Author: Himachal Varta

नाहन। बीते कल को थाना राजगढ़ मे टकु राम निवासी काटु तहसील राजगढ़ ने मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 28.10.19 को एक व्यक्ति बालक राम निवासी रूईजा पाँच लोगों के साथ रात करीब एक बजे इसके घर मे घुस कर इसके साथ मारपीट की व इसके भाई को गौशाला मे बंद कर दिया तथा इसके घर मे रखी अपनी मशीन को उठा कर ले गए। जिसपर उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना राजगढ़ में मुकदमा दर्ज करके मामले में जांच जारी है। दूसरी ओर 31.10.2019 को पुलिस थाना शिलाई की टीम ने यातायात निरीक्षण के दौरान रोनहाट रोड शीलाई के नजदीक…

Read More

नाहन। जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय नाहन द्वारा आज नाहन में मध्यम व लंबी दूरी की नकद पुरस्कार राशि दौड़ों का आयोजन किया गया। इन दौड़ों में 13 से 15 वर्ष तथक 16 से 19 वर्ष के आयु वर्ग में नाहन जिला विभिन्न स्कूलों से आये 130 से अधिक लड़कों व लड़कियों ने भाग लिया। इन दौड़ों का आयोजन नाहन स्थित शमशेर बिला राउड़ के मध्य किया गया। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुशील कुमार शर्मा ने इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया व विजेताओं को सम्मानित किया। दौड़ों के परिणाम निम्न प्रकार रहे। 5000 मीटर…

Read More

रेणुका जी। अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेले के लिए प्लाटों के आवंटन का कार्य लगातार जारी है। बाहरी राज्यों से आने वाली व्यापारी इस मेले में खासी रुचि ले रहे हैं। मेला मैदान में प्रथम पंक्ति के 345 प्लाटों में से करीब 320 प्लाट बोली के माध्यम से बेचा जा चुका है, वहीं पिछली पंक्ति के प्लाटों के लिए भी काफी कारोबारी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। प्लाटों के आवंटन का कार्य देख रहे मेला प्रभारी तहसीलदार ददाहू रमन ठाकुर ने बताया कि जल्द ही शेष बचे प्लाटों को भी बेच दिया जाएगा। वहीं गिरी नदी पर बनने वाले अस्थाई पुल का…

Read More

जिला के सभी विद्यालयों के नौवीं से बारहवीं तक के छात्र व छात्राएं ले सकेंगे हिस्सा, कलात्मक कौशल का होगा विकास नाहन। जिला सिरमौर शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट नाहन में 5 नवंबर से 6 नवंबर तक जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम के समापन में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल शिरकत करेंगे। कला उत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं के कलात्मक कौशल का विकास करना है। कार्यक्रम की बाबत जानकारी देते हुए कला उत्सव समन्वयक राकेश शर्मा ने बताया कि इस कला उत्सव प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं कक्षा…

Read More

नाहन। 7 से 12 नवम्बर तक होने वाले अर्न्तराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के शुभारंभ समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह जानकारी अध्यक्ष रेणुकाजी विकास बोर्ड एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ.आर.के. परूथी ने देते हुए बताया कि डॉ0 बिंदल 7 नवम्बर को दोपहर 1ः30 बजे भगवान परशुराम की शोभायात्रा में शामिल होकर मेले का शुभारंभ करेंगे तथा इसके पश्चात सांय 5ः30 बजे विभिन्न विकासात्मक प्रर्दशिनियों का उद्घाटन करेंगे व सांय 6ः00 बजे रेणुमंच पर द्वीप प्रज्जलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेगे।

Read More

नाहन। श्री रेणुकाजी अर्न्तराष्ट्रीय मेले में 7 से 12 नवम्बर, 2019 तक होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम में इस वर्ष मेले में स्थानीय एवं प्रदेश के अन्य जिला के सभी लोक कलाकारों को हिमाचली वेषभूषा में ही कार्यक्रम देना अनिवार्य होगा । यह जानकारी अध्यक्ष रेणुकाजी विकास बोर्ड एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि हिमाचली लोक कलाकार अक्सर अपनी वेशभूषा को छोड़कर पाश्चातय वेश-भूषा को अपना रहे हैै जोकि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृति पर एक कुठाराघात है और इस विषय में जनता की प्रतिक्रियाऐं प्राप्त हो रही है। इस वर्ष मेले में उच्च स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु…

Read More

नाहन। जिला दण्डाधिकारी डॉ0 आर0के0 परूथी ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी 07 नवम्बर से 12 नवम्बर, 2019 तक बड़ी धूम-धाम से मनाया जाएगा तथा इस मेले में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु अपनी आस्था एवं श्रद्धा के साथ श्री रेणुका जी में आते है। उन्हांेने बताया कि यह मेला आम जन-मानस, श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना एवं आस्था का प्रतीक है जिसके दृष्टिगत अन्तर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी में 07 से 12 नवम्बर, 2019 के दौरान मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की मांस व मछली की बिक्री की दुकानें नहीं लगेंगी जिससे मेले के…

Read More

जिला लाहौल-स्पीति की ग्राम पंचायत कोलोंग भारत नेट परियोजना के तहत जुड़ने वाली पहली पंचायत बनी शिमला। राज्य सरकार ने लाहौल-स्पीति जिला में भारत नेट परियोजना के तहत सेटेलाईट आधारित वीसैट लिंक के माध्यम से हाई स्पीड इंटरनेट कनैक्टिविटी उपलब्ध करवाना आरम्भ कर दी है। जिला लाहौल-स्पीति की ग्राम पंचायत कोलोंग पहली पंचायत है जिसे आज इंटरनेट सुविधा से जोड़ा गया इससे वहां के स्थानीय लोग पूरे वर्ष इंटरनेट की सुविधा से जुड़े रहेंगे क्योंकि इसके लिए आॅपिटकल फाइबर की आवश्यकता नहीं रहेंगी। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि इस सुविधा से जिला लाहौल-स्पीति के…

Read More