नाहन/सिरमौर/सोलन( हिमाचल वार्ता न्यूज) कांग्रेस सरकार के दो साल ठगी, ठोरी और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा जिला सिरमौर द्वारा आयोजित आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रही। जनाक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए डाॅ0 राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि प्रदेश का बेरोजगार युवा विगत दो वर्षों में पूरी तरह त्रस्त हो चुका है। इस विश्वास पर की कांग्रेस सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरी व 5 लाख रोजगार मिल जाएंगे। श्रीमती प्रियंका…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत सिरमौर जिला में तीन सालों के दौरान 65 मामलों के 76 पीड़ितों को 82.95 लाख रुपये की राहत राशि वितरित की गई है। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा ने आज यहां आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत वर्ष 2021 से 31 वर्ष 2024 तक कुल 71 मामले प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 44 मामले न्यायालय में लंबित हैं तथा 27 का निपटारा हो चुका है। उन्होंने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित 100 दिवसीय जन भागीदारी अभियान- टीबी मुक्त भारत अभियान शिविर का उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। शिविर में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान एक जनभागीदारी अभियान है और हम सभी को इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देने के साथ-साथ इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग इस अभियान को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने बताया कि जिला सिरमौर में कानूनगो के 15 पद व पटवारियों के 03 रिक्त पदों पर पारिश्रमिक के आधार पर राजस्व विभाग से सेवानिवृत कर्मियों को पुनः नियुक्ति दी जाएगी जिसके लिए आवेदन पत्र सभी प्रासंगिक, सहायक दस्तावेजों, प्रमाण पत्रों के साथ 15 दिसम्बर, 2024 तक उपायुक्त कार्यालय में जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र जिला सिरमौर की आधिकारिक वेबसाइट http://hpsirmaur.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदक ने सेवानिवृत्त होने से पहले हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग के किसी भी विंग में कम से कम 5 वर्ष की सेवा की…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) – उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति तथा जिला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में वर्तमान में 132495 राशनकार्ड धारक है जिनको अगस्त से नवंबर, 24 तक 116290 मीट्रिक टन गुणवत्ता पूरक खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करवाई गई इस बैठक का संचालन करते हुए जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर नरेन्द्र धीमान ने बताया कि खाद्यान्नों की गुणवत्ता के लिए समय-समय पर नमूनों को एकत्रित कर निदेशालय को जांच के लिए भेजा जाता…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) – डा0 वाई एस परमार राजकीय मेडिकल काॅलेज नाहन के प्रधानाचार्य डा0 राजीव तूली ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी रैगिंग जांच समिति को एक गुमनाम शिकायत प्राप्त हुई जिस पर संज्ञान लेते हुए संस्थागत जांच समिति ने पाया कि 2023 बैच के दो वर्षीय एमबीबीएस के सात छात्र 26 नवम्बर, 2024 को अपने जूनियर्स की रैगिंग में शामिल थे। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि इन छात्रों ने अपने जूनियर्स के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें निजी आवास में ले जाकर लम्बे समय तक खड़ा रखा। उनके साथ अभद्र भाषा का…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) शिमला जिला में संचालित मैरिज पैलेस संचालकों को पत्र भेजे हैं। इसमें संचालकों को बिना लाइसेंस शराब न परोसने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा करने की सूरत में विभाग मैरिज पैलेस को सील कर कानूनी कार्रवाई अमल में ला सकता है। विभाग ने शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए यह कदम उठाया है। आबकारी कराधान विभाग ने साफ कर दिया है कि शराब परोसने का फैसला लिया गया है तो इसके लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। विभाग ने दो तरह के लाइसेंस उपलब्ध करवाए हैं। इनमें पहला 1200 रुपए में, जबकि दूसरा…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश में इस बार कम ठंड पड़ेगी। दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक अधिक हल्की सर्दी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। 65 से 75 फीसदी संभावना है कि शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, मंडी और कुल्लू जिलों सहित दक्षिण-पूर्व हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। राज्य के बाकी हिस्सों में भी सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहेगा। शेष क्षेत्रों के लिए संभावना 55 से 65 फीसदी तक जताई…