Author: Himachal Varta

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):-सिरमौर जिला भाजपा ने बुधवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कमरऊ में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने विशेष रूप से शिरकत की और रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में इंदु गोस्वामी ने रानी अहिल्याबाई होलकर को एक कुशल प्रशासिका, धर्मनिष्ठ, दयालु और दूरदर्शी नेता बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई के कार्य और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अहिल्याबाई ने पुरुष-प्रधान समाज में राजसिंहासन को सफलतापूर्वक संभाला…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- त्रिलोकपुर स्थित यात्रि निवास में तीन दिवसीय कर्मकाण्ड एवं ज्योतिष प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन हुआ। यह कार्यशाला 26 मई से 28 मई तक हि.प्र. संस्कृत अकादमी के सौजन्य से आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ डॉ. ओम प्रकाश राही के करकमलों द्वारा हुआ। कार्यशाला के पहले दिन संयोजक लायक राम शास्त्री  ने समय की सबसे सूक्ष्म इकाई ‘त्रुटि’ से लेकर ‘कल्प’ पर्यन्त कालगणना की विस्तृत जानकारी दी। दूसरे दिन डॉ. राधेश्याम जी ने समय शुद्धि विषय पर गहन प्रशिक्षण दिया। तीसरे दिन प्रातःकालीन सत्र में वेदाचार्य डॉ. सन्नी कुमार ने वेदों की ऋचाओं और सस्वर…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर योगेश जसवाल की अदालत ने आज एक महत्वपूर्ण फैसले में एनडीपीएस (स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ) अधिनियम के तहत एक दोषी व्यक्ति को 15 वर्ष का कठोर कारावास और 1.50 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जिला न्यायवादी चम्पा सुरील ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल रखने से संबंधित था, जिसमें कमरऊ तहसील के टिम्बी गांव के निवासी अनिल कुमार पुत्र काली राम को अदालत ने दोषी पाया है। अनिल कुमार को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 (सी) के तहत यह सजा…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब उपमंडल में खनन विभाग ने यमुना नदी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। उत्तराखंड नंबर का यह ट्रैक्टर निर्माणाधीन भंगाणी पुल के समीप खनन कार्य में संलिप्त पाया गया। मौके पर परमिशन न होने के कारण इसे जब्त कर पुलिस को सौंप दिया गया। सहायक खनिज निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम के साथ यमुना नदी किनारे भंगाणी गांव में औचक निरीक्षण किया गया। वहां ट्रैक्टर (UK 07 FH 7241) को अवैध रूप से कच्चा खनिज भरते…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- नाहन पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों के लिए 10.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दो रेजिडेंस ब्लॉकों का शिलान्यास विधायक अजय सोलंकी ने किया। प्रत्येक ब्लॉक में 13-13 रेजिडेंस क्वार्टर होंगे, और प्रत्येक ब्लॉक की निर्माण लागत 5.30 करोड़ रुपये है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है, और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह रेजिडेंस क्वार्टर महिला पुलिस थाना नाहन और सदर पुलिस थाना नाहन के कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा,…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित खालसा फुटबॉल कप प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस युवा नेता जयदीप शर्मा उपस्थित रहे, जिनका खालसा फुटबॉल कमेटी ने भव्य स्वागत किया। कांग्रेस नेता शर्मा ने इस सम्मान को अपने लिए अत्यंत गौरवपूर्ण बताया और आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, जबकि स्थानीय टीम नाहन के गोबिंदगढ़ मोहल्ला ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि जयदीप शर्मा ने विजेता और…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर योगेश जसवाल की अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल रखने के दोषी हरियाणा निवासी सद्दाम पुत्र मोहम्मद हसन को 10 वर्ष का कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की स्थिति में उसे दो वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। 7 सितंबर 2023 को पुलिस टीम शंभूवाला, बोलियो, कटासन क्षेत्रों में गश्त कर रही थी। कटासन देवी के पास तीव्र मोड़ पर लगाए गए नाके पर एक बाइक सवार बिना हेलमेट के आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर की जानी-मानी हस्ती पूर्व ब्लाक समिति अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा कार्य समिति सदस्य सहीराम चौहान पिछले कुछ महीने से अस्वस्थ चल रहे थे जिस कारण उनका अचानक निधन हो गया है उनके निधन होने का समाचार मिलते ही महल क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जिला सिरमौर में शोक की लहर दौड़ रही है रावत ने बताया कि सहीराम चौहान महल क्षेत्र के ही नहीं बल्कि पूरे जिला सिरमौर के कद्दावर नेता थे इसलिए उनकी क्षतिपूर्ति कभी भी पूर्ण…

Read More