शिमला। हिमाचल प्रदेश में 2 अक्तूबर को एक साथ एक लाख लोग अमीर हो जायेंगे। हिमाचल की जयराम ठाकुर सरकार ने 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर प्रदेश में होने वाली सभाओं की विशेष बैठकों में एक साथ एक लाख बीपीएल लोगों को इस सूची से बाहर करने का फैसला किया है। ये वे लोग होंगे जो पिछले काफी समय से इस सूची में थे और जिनकी आर्थिक स्थिति अब ठीक हो चुकी है। ये बात प्रदेश के ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज राज्य विधानसभा में नियम 62 के तहत विपक्ष के नेता…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के धनास स्थित लेक में आज सुबह एक 50 वर्षीय महिला अचानक गिर गई। जिसे वहां टहल रहे 2 युवकों ने डूबते देखकर सुरक्षित लेक से बाहर निकाल लिया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत स्थिर बताई गई। पुलिस ने महिला के अचानक लेक में गिरने के मामले को आत्महत्या की कोशिश से जोड़ कर जांच की। महिला की पहचान सेक्टर 52 की रहने वाली स्वर्णा के रूप में हुई। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7 बजे लेक पर दो युवक राकेश राणा और हेम ठाकुर टहल रहे थे। इस बीच उनकी नजर…
जीरकपुर। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की 100 मीटर क्षेत्र में जिसमें जीरकपुर के गांव पभात क्षेत्र का बहुत बड़ा हिस्सा आता है में 2011 के बाद बने 98 निर्माणों पर प्रशासन का पीला पंजा चलना लगभग तय हो गया है। इस क्षेत्र में कुछ प्रभावशाली राजनीतिक लोगों ने खुद के गोदाम व भोले भाले लोगों को अंधेरे में रख कालोनियां काट प्लॉट बेच दिए हैं। निर्माण संबंधी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में दायर एक स्टेटस रिपोर्ट पर आदेश जारी करते हुए पीठ ने इन सभी निर्माण को गिराने के लिए कहा है। इसके लिए पंजाब सरकार को चार महीने का समय दिया…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अरुण जेटली के निधन पर दुख व्यक्त किया है।अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “अरुण जेटली जी असाधारण राजनीतिज्ञ, बुद्धिजीवी और कानून के जानकार थे। वह स्पष्टवादी नेता थे जिन्होंने भारत को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जाना बेहद दुखद है। मैंने उनकी पत्नी संगीता जी और पुत्र रोहन से बात की है, और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। ओम शान्ति।जीवन से भरपूर, हाजिरजवाब, विनोदी स्वभाव के और प्रतिभावान, अरुण जेटली जी को समाज के हर वर्ग के लोग चाहते…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा “सभी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद हमारे जीवन में हमेशा खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लाए। जय श्रीकृष्ण।”
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में अपेक्षित औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए यह आवश्यक है कि मीडिया प्लान लक्ष्य एवं क्षेत्र पर आधारित हो। वह आज यहां राईजिंग हिमाचल ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के संदर्भ में स्क्वेयर मीडिया लिमिटेड की ओर से मीडिया प्लान पर एक प्रस्तुतिकरण की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मीडिया प्लान का उद्देश्य प्रदेश में उपलब्ध व्याप्त निवेश क्षमता को निवेशकों के सम्मुख प्रस्तुत करना है, जिसके लिए यह आवश्यक है कि मीडिया का समुचित उपयोग किया जाए। इसके माध्यम से प्रदेश की उपलब्धियों और गतिशील शासन को भी…
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस उपलब्धि पर महिला एवं बाल विकास विभाग को बधाई दी शिमला। हिमाचल प्रदेश को पोषण अभियान के अंतर्गत तीन राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान यह पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार पोषण अभियान के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन के लिए राज्य, जिला, खण्ड और आंगनवाड़ी केन्द्रों को प्रदान किए गए। प्रदेश के लिए इन पुरस्कारों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने प्राप्त किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक कृतिका कुलहारी और…
सिरमौर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि पूर्व-सैनिकों की पेंशन संबंधी शिकायतों को व्यावहारिक तरीके से हल किया जाना चाहिए ताकि सैनिकों का मनोबल ऊँचा बना रहे। उन्होंने यह बात आज सिरमौर जिला के पावंटा साहिब में आयोजित 170वीं रक्षा पेंशन अदालत के मौके पर कही। कलराज मिश्र ने कहा कि देशभर में 31 लाख से अधिक पेंशनर विभिन्न पेंशन वितरण एजेंसियों के माध्यम से पेंशन ले रहे हैं और हर साल लगभग 85 हजार पेंशनर और जुड़ रहे हैं। उन्हांने कहा कि वर्ष 2019-2020 के लिए रक्षा पेंशन बजट 1,12,079.57 करोड़ रुपये है, जो भारत सरकार के कुल पेंशन…