Author: Himachal Varta

नाहन। नकली सोने से नाहन में स्थित आईडीबीआई बैंक से लाखों का लोन लेने के चक्कर में फंसे नाहन शहर के निवासी विकास गौतम और काजल चौधरी को नाहन के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने जमानत पर रिहा करने के आदेश जारी किए हैं जिन्हें 30-30 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है जिन्हें शिमला क्राइम ब्रांच की टीम ने गत दिनों हिरासत में लिया था। उल्लेखनीय है कि नाहन निवासी काजल चौधरी तथा विकास गौतम पर आरोप था कि उन्होंने पीतल पर सोने की परत चढा़ कर आईडीबीआई बैंक से 8.23 लाख रुपये का लोन धोखे से हासिल…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर के राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय नाहन मे वीरवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर श्री बसन्त वर्मा ने की जिसमें महाविद्यालय के कर्मचारियों सहित लगभग 220 छात्र-छात्राओं नें कानून के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी हासिल की । इस अवसर पर श्री बंसत वर्मा ने अपने सम्बोधन में बताया कि भारतीय संविधान की अवधारणा, संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकार, कर्तव्य व अन्य जानकारी से अवगत करवाया। उन्होने छात्रों के जीवन में शिक्षा के साथ कानून कीे महत्वता, एंटी रेगिंग एक्ट, एन्डडींपीसी एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम, पोक्सो एक्ट, मोटर…

Read More

शिमला। राज्यपाल कलराज मिश्र ने आलू पर गहन वैज्ञानिक शोध पर जोर दिया है ताकि अधिक से अधिक किसानों को आलू की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके और इसकी खेती किसानों की आजीविका का मुख्य साधन बन सके। यह बात उन्होंने आज यहां केन्द्रीय आलू अनुसंधान केन्द्र (सीपीआरआई) द्वारा अपने 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान कही। उन्होंने संस्थान को बधाई देते हुए कहा कि अपने लगभग सात दशकों की यात्रा के दौरान सीपीआरआई ने आलू अनुसंधान के क्षेत्र में देश को महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हिमाचल प्रदेश का जलवायु आलू की खेती…

Read More

शिमला। बागवानी व वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कुलपति डॉ. परविन्द्र कौशल ने आज यहां राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंट की और विश्वविद्यालय की गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रस्तुति दी। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता शिक्षा और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा और बागवानी फसलों व औषधीय और सुगंधित पौधों के लिए कीटरहित, वातावरण अनुकूल किस्मों के विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बागवानी और वानिकी फसलों की खेती के लिए पर्यावरण मित्र तकनीकों का विकास किया जाना चाहिए। उन्होंने कुलपति से किसानों तक आधुनिक तकनीकी सूचना पहुंचाने के लिए आधुनिक तरीकों का विस्तार करने की…

Read More

शिमला। 550वां प्रकाश उत्सव (गुरू नानक देव जयंती) शिमला में राज्य स्तरीय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसको मैगा इवेन्ट बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां 550वें प्रकाश उत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। प्रकाश उत्सव 28-29 सितम्बर को शिमला में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाश उत्सव विभिन्न धर्मों के लोगों के लिए एक पवित्र त्यौहार है जो गुरू नानक देव जी और उनके उपदेशों का सम्मान करते हैं। गुरू नानक देव जी दुनिया के सबसे…

Read More

नयी दिल्ली। यातायात नियमों का उल्लंघन कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालक सावधान हो जाएं। नये मोटर एक्ट के प्रावधानों के तहत उन्हें सितंबर से कई गुना अधिक जुर्माना भरना पड़ेगा। सरकार इन प्रावधानों को एक सितंबर से लागू करने जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गत दिवस को इसका ऐलान किया। मंत्रालय की नयी वेबसाइट लांच करते हुए गडकरी ने कहा कि हमने नये मोटर वाहन एक्ट, 2019 के 63 उपबंधों, जिनमें नियम बनाने की जरूरत नहीं है, को सितंबर से लागू करने का निर्णय किया है।…

Read More

जीरकपुर। जीरकपुर के छतबीड़ चिड़ियाघर में अब शेर की दहाड़ सुनाई देगी क्योंकि गत दिवस चिड़ियाघर में एक शेर, एक शेरनी व एक बाघिन पहुंच गए हैं। अब चिड़ियाघर में शेर अक्षत और शेरनी दृष्टि सफेद बाघिन गौरी की दहाड़ सुनने को मिलेगी। छतबीड़ जू का वन्य प्राणी विंग इनके आदान प्रदान की औपचारिकताओं को पूरा करने की दिशा में 2018 से ही लगा हुआ था। नर व मादा शेर का जोड़ा गुजरात से लाने के लिए बकायदा वन्य प्राणी विंग के पशु चिकित्सकों की टीम ने गुजरात में जाकर वहां के मुख्‍यमंत्री से मुलाकात की थी। सीएम ने जोड़ा…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा में 23 व 24 अगस्त को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न 4 आयु वर्ग के युवा प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। खेल विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें 8 से 12 वर्ष, 12 से 15 वर्ष, 15 से 19 वर्ष तथा 19 से 25 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए विभिन्न योगासन सुनिश्चित किए गए हैं। इस वर्ग के प्रतिभागियों के लिए शीर्षपादागुष्ठïा आसन, पश्चिमोत्तान आसन, धनुर्रासन, अर्धमत्सेन्द्रासन तथा सर्वांगासन अनिवार्य आसन होंगे। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 8 से 12 वर्ष, 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग के…

Read More