राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर छः व सात तथा सीमा पर लगते सेरजगास पंचायत के गांव कोटली में बीते एक सप्ताह से जलापूर्ति न होने से लोगों में त्राहि त्राहि मची हुई है और जल शक्ति विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया है और न ही इस समस्या के प्रति गंभीर है । आलम यह है कि लोग हैंड पंप से पानी ढोकर गंुजारा कर रहे हें । जलापूर्ति न होने से विशेषकर शौचालय में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस वार्ड के बाशिंदों का कहना है कि रूटीन में तीसरे दिन…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा की अदालत ने लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली कई कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. जिला सिरमौर में लिए गए विभिन्न खाद्य सैंपलों के 28 मामलों का निपटारा करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने FSSAI के मानकों पर खरी न उतरने वाली विभिन्न खाद्य वस्तुओं के मामले में यह कार्रवाई की। इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ और हरियाणा की कंपनियां शामिल हैं। जानकारी के अनुसार कसौटी पर खरा न उतर पाने वाले खाद्य पदार्थों संबंधी मामले खाद्य…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चेक सौंपा।इस अवसर पर एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, उद्योग सचिव आरडी नाजिम और एचपीएसआईडीसी के एमडी राजेश्वर गोयल भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए उद्योग मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर पुलिस ने अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस थाना माजरा में दर्ज एक मामले में उद्घोषित अपराधी गुरविंदर सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरविंदर सिंह पर IPC की धारा 419, 420, 354डी, 376, 201 के तहत मामला दर्ज था। वह चंडीगढ़ में भी कई मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक, सिरमौर ने इस…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में जंगल में घास काटते वक्त 35 साल के एक व्यक्ति की गहरी ढांक में गिरने से मौत हो गई है।मृतक की पहचान जबड़ोग निवासी राजेश के तौर पर हुई है।ग्रामीणों के अनुसार राजेश कुमार अपनी पत्नी के साथ घास काटने गया था, जहां अचानक पांव फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना ग्रामीणों की दी गई।लोग इकट्ठा होकर घटनास्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुसूचित जनजाति विकास विभाग ने सिरमौर जिले के हाटी इलाके के एसटी प्रमाण पत्रों को “वैध” घोषित कर दिया है।यह फैसला 1 जनवरी 2024 से 3 जनवरी 2024 के बीच जारी किए गए प्रमाण पत्रों पर लागू होगा। इस फैसले से सिरमौर जिले के ट्रांसगिरि इलाके के हाटी समुदाय के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। दरअसल, सरकार के अनुसूचित जनजाति विकास विभाग ने इस मामले में विधि विभाग से परामर्श किया. लिहाजा, विधि विभाग ने उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार प्रमाण पत्रों को वैध घोषित…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- नाहन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बनकला की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हो गया। स्कूल प्रबंधन समितिके प्रधान श्री ऋषि पल शर्मा ने इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्व श्रृंयंसेवकों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति देकर इसकी शुरुआत की। कार्यवाहक प्रधानाचार्य नवनीत वर्मा ने स्वयंसेवकों को जीवन में अनुशासन और सामाजिक समर्पण की भावना विकसित करने की सलाह दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ऋषिपाल शर्मा ने बच्चों से शिविर के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना की नीति और रीति से काम करने के लिए प्रेरित किया तथा बच्चों को शिविर के…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- स्थानीय ए वी एन सीनियर सैकैंडरी स्कूल के छठी से जमा दो कक्षाओं के लगभग 900 विद्यार्थियों और अध्यापकों ने नशे के विरुद्ध शहरभर में एक जनजागरुकता अभियान चलाया और एक विशाल रैली निकालकर लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया ,ए वी एन सीनियर सैकैंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य के के चन्दोला के अनुसार आज समाज में बढते नशे के प्रचलन ने हमारी युवा पीढ़ी को अपने कुचक्र में जकड़ लिया है फलस्वरूप सामाजिक और मानवीय संवेदनाओं को क्षति पहुँची है ,राष्ट्र के भविष्य को नशे की आदत पड़ना पूरे राष्ट्र की क्षति है…