Author: Himachal Varta

चण्डीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रदेश में बसों के किराये में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। प्रदेश में वर्ष 2016 से अभी तक साधारण बसों का किराया 85 पैसे प्रति किलोमीटर ही है, जिसे बढ़ाया नहीं गया है। श्री पंवार ने स्पष्ट किया कि पड़ौसी राज्य पंजाब द्वारा 19 अगस्त, 2019 को अधिसूचना जारी कर उनके क्षेत्र में संचालित होने वाली साधारण बसों का किराया 5 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है, जो अब 109 पैसे प्रति किलोमीटर से बढक़र 114 पैसे प्रति किलोमीटर हो गया है। उन्होंने बताया…

Read More

चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पूर्व वित्त मंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री श्री अरूण जेटली को कुशल राजनीतिज्ञ, उच्च कोटि का विधिवेत्ता एवं अर्थवेत्ता और अत्यंत योग्य पार्लियामेंटरियन बताते हुए कहा कि उनके निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है। श्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पूर्व वित्त मंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत श्री अरूण जेटली के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व, उन्होंने श्री जेटली के निवास पर शोक-संतप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विधायक एवं भारतीय जनता…

Read More

नयी दिल्ली/शिमला। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में भाजपा कार्यालय में पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र ने एक महान नेता को खो दिया है, जिन्हें हमेशा पार्टी के साथ-साथ देश के लिए किए गए योगदान के लिए याद किया जाएगा। सांसद राम स्वरूप शर्मा, किशन कपूर, सुरेश कश्यप और राज्य भाजपा प्रमुख सतपाल सत्ती ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

Read More

बनकला में दी गई मुफ्त कानूनी जानकारी नाहन। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सिरमौर श्री प्रताप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में रविवार को नाहन तहसील के ग्रांम पंचायत बनकला में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें इस क्षेत्र के लोगों को कानून के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी उपलब्ध करवाई गई । इस अवसर पर श्री प्रताप सिंह ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि जो है निर्बल और असहाय कानून देगा उसको न्याय, इसके लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हर व्यक्ति को कानूनी सलाह व मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होने बताया कि संविधान के अनुच्छेद…

Read More

रेणुकाजी। बार-बार दौड़ना पड़ता है यह जानते समझते हुए भी सरकार व प्रशासन को बहुत अच्छी तरह से जानकारी है कि रेणुका जी देवभूमि भी है व पर्यटन के लिए बेहद आकर्षक स्थल है जिसकी खूबसूरत वादी को देखने वर्षभर बड़ी संख्या में सैलानी व श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है जिनमें विदेशियों की संख्या भी उत्साहजनक होती है। ऐसे में यातायात प्रबंधन कि मौजूदा व्यवस्था या कहे तामझाम व कार्यशैली में बड़े पैमाने पर व हर स्तर से सुधार और बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है। वह भी प्राथमिकता के आधार पर तो अनिवार्य रूप से…

Read More

शिमला। कर्मिक विभाग ने आयुर्वेद विभाग के पूर्व निदेशक संजीव भटनागर को चार्ज शीट कर दिया। 2008 बेच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पर यह कार्रवाई की गई। आयुर्वेद विभाग में चिकित्सक उपकरणों की खरीद में हुए घोटाले में सरकार ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले मुख्यमंत्री जय राम की मंजूरी मिलने के बाद कर्मिक विभाग ने भटनागर को चार्ज शीट थमाने की प्रक्रिया शुरू की थी। अब उन्हें जांच प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रखना होगा। यदि जवाब संतोषजनक पाया गया तो सरकार चार्ज शीट खत्म कर सकती है। यदि चिकित्सक उपकरणों की खरीद से संबंधित सवाल वैसे ही…

Read More

मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं (साइंस 05) और 12वीं (राजनीति शास्त्र 031) (फिजि़क्स 052), बिजनेस स्टडीज़ (141) की सप्लीमेंट्री परीक्षा अब 27 अगस्त हो होगी। बता दें कि इससे पहले भी 13 अगस्त को पंजाब बंद के कारण परीक्षा को स्थगित कर 23 अगस्त की तिथि निश्चित की गई थी। बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं श्रेणी की 23 अगस्त को होने वाली उक्त परीक्षा अब पंजाब सरकार द्वारा जन्माष्टी की छुट्टी घोषित करने के अब 27 अगस्त को सुबह 11 बजे से 2.15 बजे तक करवाई जाएगी। यह सूचना…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब विद्यालय शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने पिछले 15 साल में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे छात्रों को टेस्ट में फिर से बैठने का ‘सुनहरा’ मौका देने का फैसला किया है। सार्वजनिक सूचना के अनुसार, यह फैसला सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक की 550वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया है। बोर्ड ने कहा कि वैसे छात्र जो अपनी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके या किसी कारणवश परीक्षा नहीं दे सके और अगर वे अपने प्राप्तांक में सुधार करना चाहते हैं तो उनके लिये परीक्षा में एक बार फिर बैठने का यह एक सुनहरा मौका है।…

Read More