नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- नाहन विधानसभा क्षेत्र के कालाअंब और बनकला पंचायत की अवैध खनन और सड़क से जुड़ी समस्याओं को लेकर आज लोग बड़ी संख्या में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजीव बिंदल की अगवाई में DC सिरमौर से मिलने पहुंचे और उन्हें समस्या के बारे में अवगत करवाया। कालाअम्ब वार्ड के पूर्व बीडीसी सदस्य यशपाल शर्मा और पूर्व पंचायत प्रधान राजेश ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र काला अम्ब में बड़े स्तर पर अवैध तरीके से खनन की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई यहां पर नहीं होती है जो…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)- उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय में लोक निर्माण, परिवहन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, राष्टी्रय उच्च मार्ग, मोर्थ तथा रोड़ सेफ्टी क्लब नाहन के साथ सड़क सुरक्षा से संबधित बैठक करते हुए जिला में हुई सड़क दुर्धटनाओं, ड्रंकन ड्राइव, ओवर स्पीड़ तथा जिला के दुर्धटना संभावित क्षेत्रों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। उपायुक्त ने बैठक में रोड सेफ्टी पॉलिसी और नियमों को जनहित में गंभीरतापूर्वक लागू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सीट बेल्ट, ड्रंकन ड्राइव और हेलमेट संबधी यातायात नियमों के उल्लंघन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ) : -एसआईयू नाहन की टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शिलाई ब्लॉक के गांव जामना तह. कमरउ मे एक दुकान में छापेमारी करके 55 शीशी नशीली दवा सिरिप व 16700 हजार रुपये की करंसी पकड़ीं है।पांवटा के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 श्री नारायण सिंह निवासी गांव माशू डा0 जामना तह0 कमरऊ जिला सिरमौर हि0प्र0 बउम्र 42 वर्ष की दुकान से प्रतिबंधित कुल 55 शीशीयां नशीले सिरप तथा 16700/- करंसी बरामद हुई है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- स्थानीय ए.वी एन.सीनियर सैकैंडरी स्कूल नाहन की दो होनहार छात्राओं को हि प्र शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूचि में नौवां स्थान प्राप्त हुआ है। विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य के के चन्दोला के अनुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालय की गौरवमयी परम्परा को कायम रखते हुए बोर्ड परिक्षा में उनके विद्यालय ने प्रदेश और जिला सिरमौर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनके विद्यालय की दो मेधावी छात्राओं मन्नत सभरवाल और अदिति राणा ने 98.3 फीसदी अंक लेकर प्रदेश की योग्यता सूचि में नौवा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- नोहराधार संगडाह भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत का लोहा इस समय दुनिया मान रही है लेकिन विपक्ष की सभी पार्टियों के नेता नरेंद्र मोदी की आलोचना करते नहीं थकते रावत ने बताया कि आलोचना करना विपक्ष का काम है लेकिन इस समय आलोचना करना बहुत ही निंदनीय एवं शर्मनाक है रावत ने बताया कि कश्मीर समस्या के लिए भी कांग्रेस पार्टी के नेता जिम्मेदार है जिन्होंने सन् 1948 में जीती हुई लड़ाई को छोड़कर यू एन चले…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)( एसपी जैरथ) :- सिरमौर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए बीते दिन दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया। पुलिस टीमों ने पांवटा साहिब में एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया, जबकि रेणुका जी में एक रिहायशी मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, रेणुका जी में ही जुआ खेल रहे चार लोगों को भी पुलिस ने धर दबोचा। पांवटा साहिब में 12 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार पांवटा साहिब पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़): – सांसद, शिमला लोक सभा संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप ने आज जिला सिरमौर के नाहन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ( दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की और जिले में समिति के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। सांसद ने बैठक में अधिकारियों को जिला में कार्यरत अधोसंरचना के विकास के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को इनका लाभ शीघ्र मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर विकसित हो इस दिशा में सभी को समन्वय के साथ कार्य करने को आग्रह किया। उन्होंने नगर पालिका…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- करियर एकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता का प्रदर्शन किया। छात्र अनुराग ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के टॉप टेन विद्यार्थियों में सातवां स्थान प्राप्त किया। 41% से अधिक छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। जिसमे अनुराग ठाकुर ने (99%) के साथ गणित,संस्कृत व कंप्यूटर साइंस में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये | इसके अलावा 16 विद्यार्थियों ने कंप्यूटर साइंस में 3 विद्यार्थियों ने गणित में एक विद्यार्थी ने संस्कृत में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये | अरुण चौहान 98%,…