Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी है चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भरोसे
    स्वास्थ्य

    आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी है चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भरोसे

    By Himachal VartaSeptember 24, 2019
    Facebook WhatsApp

    डाक्टर के दर्शन सिर्फ 3 दिन तो फार्मासिस्ट के कतई नहीं
    रेणुकाजी।
    देवभूमि हिमाचल में जहां कि 90 फीसदी आबादी ग्रामीण कही जाती है, स्वास्थ्थ सेवाएं खुद बीमार हो चुकी हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों के लिए इसका एक उदाहरण प्रसिद्ध तीर्थस्थली रेणुका जी है जिसमें जनता की भारी मांग व दबाव में सरकार ने आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोल तो दी है लेकिन यह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के भरोसे हैं।
    डिस्पेंसरी में डाक्टर के दर्शन सिर्फ 3 दिन हो पाते हैं, दवा वितरण का काम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने ही संभाला हुआ है।
    उक्त आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी पर आसपास के कई गांवों की हजारों की आबादी के साथ ही रेणुकाजी के तीर्थाटन भ्रमण के लिए बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के आयुर्वेदिक उपचार का जिम्मा है, क्योंकि यहां कोई अन्य स्वास्थ्य केंद्र नहीं है, जो है वह दो-ढाई किलोमीटर दूर है और पहाड़ी इलाके में यह दूरी काफी मानी जाती है। जो ग्रामीण अपना कामकाज व अन्य जिम्मेदारी छोड़कर या किसी दूसरे को सौंप कर इस डिस्पेंसरी में इलाज के लिए आते हैं, यहां डाक्टर के न होने की जानकारी मिलने से उसका रोग तो बढ़ा जाना स्वाभाविक है, शारीरिक थकान व मानसिक पीड़ा अलग झेलनी पड़ती हैं।
    डिस्पेंसरी में डाक्टर का निरंतर उपलब्ध न होने व फार्मासिस्ट की कुर्सी खाली होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को है ही, तो जनता भी इस ओर बराबर ध्यान आकर्षित करती आ रही है, पर पता नहीं वह दिन कब आयेगा जब रेणुका तीर्थ स्थली में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में ये नियुक्तियां हों, वह भी ऐसी सरकार के होते जो कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने को लेकर बराबर अपनी पीठ थपथपाती रहती है।
    जब इस विषय में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कविता शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमने सरकार को लिखा हुआ है और डॉक्टर की नियुक्ति सरकार ने ही करनी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.