Author: Himachal Varta

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):-  प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गा के कल्याण के लिए वचनबद्ध है जिसमें विशेषकर किसानों, बागवानों और पशुपालकों के उत्थान के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए नई पहल आरम्भ की गई है, जिसके तहत प्रदेश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की परिकल्पना भी सार्थक सिद्ध होगी। किसान कल्याण को प्रमुख रखते हुए समृद्ध किसान-समृद्ध हिमाचल को पहले स्थान पर रखा है। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के उत्पादों को प्राथमिकता के…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- करियर अकैडमी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत स्लोगन राइटिंग तथा डिक्लेमेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी।जिसमे डिक्लेमेशन में सीनियर केटेगरी में प्रथम स्थान पर आरुषि,द्वितय स्थान पर कनिका, तथा तृतीय स्थान पर प्राची रहे| जूनियर केटेगरी में प्रथम स्थान पर सताक्षी द्वितय स्थान पर यशिका तथा…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)अनुराग ठाकुर, सांसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि 22 मई, 2025 को जिला सिरमौर के माजरा में जाना हुआ और बड़ी मेहनत और शिद्दत के साथ हिमाचल प्रदेश के लिए हाॅकी का एस्ट्रोट्रफ मैदान बनाकर दिया था। अपेक्षा यह थी कि इस एस्ट्रोट्रफ मैदान पर अभ्यास करके हिमाचल प्रदेश के बच्चे देश और दुनिया में आगे बढ़ेंगे परन्तु बडे़ दुख के साथ कहना पड़ता है कि लगभग 6-7 करोड़ की लागत से बनाए हुए एस्ट्रोट्रफ को वर्तमान कांग्रेस सरकार न पानी दे सकी और न ही बिजली का कनेक्शन लगा सकी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- इनर व्हील क्लब क्लासिक नाहन की अध्यक्ष आशा भारद्वाज के नेतृत्व में क्लब की उपाध्यक्ष रचना ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष प्रगति सबलोक और सदस्या अलका जुनेजा ने आज उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से शिष्टाचार भेंट की।   इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने उपायुक्त सिरमौर का उनके नए पद पर आसीन होने पर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। अध्यक्ष आशा भारद्वाज ने उपायुक्त प्रियंका वर्मा को इनर व्हील क्लब क्लासिक नाहन द्वारा जिले में किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों और क्लब की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर की गुरु की नगरी पांवटा साहिब में 22 मई  1964 में महंतों से आजाद करवाया गया था । ऐतिहासिक गुरुद्वारा में 22 मई 1964 में  हुए शहीदों की याद में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । जिसमें भाग लेने के लिए साथ लगते राज्यों से भारी संख्या में संगते पहुंच रही हैं। इस दौरान गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन समागमों समेत विशेष लंगर एवं संगतों के रहने के विशेष प्रबन्ध किए गए हैं। मीडिया से बात करते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजर जागीर सिंह ने बताया कि ऐतिहासिक गुरुद्वारा…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित की जा रही तिरंगा यात्राओं के कारण पूरे प्रदेश में देशभक्ति का ज्वार भाटा उमड़ा हुआ है। समाज के सभी वर्गों को तिरंगा यात्रा में शामिल करते हुए हर मण्डल स्तर पर तिरंगा यात्राओं का दौर जारी है जिसमें सेना के पूर्व अधिकारी, सैनिक, स्कूल, काॅलेज के छात्र-छात्राएं, वकील, व्यापारी व समाज के भाई-बहन बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। इसी प्रकार सिंदूर यात्रा आगे बढ़ने लगी है। आज सिरमौर जिला के पांवटा साहिब और नाहन विधान सभा क्षेत्र में 4 तिरंगा यात्राएं सम्पन्न हुई जिसकी…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़): – पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल एवं पावंटा साहिब से विधायक व पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी के साथ जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की कार्यवाई ऑपरेशन सिंदूर द्वारा तय लक्ष्यों को प्राप्त करने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के अन्तर्गत पावंटा साहिब व नाहन में बाइक रैली निकाल कर सेना के शौर्य का अभिनंदन किया।  अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने बेक़सूर नागरिकों…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- सिरमौर जिले में बुधवार शाम को आई तेज मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। नाहन क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक पाठशाला भाबी भनोत में प्राकृतिक कहर के कारण स्कूल की सुरक्षा दीवार पूरी तरह से ढह गई। यह हादसा दोपहर करीब चार से पांच बजे के बीच हुआ, जब मौसम अचानक खराब हो गया। स्कूल के प्रभारी शिक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि भाबी भनोत स्कूल की करीब 60 से 70 मीटर लंबी और 9 फुट ऊंची सुरक्षा दीवार पूरी तरह से गिर गई। सौभाग्य से उस समय स्कूल में कोई छात्र या छात्रा मौजूद…

Read More