शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कार्ट रोड़ को माल रोड से जोड़ने वाली निगम की एक लिफ्ट मुरम्मत कार्य के लिए 29 जनवरी, 2020 को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि निगम की अन्य दो लिफ्ट कार्यशील रहेंगी।
Author: Himachal Varta
शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज यहां ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजना की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत इस वित्त वर्ष में शेष बचे लक्ष्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा आगामी वित्त वर्ष के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि मनरेगा तथा 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्थाई संपत्तियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा अब तक बन चुकी परिसंपत्तियों को सूचीबद्ध करके संकलित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में एक लाख…
सोलन। हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि मशरूम की खेती को व्यापक स्तर पर अपनाकर प्रदेश के किसान अपनी आय में आशातीत बढ़ौतरी कर सकते हैं। राज्यपाल आज सोलन के चम्बाघाट स्थित खुम्ब अनुसंधान निदेशालय में खुम्ब उत्पादन एवं अनुसंधान के विषय में वैज्ञानिकों से विचार-विमर्श करने के उपरान्त उन्हें सम्बोेधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खुम्ब उत्पादन के लिए सर्वथा अनुकूल वातावरण उपलब्ध है और प्रदेश के किसानों को बड़े स्तर पर खुम्ब उत्पादन अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रफल में छोटा राज्य होने के बावजूद भी देश में खुम्ब उत्पादन में…
कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा शौर्य चक्र मेजर हरमिन्दर पाल सिंह को बेमिसाल बहादुरी दिखाने के लिए श्रद्धासुमन अर्पित विभिन्न क्षेत्रों में शानदार योगदान देने वाली 43 शख़्िसयतों का सम्मान एस.ए.एस. नगर (मोहाली)। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब पुलिस के 11 अफसरों को अपनी ड्यूटी तनदेही और समर्पित भावना के साथ निभाने स्वरूप मुख्यमंत्री पुलिस मैडल से सम्मानित किया। इसी दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेमिसाल सेवाएं निभाने वाली 43 मशहूर शख़्िसयतों का भी सम्मान किया गया। 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने शौर्य चक्र मेजर हरमिन्दर पाल सिंह की याद में फूल मालाएं भेंट करके महान सपूत को श्रद्धाँजलि…
नाहन। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त तथा सक्षम बनाने के दृष्टिगत पच्छाद विकास खण्ड के बाग पशोग पंचायत भवन में शी-हाट का शिलान्यास किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने देते हुए बताया कि 29 जनवरी, 2020 को प्रातः 11ः30 बजे सांसद लोक सभा सुरेश कश्यप तथा विधायक पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र रीना कश्यप संयुक्त रूप से शी-हाट का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि इस शी-हाट में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पारम्परिक उत्पादों को प्रदर्शित करने के अतिरिक्त उनके विपणन की सुविधा के लिए भी मंच उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि इस शी-हाट में एक शून्य अपशिष्ट भवन…
शिमला। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 30 जनवरी, 2020 को शहीद दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में देश की स्वतन्त्रता के लिए बलिदान देने वाले शहीदों की याद तथा उनके सम्मान में प्रातः 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा। उन्हाेंने कहा कि इस संबंध में सभी विभागों तथा संस्थानों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विदेशों व अन्य राज्यों में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के शिक्षित युवा पेशेवरों से राज्य के विकास में योगदान करने का आग्रह किया है। वह शिमला के दो युवा सामाजिक उद्यमियों सिद्धार्थ लखनपाल और गौतमी श्रीवास्तव से बात कर रहे थे। इन युवाओं ने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास ओक ओवर में गत दिवस भेंट की। गौतमी ने अपनी स्नातकोत्तर डिग्री यूके के ससेक्स विश्वविद्यालय से प्राप्त की है, जबकि सिद्धार्थ लखनपाल ने डवेल्पमेंट स्टडीज में अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। अपने उद्यम को शुरू करने के लिए गौतमी ने नीति…
शिमला। कृषि मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा ने आज यहां कृषि विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को किसानों के खेतों में जाकर उनकी समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार सौर सिंचाई योजना के अन्तर्गत सौर पम्पों से सिंचाई के लिए लघु एवं सीमांत वर्ग के किसानों को व्यक्तिगत रूप से पंपिंग मशीनरी लगाने के लिए 85 प्रतिशत की सहायता प्रदान कर रही है। सामुदायिक स्तर पर कम से कम पांच किसानों के समूह को पंपिंग मशीनरी लगाने के लिए सभी वर्ग के किसानों के लिए 85 प्रतिशत व्यय भी सरकार द्वारा वहन…