नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ) : – जिला सिरमौर के कालाअम्ब क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 10:30 बजे पर , कालाअम्ब-यमुनानगर रोड स्थित बिस्किट फैक्टरी के पास हुआ। हादसे की शिकार अल्टो कार (HP85-1824) शिलाई नंबर की थी, जिसमें कुल पांच युवक सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की ट्राले से जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- नैनाटिक्कर में मोबाइल की दुकान में आग लग जाने से लाखों का नुकसान हो गया है। स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन फिर भी लाखों रुपए का नुकसाना हो गया। यह दुकान वेद मित्र पाराशर की है, जो कि पाराशर कम्युनिकेशन के नाम से नैना टिक्कर बाजार में स्थिति है। दुकान मालिक ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शाम को दुकान बंद करके अपने घर चले गए। इसके बाद साथ लगते स्थानीय दुकानदारों द्वारा उन्हें सूचित किया गया कि उनकी दुकान में आग लगी है, जिसके बाद वह…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)जिला सिरमौर स्थित माता श्री रेणुका जी मन्दिर में हिमाचल प्रदेश व आस पास के ़क्षेत्रों के लोगों की अटूट आस्था है तथा इस क्षेत्र को धार्मिक प्रर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार हर सभ्ांव प्रयास करेगी। यह बात उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधान सभा एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार ने आज परशुराम जयन्ती के अवसर पर भगवान परशुराम मन्दिर प्रांगण में आयोजित हवन अनुष्ठान व पुजा अर्चना के उपरान्त लोगों को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने लागों को शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि हर वर्ष की भान्ति…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 1 मई, 2025 को दोपहर 1 बजे शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे। यह जानकारी आज यहां सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 2 मई को भी शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे तथा 3 मई को प्रातः 10 बजे रोनहाट में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर द्वारा खंड प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर साथ रहेगे। इसके अतिरिक्त उद्योग मंत्री 4 मई को भी शिलाई में जन समस्याएं सुनेगे।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- भगवान परशुराम जयंती के पावन पर्व की हिमाचलवासियों को शुभकामनाएं देते हुए डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति निरंतन एवं चिरतंन है और यह सदैव निरंतन एवं चिरंतन रहेगी। उन्होनें कहा कि भगवान परशुराम का अवतरण भगवान विष्णु के दशावतारों में से एक है जिन्होनें धर्म की स्थापना के लिए भारत की पूण्य धरा पर जन्म लिया। हिमाचलवासियों के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि भगवान परशुराम की जन्मस्थली हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की श्री रेणुका जी है। यह महान तीर्थ माता रेणुका जोकि भगवान…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) : – हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने सिरमौर में मई 2025 में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का कार्यक्रम जारी कर किया है। जानकारी के अनुसार नाहन में वाहनों की पासिंग 8 और 23 मई को निर्धारित की गई हैं, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 9 और 24 मई को होंगे। वहीं, पांवटा साहिब में पासिंग की तारीखें 14 और 27 मई रखी गई है, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 15 और 28 मई को होंगे। राजगढ़ में पासिंग की तिथि 6 मई को रखी गई है, और इसी दिन ड्राइविंग टेस्ट भी होंगे। शिलाई और कफोटा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिले के विकास के लिए प्राथमिकताएं तय करते हुए प्रियंका वर्मा ने उपायुक्त सिरमौर का कार्यभार संभाला। नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित है। वर्तमान में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) की निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहीं प्रियंका वर्मा इससे पहले 2019 में सिरमौर में अतिरिक्त उपायुक्त के तौर पर अपनी कुशलता का परिचय दे चुकी हैं। कार्यभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने जिले के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। प्रियंका वर्मा के पास एसडीएम कंडाघाट, एसडीएम बिलासपुर और हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) में निदेशक जैसे…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- मिड डे मील वर्करज यूनियन संबंधित सीटू का जिला सम्मेलन आज ददाहू में सम्म्पन हुआ सम्मेलन मे मिड डे मील वर्कर्ज यूनियन की राज्य महासचिव हिम्मी देवी और सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार , वीना शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन का उदघाटन सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने किया। आशीष कुमार ने कहा की आज केंद्र की सरकार लगातार मिड डे मील वर्करज पर निरंतर हमले कर रही है। मिड डे मील यूनियन पूरे देश और प्रदेश में निरंतर इस योजना को बचाने के लिए लगातार संघर्ष और आंदोलन विकसित कर रही है।आशीष…