नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) :- शिलाई विधानसभा क्षेत्र में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा स्थापित कॉलेज को डिनोटिफाई कर उसी स्थान पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास कांग्रेस सरकार की अवसरवादी और जनविरोधी मानसिकता का ज्वलंत उदाहरण है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार में शिलाई में अटल शिक्षा केंद्र की घोषणा हुई व पहली किश्त में 10करोड़ की राशि भी आ गई परंतु सरकार बदलते ही इस सरकार व मंत्री हर्षवर्धन ने उस योजना को पूरा नही होने दिया व बजट के प्रावधान के वावजूद अटल आदर्श शिक्षा केंद्र का निर्माण नही हो पाया परंतु…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सलानी कटोला पंचायत में दसवीं कक्षा की छात्र द्वारा आत्महत्या किया जाने का मामला जानकारी में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिस्त्री का काम करने वाले जोगिंदर सिंह की बेटी ने घर की छत में लगे कुंडे में वर्दी के दुपट्टे को बांध कर फंदा लगा लिया। मृतक छात्रा सलानी कटोल पचायत के डूंगाखाला गांव की रहने वाली थी। छात्रा के पिता जोगिंदर सिंह मिस्त्रीक काम करते हैं। छात्र अपने भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थी। बताया जा रहा है कि स्कूल में पढ़ाई को लेकर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता) (एसपी जैरथ):- पिछले साल जहां नाहन आगजनी में 90 की घटनाएं दर्ज हुई थीं, इस बार केवल 15 मामूली घटनाएं ही सामने आई हैं। वन विभाग के अरण्यपाल बसंत किरण बाबू ने बताया कि इस बार जंगल की आग से केवल 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फायर सीजन खत्म होने में अभी 26 दिन शेष हैं, इसलिए वन विभाग की पूरी टीम अलर्ट मोड पर है। विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार विभाग ने वन मित्रों की भर्ती की है, जिससे…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- बिक्रम बाग़ तथा देवनी पंचायत में आम के बगीचों में लगे फलों में से लगभग अस्सी प्रतिशत फसल पिछले तीन दिनों से लगातार चल रहे आंधी-तूफान से तबाह हो चुकी है।देवनी पंचायत के कौंथरों , ढेला, खदरी तथा लालपिपल तथा बिक्रम बाग़ पंचायत के बेला,पिपलवाला,आकांवाला,डाढूवाला तथा सिम्बलवाला में इस तूफान ने भारी तबाही मचाई है।देवनी पंचायत के संजीव राणा,अनीश सैनी, सतीश कुमार, प्रवीण शर्मा, अरूण कौशल, सुमेर चन्द, हृदय राम, बिक्रम बाग़ पंचायत के सतपाल शर्मा,पवन कुमार, कपिल नेगी, मोहम्मद हनीफ, डॉ अशोक कुमार, मुश्ताक अहमद,, संजीव कुमार,मोहन लाल, ललित कुमार, अनूप सिंह,लाविन्द्र…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़): – उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में जिला सिरमौर में नशा मुक्त भारत अभियान के क्रियानवयन संबधी बैठक आयोजित हुई जिसमें पुलिस, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ गैर सरकारी सदस्यों ने भी भाग लिया। उपायुक्त ने जिला स्तर पर नशा मुक्ति अभियान समिति के तहत विस्तृत प्रस्ताव बनाने के दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्वास्थ्य, पुलिस, और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- सिरमौर जिला के गिरी पार क्षेत्र में विकासखंड संगड़ाह का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह की अध्यक्षता में उपायुक्त सिरमौर से मिला और जिला परिषद के लिए विकासखंड संगड़ाह से तीन वार्डों की जगह मात्र दो बार बनाए जाने पर आपत्तियां दायर की। नारायण सिंह ने उपायुक्त प्रियंका वर्मा को बताया कि सिरमौर जिले का गिरी पार क्षेत्र सर्वाधिक दुर्गम और कठिन परिस्थितियों के कारण यहां विकास कार्यों को अमली जामा पहनाना अत्यंत दुर्लभ कार्य है और जिला परिषद के तीन वार्ड को घटाकर विकासखंड संगड़ाह में मात्र दो वार्ड गठित करने का प्रस्ताव…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) जिला सिरमौर में विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) द्वारा 19 मई से 31 मई, 2025 तक परिचय अभ्यास किया जाएगा। यह जानकारी उपयुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज एन डी आर एफ 14वीं बटालियन नालागढ़ के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में दी। उपयुक्त ने बताया कि एन डी आर एफ के दल द्वारा जिले की भौगोलिक स्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों, अस्पतालों, बाढ़ संभावित क्षेत्रों आदि का सर्वेक्षण किया जाएगा तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी, जो जिले में किसी भी आपदा के समय बहुत उपयोगी होगी। उन्होंने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र सहित नाहन के लिए गर्व का क्षण है। सुरेंद्र हिंदुस्तानी को केंद्र सरकार द्वारा रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले रेल विकास निगम लिमिटेड के बोर्ड में अंशकालिक गैर-सरकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।सुरेंद्र हिंदुस्तानी मूल रूप से शिलाई उपमंडल से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन वो लंबे अरसे से नाहन में बतौर चार्टर्ड के रूप में सेवा प्रदान कर रहे हैं। बता दें कि हिंदुस्तानी विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों में भी सक्रिय है। सुरेंद्र हिंदुस्तानी चूड़ेश्वर सेवा समिति नाहन यूनिट की भी लंबे अरसे से कमान…