भ में भारत किस प्रकार से इन परिस्थितियों का फायदा उठा सकता है। अपनी आर्थिक गतिविधि को और मजबूत बनाते हुए वैश्विक परिवेश का अधिकतम लाभ…
बचत भवन में आयोजित हुई स्तन कैंसर तथा आरटीआई एक्ट संबंधी कार्यशालाएं नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर के सौजन्य से महिलाओं को स्तन कैंसर के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने की। इस अवसर पर समाज सेविका कल्पना संघाईक ने उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्तन कैंसर की समय पर जांच हो तो इसका ईलाज सम्भव है। उन्होंने स्तन कैंसर के प्राथमिक लक्षण तथा महिलाओं द्वारा स्वयं निरीक्षण विधि की जानकारी देते हुए कहा कि…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में रोहित शर्मा द्वारा निर्देशित वीडियो गीत ‘नौकरी फौजो री’ को यू ट्यूब में रिलीज किया। इस गीत को महेन्द्र राठौर ने गाया है और दिनेश शर्मा इसके निर्माता हैं। राज्यपाल ने इस गीत की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि रचनात्मक निर्देशन के इस तरह के प्रयासों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि यह गीत हमारे फौजियों के लिए समर्पित है, जो राष्ट्र के प्रति प्रेम तथा फौजियों के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी…
शिमला। दी बिजनेस ऑफ दी गवर्नमेंट ऑफ हिमाचल प्रदेश (एलोकेशन), रूल्ज, 1971 से संलग्न शडयूल की क्रम संख्या 18 में ‘इरिगेशन एंड पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट’ शब्द जहां-जहां आते हैं, वहां उनके स्थान पर ‘जल शक्ति विभाग’ रखा जाएगा। इस संबंध में हाल ही में अधिसूचना जारी कर दी गई है। दी बिजनेस ऑफ दी गवर्नमेंट आॅफ हिमाचल प्रदेश (एलोकेशन) रूल्ज, 1971 का और संशोधन करने के लिए नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का संक्षिप्त नाम ‘दी बिजनेस ऑफ दी गवर्नमेंट ऑफ हिमाचल प्रदेश (एलोकेशन) 159वां संशोधन नियम, 2020 है। ये नियम राजपत्र (ई-गजट) हिमाचल प्रदेश में प्रकाशन की तारीख…
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पेय पदार्थों के टेट्रा पैक के साथ एकीकृत प्लास्टिक स्ट्रा के प्रयोग के लिए छह माह तक अस्थाई रूप से छूट प्रदान की गई है। एक्शन एलांयस फाॅर रिसाइकलिंग बिवरेज (एएआरसी) कार्टन ने हिमाचल प्रदेश सरकार से टेट्रा पैक के साथ एकीकृत प्लास्टिक स्ट्रा के प्रयोग पर छूट प्रदान करने के लिए आग्रह किया था। मैसर्ज टेट्रा पैक इंडिया प्राईवेट लिमिटेड, एक्शन एलांयस फाॅर रिसाइकलिंग बिवरेज कार्टन को विस्तारक उत्पादक उत्तरदायित्व के तहत प्रस्तुत कार्य योजना का क्रियान्वयन करना होगा। इस छूट अवधि के दौरान उत्पादकों और निर्माताओं…
शिमला। आर. डी. धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन) ने आज 34वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला के लिए हिमाचल प्रदेश द्वारा ‘थीम स्टेट’ के प्रबंधों के संबंध में सूरजकुंड में विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की तथा मेला ग्राउंड का दौरा किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ निदेशक पर्यटन यूनुस व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा पारंपरिक शैली में बनाये गए ‘अपना घर’ भीमाकाली मंदिर, हिमाचली शैली के मुख्य द्वार तथा हथकरघा-हस्तशिल्प कारीगरों के लिए तैयार किए स्टालों का अवलोकन किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि यह…