जीरकपुर। रविवार देर रात पुलिस ने यहां शहर के कई डिस्को क्लबों में छापेमारी की। रात 12 बजे के बाद हाई साउंड पर डीजे चलाने और शराब परोसने वाले डिस्को संचालकों पर कार्रवाई की गयी। इनमें हूप हाईवे, जंकयार्ड, अलमास, पिट ब्रियु व हिप्नोटिक्स डिस्को क्लब शामिल हैं। ढकोली पुलिस ने पंचकूला सड़क पर स्थित हिप्नोटिक्स क्लब के संचालकों के खिलाफ रात 12 बजे के बाद ऊंची आवाज में गाना बजाने पर जीरकपुर वासी अशोक, दीपक शर्मा, अनुपम व हैप्पी बराड़ के खिलाफ केस दर्ज कर 3 को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया जबकि एक फरार है। एएसआई पवन…
Author: Himachal Varta
पिंजौर। कालका-पिंजौर पुराने नेशनल हाईवे पर कालका से लेकर पिंजौर खेड़ा मंदिर तक दुकानदारों और शोरूम मालिकों द्वारा अपना सामान दुकानों से बाहर सड़क किनारे तक लगाकर रखा हुआ है, जिससे न केवल सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है बल्कि इससे ट्रैफिक जाम की समस्या भी पैदा हो रही है। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कई वर्ष पूर्व ये अतिक्रमण हटाए थे, उसके बाद फिर से दुकानदारों ने पानी की टंकियां, फर्नीचर, गमले, पाइप, गाड़ियों के टायर आदि अन्य सामान सरकारी जगह पर 20 से 50 फुट दूर तक रखकर बेचना शुरू कर दिया था लेकिन प्रशासन उनके…
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में सेक्टर- 26 में जलभराव की समस्या से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में बनी सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। जिससे मंडी आने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में इन गड्ढों में पानी भरने से लोगों का पैदल चलना दुश्वार हो रहा है। बावजूद इसके चंडीगढ़ प्रशासन जर्जर सड़कों की दुदर्शा सुधारने के लिये कोई प्रयास नहीं कर रहा है। मंडी में पपीता सप्लाई करने वाले रतन सिंह ने बताया कि सड़क में गहरे गड्ढों से काफी परेशानी हो रही है। बावजूद…
शिमला। प्रधान सचिव राजस्व ओंकार चंद शर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (एसडीएमए) और कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण दलों को संयुक्त रूप से सराहनीय कार्य करने के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिविल सेवा पुरस्कार 2019 के अंतर्गत प्राप्त की गई 2.50 लाख रुपये की राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान किया। निदेशक राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण दुनी चंद राणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने देश में सभी आर्थिक प्रतिष्ठानों के विभिन्न परिचालन और संरचनात्मक पहलुओं पर विभिन्न जानकारी देने के लिए साख्यिंकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) द्वारा 2019 में संचालित 7वीं आर्थिकी गणना (7वीं ईसी) का आज यहां शुभारम्भ किया। आर्थिक गणना भौगोलिक विस्तार, आर्थिक गतिविधियों के समूहों, ओनरशिप पैटर्न, परिसरों या निर्धारित परिसरों के बिना आर्थिक गतिविधियों में शामिल संस्थानों से जुड़े व्यक्तियों इत्यादि की बहुमूल्य जानकारी प्रदान करती है। 7वीं ईसी के संचालन के लिए एमओएसपीआई ने अर्थशास्त्र और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की कार्यन्वयन एजेंसी सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसिज इंडिया लिमिटेड के साथ भागीदारी की है।…
लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने की राज्यपाल से भेंट शिमला। राज्यपाल कलराज मिश्र ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल डी.वी.एस. राणा के साथ आज यहां राजभवन में आयोजित बैठक में भर्ती प्रक्रिया में हर स्तर पर तेजी लाने कली आवश्यकता पर बल दिया ताकि निर्धारित समयावधि में खाली पदों को भरा जा सके। राज्यपाल ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न पद सृजित किए जा रहे हैं, जिन्हें आयोग के माध्यम से भरने की प्रक्रिया में तेजी लाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रशासनिक सेवा व संबद्ध सेवाओं की चयन प्रक्रिया की समयावधि भी…
नाहन। हिमाचल सरकार द्वारा गरीबी की रेखा से नीचे(बीपीएल) रहने वाले परिवारों को जो सरकार से पिछले कई सालों से लाभ उठा रहे हैं और अब पूरे सम्पन्न हो चुके हैं उन्हें बीपीएल की सूची से निकाला जाएगा और नए परिवारों को जो बहुत गरीब है उन्हें इस सूची में डाला जाएगा। इस में सरकार द्वारा एक लक्ष्य भी सूची से निकालने के लिए रखा गया है जिसे आगामी प्रथम सितम्बर से चालू करने का निष्चय किया गया है। ऐसे ही कई सम्पन्न परिवार जिला सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएल का पूरा लाभ पिछले कइ सालों से उठा रहे…
चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने और सडक़ यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से नाबार्ड सहायता के तहत 138.33 करोड़ रुपये की लागत से 40 सडक़ों के सुधार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग के एक प्रवक्ता ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र में 279.52 लाख रुपये की लागत से कुरुक्षेत्र ढांड रोड से बारणा से हथीरा तक सम्पर्क मार्ग जबकि जिला भिवानी में…