नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर, गुणात्मक तथा अत्याधुनिक स्वास्थ्य, सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। प्रदेश में इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय शिमला, डा0 राजेन्द्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टंाडा (कांगड़ा) , डा0 यशवंत सिंह परमार राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय नाहन, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय नेरचौक (मंडी), डाॅ0 राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय हमीरपुर,प0 जवाहर लाल नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चम्बा के अतिरिक्त अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का इलाज कर रहे है। डाॅ0 यशवंत सिंह परमार आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय नाहन में प्रदेश की प्रथम न्यूरो इलेक्ट्रो फिजियोलॉजी लैब…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में चल रहे विशेष जागरूकता अभियान आपदा न्यूनीकरण समर्थ-2024 के तहत आज उप मण्ड़ल नाहन के त्रिलोकपुर व आईटीआई नाहन तथा उपमंडल शिलाई के बस स्टैंड़ रोनहाट व शिलाई, कफोटा के बस स्टैंड़ सतौन व राजकीय महा विद्यालय कफोटा में फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदाओं के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने जहां एक ओर गीत-संगीत से मनोरंजन किया वहीं नुक्कड़ नाटक द्वारा आपदा के नुक्सान को कम करने, भूकंपरोधी मकान बनाने, भूकम्प, भूस्खलन, बाढ़ व आगजनी जैसी स्थिती में सुरक्षा उपायों व…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिम्टा ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला सिरमौर की पांच विधानसभा क्षेत्रों में से तीन विधानसभा क्षेत्रों में युक्तिकरण के पश्चात 6 अतिरिक्त मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिसके तहत 57- श्री रेणुकाजी (एस.सी.) में तीन, 58-पांवटा साहिब में दो व 59- शिलाई विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर की पांचों विधानसभा क्षेत्र में युक्तिकरण से पूर्व 589 मतदान केन्द्र थे जो अब बढकर 595 हो गए है।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 का आयोजन 24 सितम्बर से 23 नवम्बर, 2024 तक किया जा रहा है जिसके तहत जिला भर के सभी स्कूलों, कॉलेजो व पंचायत घरों में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा युवा वर्ग व आम जनमानस को तम्बाकू से होने वाली बिमारियों और इसके दुष्प्रभाव के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर अजय पाठक ने देते हुए बताया कि 60 दिन तक चलने वाले इस अभियान के तहत तम्बाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना, तम्बाकू मुक्त…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन के हालात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन का अस्पताल जो कांग्रेस के राज में 12 से 15 डॉक्टरांे के साथ चलता था उसे 2022 में 122 स्पेशलिस्ट डॉक्टर उपलब्ध करवाए गए। 265 करोड़ रू0 केन्द्र की मोदी सरकार ने श्री जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा उपलब्ध कराया और मैडिकल भवन निर्माण का कार्य तेज गति से शुरू किया। आज कांग्रेस केजरीवाल राज में ये हालात हुए है कि 22 महीने में एर्क इंट भी अस्पताल व मैडिकल भवन में नहीं लगी। उन्हीं डॉक्टरों…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के शिक्षा खंड नाहन के अंतर्गत आने वाली राजकीय उच्च पाठशाला कैंट नाहन के छात्र दीक्षित वर्मा अब राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।दीक्षित वर्मा का चयन हाल ही में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हमीरपुर में आयोजित राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर दीक्षित का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दीक्षित ने अपनी सफलता श्रेय कड़ी मेहनत और शारीरिक शिक्षक नरेश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। शिलाई के रहने वाले दीक्षित ने बताया वह रोजाना सुबह 4:00 बजे नाहन के चंबा…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ)- पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवती की मौत हो गई है। पुरूवाला पुलिस थाना की सिंघपुरा पुलिस चौकी ने आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पूजा और बबली सड़क से पैदल गुजर रहे थे. इसी बीच मेहरूवाला में एक कार ने बबली को टक्कर मार दी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। अस्पताल पहुंचते ही उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।मृतक बबली की बहन पूजा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- एक और जहां नाहन नगर पालिका बाहरी राज्य से महंगे कारीगर बुलाकर महंगे दामों पर रावण का पुतला बनवाते हैं वही नाहन की सेन वाला पंचायत में माता भद्राकाली मेला कमेटी के सदस्यों ने खुद ही 51 फीट लंबा रावण का पुतला बनाया।यह पुतला जेबीटी अध्यापक ललित कुमार के द्वारा डिजायन किया गया था। रावण के पुतले को बनाने में मिला कमेटी के सदस्य ललित युद्धवीर वेद प्रकाश रिशिपाल पवन कुमार सहित मेला कमेटी व ग्राम पंचायत प्रधान सांदीपक तोमर शामिल रहे।मेला कमेटी के अध्यक्ष सांदीपक ने बताया कि रावण के पुतले के निर्माण…