सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने व खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध हैं। संजय अवस्थी आज विधानसभा क्षेत्र अर्की की ग्राम पंचायत मांगू के गांव सोरिया में दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक ने इस अवसर पर सभी को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति का सूचक है। उन्होंने कहा कि अच्छाई की बुराई पर जीत के विजयदशमी पर्व के मूल्य को हम सभी को अपनाना…
Author: Himachal Varta
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- शाहपुर आज रैत में इंडियन एक्स सर्विसमेन लीग हिमाचल प्रदेश (धर्मशाला) का एक प्रतिनिधिमंडल शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से विभिन्न मांगों को लेकर मिला। श्री पठानिया ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार सैनिकों एवं शहीद परिवारों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सुबेदार (मेजर) पवन के परिवार को 30 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है, जबकि भारत सरकार की ओर से अभी…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जयसिंहपुर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर जयसिंहपुर के काथला में 4.39 करोड़ की लागत से बस अड्डा और बस डिपो के भवन निर्माण का भूमि पूजन किया। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के पंचरुखी में 2.48 लाख की लागत से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति भवन और लंबागांव में 2.08 करोड़ रुपए की लागत से बहुद्देश्य भवन की आधारशीला भी रखी। इसके पश्चात उन्होंने काथला जयसिंहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को एचआरटीसी के स्थापना दिवस के मौके पर…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- सीर उत्सव घुमारवीं के अवसर पर शंकर सेवा एवं लंगर समिति भराड़ी की ओर से सिविल अस्पताल घुमारवीं में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का विधिवत शुभारंभ नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। इस रक्तदान शिविर में कुल 37 लोगों ने रक्तदान किया, जिनके माध्यम से 40 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी लोगों को समिति की ओर से स्मृति चिंह और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविर में समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने 32वीं…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- सीर उत्सव के अवसर थीम रन अगेंस्ट चिट्टा पर मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। इस मैराथन को विभिन्न वर्गों जिनमें अंडर-19 छात्र व छात्रा, 40 प्लस कटैगरी महिला व पुरूष, अंडर-14 छात्र व छात्रा, 20 प्लस महिला व पुरूष वर्ग शामिल हैं। आयोजित मैराथन की 20 प्लस पुरूष वर्ग में कुठेहड़ा के सिया राम, घुमारवीं के नवनीत शर्मा तथा कसेरू के नरेश क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे। इसी वर्ग की महिलाओं में बछरी की…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुंदरनगर में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं एवं अनुदेशकों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर परिसर, कक्षाओं और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की तथा समाज को ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश दिया। संस्थान के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा पर्व एवं स्वच्छता ही सेवा जैसे अभियान समाज को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। सेवा पर्व एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :- बालिका देखभाल संस्थान सुंदरनगर में दशहरे के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ सुंदरनगर पूनम चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। मुख्यातिथि पूनम चौहान ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा भारत का प्रसिद्ध पर्व है, जो असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें जीवन से पाप, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसी बुराइयों का त्याग करने और…
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- किन्नौर जिला के श्रमिक कल्याण कार्यालय द्वारा ग्राम पंचायत नाको एवं ग्राम पंचायत हांगो में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार बोर्ड (एच.पी.बी.ओ.सी.डब्ल्यू.) की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। ग्राम पंचायत नाको में आयोजित शिविर में 26 श्रमिकों ने भाग लिया, जबकि ग्राम पंचायत हांगो में 37 श्रमिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रमिक कल्याण अधिकारी किन्नौर, सपन जसरोटिया ने उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए बोर्ड की 14 कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य पंजीकृत…