Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हिमाचल के सिरमौर में भ्रष्टाचार के आरोप में 25 पंचायत प्रतिनिधि निलंबित, 03 बर्खास्त
    सिरमौर

    हिमाचल के सिरमौर में भ्रष्टाचार के आरोप में 25 पंचायत प्रतिनिधि निलंबित, 03 बर्खास्त

    By Himachal VartaApril 23, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। सिरमौर जिले के विभिन्न विकास खंडों से कुल 28 पंचायत प्रतिनिधियों को कार्रवाई की जद में लाया गया है। इनमें से 25 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि 3 जन प्रतिनिधियों को बर्खास्त कर दिया गया है

    सबसे ज्यादा मामले शिलाई विकास खंड से
    सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, इन प्रतिनिधियों पर विकास कार्यों में गड़बड़ी, वन भूमि पर अवैध कब्जा, और चुनाव के दौरान झूठे हलफनामे दाखिल करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। शिलाई विकास खंड में सबसे ज्यादा 17 प्रतिनिधियों पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा संगड़ाह से 5, नाहन से 2, और पच्छाद, पांवटा साहिब, राजगढ़ से 1-1 प्रतिनिधि शामिल हैं।

    • कोटीधिमान, काथली, हलांह, कोटी उतरऊ, नाया पंजौड़, तिलौरधार, शिलांजी, लानी बोराड़, अशयाड़ी, मिल्ला पंचायतों के प्रधान व सदस्यों पर कार्रवाई
    • पिपलीवाला पंचायत के प्रधान को झूठा हलफनामा देने पर बर्खास्त
    • मात्तर पंचायत के उपप्रधान को वन भूमि पर कब्जा करने के चलते पद से हटाया गया

    पंचायतीराज अधिनियम की धाराओं 145 और 146 के तहत की गई इस कार्रवाई के लिए 30 मार्च 2022 से 28 जनवरी 2025 तक की जांच रिपोर्ट को आधार बनाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार कई पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये की अनियमितता पाई गई।

    डीआरडीए के उपनिदेशक अभिषेक मित्तल ने इन निलंबनों और बर्खास्तगियों की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कदम पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.