Author: Himachal Varta

शिमला। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने आज गोवा के ओद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने बहुराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल कम्पनी ‘सनोफी’ और आई.एफ.बी. के अधिकारियों के साथ भेंट की। उद्योग मंत्री गोवा में जी.एस.टी. परिषद की 37वीं बैैठक में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने गए हैं। उन्होंने कम्पनी के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ की तथा वहां चल रही विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने सनोफी की इकाई तथा अन्तर्राष्ट्रीय प्रयोगशाला का अवलोकन किया। उन्होंने आई.एफ.बी. कम्पनी की वाॅशिंग मशीन इकाई का भी दौरा किया। उद्योग मंत्री ने कम्पनियों के अधिकारियों से मुलाकात के दौरान उन्हें हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में…

Read More

शिमला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने आज यहां बताया कि आईजीएमसी शिमला में रेडियो थैरेपी और ऑनकोलाॅजी विभाग के अन्तर्गत पेन एण्ड पेलिएटिव केयर यूनिट स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि कैंसर से पीड़ित 70 प्रतिशत रोगी दर्द से पीड़ित होते हैं और कैंसर मरीजों की इस दर्द का निवारण एक चुनौती थी। उन्होंने कहा कि यह इकाई आधुनिक तकनीक द्वारा कैंसर रोगियों की पीड़ा व अन्य समस्याओं का निदान करेगी। इससे पूर्व यह सुविधा केवल दिल्ली के एम्स व पीजीआई चण्डीगढ़ में ही उपलब्ध थी, जो अब आईजीएमसी के कैंसर यूनिट शिमला में भी…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि भारत ने पिछले तीन-चार वर्षों में कई बदलाव देखे हैं और पूरी दुनिया ने इसे बहुत सकारात्मक रूप से लिया है। उन्होंने कहा कि ये परिवर्तन देश और उसके नागरिकों के हित में भी महत्वपूर्ण है, लेकिन उन्हें लागू करने की आवश्यकता है, जोकि चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आॅफ इंडिया (आईसीएआई) के संस्थानों द्वारा किया जा रहा है। राज्यपाल ने यह बात आज सोलन जिले के चायल में आईसीएआई की परिषद की बैठक के अवसर पर कही। राज्यपाल ने कहा कि आईसीएआई चार्टर्ड अकाउंटेंट एक्ट, 1949 के तहत एक संवैधानिक संस्था है, जिसे भारत में…

Read More

शिमला। राज्य खाद्य आयोग ने अध्यक्ष के एक पद तथा सदस्यों के दो पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए केवल वही अभ्यार्थी आवेदन करें जो अखिल भारतीय सेवाओं का सदस्य हो अथवा रहा हो, केन्द्र व राज्य में अन्य नागरिक सेवाओं के अन्तर्गत किसी पद पर अपनी सेवाएं दी हों, खाद्य सुरक्षा से संबंधित मामलों में अनुभव, नीति बनाना और कृषि के क्षेत्र में प्रशासनिक अनुभव, खाद्य आपूर्ति, पोषाहार, स्वास्थ्य तथा अन्य संबंधित क्षेत्र में अनुभव व जानकारी रखते हों। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में अनुभव व ज्ञान…

Read More

शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने आज यहां ऑनलाइन भुगतान विधि की संभावनाओं का पता लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष (एचपीसीएमआरएफ) की बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को आॅनलाइन भुगतान विधि को सरल बनाते हुए एचपीसीएमआरएफ के ऑनलाइन भुगतान विधि में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने वेबसाइट को फिर से डिजाइन करने और उपयोगकर्ताओं और दानियों के लिए आकर्षक बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए आॅनलाइन दान करने के लिए किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में एक अलग बैंक खाता खोला जाना…

Read More

चंडीगढ़। गृहमंत्री अमित शाह चंडीगढ़ में 20 सितंबर को उत्तरी आंचलिक परिषद की 29वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, केन्द्र शासित प्रदेश–जम्मू और कश्मीर एवं लद्दाख और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली राज्य शामिल होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री इस बैठक के मेज़बान एवं उपाध्यक्ष होंगे। इस बैठक में सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ दो मंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासक, प्रमुख सचिव एवं राज्य और केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इससे पूर्व उत्तरी आंचलिक परिषद की बैठक वर्ष 2017 को चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी। वर्ष 1957 में संविधान के अधिनियम…

Read More

नाहन। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण व हिमाचल राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के सहयोग से लोक प्रशासन संस्थान हिमाचल प्रदेश (हिप्पा) द्वारा घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में अतिरिक्त उपायुक्त प्रिंयका वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन हुआ। इस कार्यशाला में घटना प्रतिक्रिया प्रणाली की विशेषताओं, सिद्धांतो व आपदा के समय विपरित परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम के समापन के अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने कहा कि घटना प्रतिक्रिया प्रणाली आपदा से निपटने के लिए एक बेहतरीन प्रणाली है जिसके माध्यम से विपरीत परिस्थितियों…

Read More

नाहन में फ्री आई चैक-अप शिविर का आयोजन नाहन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस ‘सेवा सप्ताह’ के अवसर पर नाहन में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से निर्मल हैल्थ केयर अस्पताल नाहन में फ्री आई-चैकअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 79 नेत्र रोगियों की निशुल्क जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। रक्तदान कर अपने प्रिय प्रधानमंत्री को जन्म दिवस का नायाब तोहफा दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि देश के महान प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर संपूर्ण देश में सेवा…

Read More