Author: Himachal Varta

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- केंद्रीय श्रम और रोजगार एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को काला अंब में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के 100 करोड़ रुपये की लागत से बने अस्पताल का उद्घाटन किया। 30 बिस्तरों वाले इस अत्याधुनिक अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों श्रमिकों को अब चिकित्सा सेवाएं अपने ही जिले में उपलब्ध होंगी। मंत्री मांडविया ने बताया कि इस अस्पताल से करीब एक लाख लोग सीधे लाभान्वित होंगे। यह अस्पताल उन चार लाख दस हजार से अधिक बीमित मजदूरों और कर्मचारियों की सेवा करेगा जो सिरमौर जिले में ईएसआईसी योजना…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- केंद्रीय कृषि मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् द्वारा पूरे देश में 29 मई से 12 जून तक चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर  धौलाकुआं , कृषि विभाग एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) के संयुक्त तत्वाधान में जिला सिरमौर के पांवटा साहिब , नाहन , संगड़ाह , शिलाई और पच्छाद ब्लॉक के विभिन्न गांवों किशनपुरा , कुण्डियों , बेहरवाला , पातलियों , उत्तमवाला , पालियों , बर्मा पापड़ी , शिरत सिवली , धगेड़ा , रामा धौन , मझुटली , रेडली , भौन , मानपुर देवड़ा…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़)- हिमालयन स्पोर्टस एंड कल्चर क्लब सराहां द्वारा आयोजित दो दिवसीय पच्छाद उत्सव के समापन अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मन्त्री विक्रमादित्य सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आहवाहन किया ताकि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की परिकल्पना को सार्थक किया जा सके। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है जिसके तहत खेल मैदानों तथा इन्डोर स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में चालू वित वर्ष के दौरान सड़क परियोजनाओं…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- तंबाकू और धूम्रपान सेहत के लिए हर तरह से नुकसानदायक है। आंकड़ों के अनुसार भारत दुनिया में सबसे ज्यादा धूम्रपान करने वाले लोगों का देश है। देश में तकरीबन 25.3 करोड़ से अधिक लोग किसी न किसी प्रकार से तम्बाकू का सेवन करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ तम्बाकू के कारण होने वाली बीमारियों को लेकर अलर्ट करते रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि तंबाकू का किसी भी रूप से इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। इससे हृदय रोग, मौखिक स्वास्थ्य और सांस संबंधी समस्याएं, त्वचा से संबंधित बीमारियां और कई प्रकार के कैंसर का…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):-  शहर में बंदरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार दोपहर करीब 1:30 बजे, लखदाता पीर क्षेत्र में बंदरों के झुंड ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान बंदर बिजली के ट्रांसफार्मर और लाइनों तक पहुंच गए, जिससे कई बार बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। करीब 4 बजे के बाद बिजली लगातार चली गई, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालंकि बिजली विभाग ने चुस्ती दिखाते हुए तुरंत एक टीम मौके पर भेजी। मरम्मत कार्य के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के पावंटा साहिब उपमंडल के शिवपुर क्षेत्र में स्थित चिंतपूर्णी मंदिर से मंगलवार को एक अधेड़ उम्र के साधु का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लगभग 65 वर्षीय सोमगिरी के रूप में हुई है। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद अब यह मामला संदिग्ध हो गया है, और हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस को मंगलवार दोपहर सूचना मिली कि मंदिर परिसर में साधु का शव पड़ा हुआ हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब शव की स्थिति…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला  सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मिल्ला गांव के अन्तर्गत (डाडो) क्षेत्र में पिछले बीस दिनों से ट्रांसफार्मर जलने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है जिसके कारण ग्रामीणों को विधुत आपूर्ति के अभाव में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जबकि  ग्रामीणों की और से अनेकों बार स्थानीय विभाग के उच्चाधिकारियों को   समस्या से अवगत करवाया गया है जिस पर सम्बन्धित विभाग ने मिल्ला ट्रांसफार्मर से एक फेस को डाडो क्षेत्र के लिए अस्थाई सप्लाई से जोड़ने का प्रयास किया है जो कि नाकाफी है तो वहीं विद्युत सप्लाई…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) 14वीं बटालियन, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया टीम-नालागढ़ द्वारा सिरमौर जिला में फैमिलियराईजेशन अभ्यास के दौरान आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई, में आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा विषय पर जन- जागरूकता अभियान एवं मौक अभ्यास का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती रमा शर्मा ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के सहयोग से आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 30 सदस्यीय टीम, कमांडिंग ऑफिसर श्री बलजिंदर सिंह के नेतृत्व मैं इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह नेगी, सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार, कांस्टेबल प्रेमजीत के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन,…

Read More