नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के निचले क्षेत्रों में तापमान बढ़ने से भेड़ पालकों ने पहाड़ों की ठंडी वादियों का रूख कर दिया है । पूरे वर्ष भेड़पालक सर्दियों में मैदानी क्षेत्र और गर्मियों में पहाड़ों की ओर पलायन करते हैं । चिलचिलाती गर्मी, बरसात और ठिठुरती ठंड में गडरिये अपनी भेड़ बकरियों के साथ खुले मैदान में डेरा जमाए रहते हैं । गर्मियों में अधिकांश चरावाहे नारकंडा, किन्नौर व डोडरा क्वार के जंगलों में अपनी भेड़ बकरियों के साथ रहते हैं । किन्नौर के छितकुल से आए घुमंतु भेड़पालक छेरिंग का कहना है कि…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 24 व 25 अप्रैल को जिला सिरमौर के प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 24 अप्रैल को प्रातः 11ः30 बजे शिलाई विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिटियाणा के भवन का उद्घाटन करेंगे तथा क्षेत्र वासियों की जन समस्याएं सुनने के उपरांत दोपहर बाद 3ः30 बजे शिलाई में भी जन समस्याएं सुनेंगे। उद्योग मंत्री 25 अप्रैल को शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) :- अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम विशेष थीम पर आधारित था “आवर पावर, आवर अर्थ’ कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय होने वाले ऊर्जा स्त्रोतों को भविष्य में दोबारा इस्तेमाल करने लायक बनाने के प्रति जागरूक करना है। आयोजन में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और इस महत्वपूर्ण दिन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना था और इस बात पर जोर दिया गया कि हम…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)- उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में पी.एम. गति शक्ति के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश लॉजिस्टिक नीति-2022 के तहत गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि पी.एम. गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत जिला में सड़क, रेलवे,, हवाई अड्डे, परिवहन तथा लॉजिस्टिक संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाना है। उन्होंने बताया कि पी.एम. गति शक्ति डीजीटल प्लेटफॅाम होगा जिसमें विभिन्न विभागों से सम्बन्धित बुनियादी ढांचो का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुतिकरण होगा तथा भविष्य में विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं का समन्वय भी इस प्लेटफॉर्म पर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के कालाअंब क्षेत्र में त्रिलोकपुर के गांव में जो बड़े पैमाने पर खैर के वृक्ष गत माह में अवैध रूप से काटे गए थे उस पर हिमाचल उच न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश के अधिकारियों से जवाब मांगा है। इसी कड़ी में आज उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जांच कमेटी का गठन किया है जिस में नाहन के उप- मंडल दण्डाधिकारी और वन मंडलाधिकारी को रखा गया है जिन्हें एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। जांच में उस जमीन की डिमार्केशन भी कराई जाएगी…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- सिरमौर को रेल लाइन से जोड़ने का दशकों पुराना सपना आज भी अधूरा है। पांवटा साहिब ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अवनीत सिंह लांबा ने भाजपा सांसद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बावजूद, सिरमौर को रेल लाइन से जोड़ने में भाजपा सांसद पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने सांसद को ‘गायब’ करार देते हुए कहा कि वे संसद में केवल रेस्ट हाउस के मुद्दे तक ही सीमित रह गए हैं, जबकि सिरमौर की जनता रेल जैसी महत्वपूर्ण परियोजना की उम्मीद लगाए बैठी है। लांबा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)( एसपी जैरथ)पीजीआई में आयुष्मान भारत और हिम केयर योजना के नाम पर चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। इस घोटाले में मरीजों के नाम पर सरकारी योजना की मुफ्त दवाइयां निकालकर निजी मेडिकल शॉप पर बेची जा रही थीं। चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड दुर्लभ कुमार जाटव को गिरफ्तार किया है, जो पीजीआई परिसर में स्थित केमिस्ट शॉप का संचालक है। जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में इस फर्जीवाड़े के जरिए करीब करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया। इस घोटाले का खुलासा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ) :- सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन पांवटा साहिब की बैठक यूनियन के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष बलजीत सिंह नागरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जहां सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन को आ रही समस्याओं पर मंथन किया गया , वहीं ट्रक आपरेटर यूनियन की बैठक में कुछ अहम निर्णय भी लिए गए। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि यदि सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन का सदस्य किसी भी अन्य ट्रांसपोर्ट यूनियन का सदस्य नहीं हो सकता। चाहे वह छोटी गाड़ियों की यूनियन…