Author: Himachal Varta

जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के एक नए युग का होगा आरम्भ ः मुख्यमंत्री शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने पर आज यहां जन जागरण सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 ए जम्मू-कश्मीर के विकास में बाधा थी और इन अनुच्छेदों के हटाए जाने से केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास में तेजी आएगी और यहां के निवासियों के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित होगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद, तत्कालीन प्रधानमंत्री…

Read More

शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने आज यहां हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पर्यटन परियोजनाएं राज्य सरकार की उच्च प्राथमिकताएं हैं, जिन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। संबंधित अधिकारियों ने राज्य में चल रही विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति बारे मुख्य सचिव को अवगत करवाया। डाॅ. बाल्दी ने कहा कि राज्य सरकार ने जंजैहली क्षेत्र के विकास के लिए 18.18 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए हैं और नई राहें-नई मंजिलें योजना के तहत पौंग क्षेत्र के लिए 4.69 करोड़ रुपये की राशि…

Read More

शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी की अध्यक्षता में आज हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2019 के प्रारूप को तैयार करने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डाॅ. बाल्दी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2019 का लक्ष्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश को आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करना और सुरक्षित, पर्यावरण के अनुकूल, समावेशी व एकीकृत गतिशीलता प्रदान करना है। मुख्य सचिव ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन नीति का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों और भारत सरकार के दृष्टिकोण के साथ राज्य में 2030…

Read More

ददाहू (सिरमौर)। ददाहू का अस्पताल भले ही ‘रैफरल’ से सिविल अस्पताल हो गया है, परंतु जो मुश्क्कि्ल रैफरल के दौरान थी वे अभी भी पांव पसारे हुए हैं, अस्पताल में कर्मचािरयों की संख्या मानक की तुलना में काफी कम है, इस कारण यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को ‘बीमारियों’ से होने वाली परेशािनयों से भी ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं, दम निकलने को होता है।अस्पताल में अन्य सेवाओं का तो भगवान ही मालिक हैं-अापातकालीन सेवा भी आफत हो चुकी है, इसमें भी इलाज के लिए दो-तीन घंटों तक डाक्टर की प्रतीक्षा करना आम बात हैं, मरीज जो कि प्राय:…

Read More

कांग्रेस विरोध में लाल-पीली ऊना। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने राज्य की तीन आयुर्वेदिक फार्मेसियों को बेचने के लिए ‘दाम’ तय कर दिये हैं, ये फार्मेसियां पपरोला, माजरा व जोगिंद्र नगर में हैं, इनमें काफी अर्से से आयुर्वेदिक दवा निर्माण कार्य ठप हैं, सरकार इनको पीपीपी मोड पर बेचने पर जा रही है और कीमत भी ढाई अरब रुपये तय कर इसी राइजिंग हिमाचल वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया है, कांग्रेस सरकार के इस फैसले पर लालपीली है, उसने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि हिमाचल की संपत्तियां बिकने नहीं दी जायेगी।…

Read More

पर्यावरण संरक्षण के लिए दिया जाएगा किंकरी देवी पुरस्कार नाहन। जिला सिरमौर को 2 अक्तूबर, 2019 तक प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा यह जानकारी आज यहां जिला परिषद भवन में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने दी। उन्होने कहा कि इस वर्ष 2 अक्तूबर को राष्टपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 11 सितम्बर, 2019 से 27 अक्तूबर, 2019 तक पूरे देश को साफ सूथरा बनाने का आहवान किया है जिसके तहत जिला सिरमौर को प्लास्टिक मुक्त करने का निर्णय लिया गया…

Read More

शिमला। कारावास एवं सुधार सेवाओं द्वारा ‘जेल में कैदियों को सकारात्मक कार्यों से जोड़ना’ विषय पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि कैदी राज्य और समाज की जिम्मेदारी हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह कैदियों के पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों में अपना सहयोग दें ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि कैदी समाज के सबसे अधिक उपेक्षित वर्ग है, जिस कारण आम तौर पर लोग जेल में बन्द कैदियों और उनके परिवारों के सम्बन्ध में अच्छी सोच नहीं रखते। जेल में बन्द होने के…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिला के नालागढ़ नगर परिषद् की अध्यक्षा नीरू शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका आज चण्डीगढ़ स्थित निजी अस्पताल में देहांत हो गया। 54 वर्षीय नीरू शर्मा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भगवान से दिवंग्त आत्मा की शांति की कामना की है।

Read More