नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- उप मंडल नारग के तहत आने वाले गिरिपुल, गौडा, करगाणू,सवा गांव, टिकरी, टलांजी, ऑयली सेर बनेडा के आस पास के क्षेत्रों में 03 दिसम्बर को प्रातः 9.30 बजे से सायं 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए ई0 राजेन्द्र कुमार, सहायक अभियन्ता, विद्युत उप मंडल नारग ने बताया कि 11 के0वी0 फीडर लाइन के आवश्यक रखरखाव हेतु विद्युत आपूर्ति को बाधित रखा जा रहा है। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।
Author: Himachal Varta
नाहन -( हिमाचल वार्ता न्यूज) नवोदय विद्यालय नाहन के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार तिवारी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति चंडीगढ़ संभाग की ओर से संभागीय एकता समागम 2024-25 का आयोजन पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, संधुआं, रूपनगर पंजाब में 25 और 26 नवंबर को आयोजित किया गया। इस समागम में हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ व जम्मू-कश्मीर के जवाहर नवोदय विद्यालय की लगभग 32 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस समागम में संगीत की तीनों विधाओं गायन, वादन और नृत्य की प्रतियोगिता हुई, जिसमें पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के बच्चों ने …
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त के सभागार में लंबित वन संरक्षण अधिनियम प्रकरणों के बारे में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न प्रयोक्ता संस्थाओं द्वारा वन विभाग के परिवेश पोर्टल पर आवेदित केसों के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया गया। उपायुक्त ने सभी प्रयोक्ता संस्थाओं को प्रमुखता से इन केसों को शीघ्र निपटान करने तथा जिन केसों को 90 दिनों में कोई कार्यवाही न होने के कारण पोर्टल से हटा दिया गया था उनकों पुनः सुचिबद्ध करने के निर्देश दिए ताकि केसों में आगामी कार्यवाही समयबद्ध तरीके…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज उपायुक्त कार्यालय में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं तथा ग्राम पंचायतों के अंकेक्षण पत्र में वर्णित आपत्यिों(पैरों) के अनुवर्तन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह समस्त मदों की अनुपयुक्त राशियों को समय पर व्यय करें तथा ग्राम पंचायतों के विभाजन तथा पुनर्गठन संबंधी प्रस्तावनाऐं तैयार कर पांच दिनों के भीतर सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने महालेखाकार तथा राज्य लेखा परीक्षा विभाग द्वारा किए गए अंकेक्षण…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज उपायुक्त कार्यालय में जिला के सभी विभाग प्रमुखों के साथ बैठक आयोजित कर सर्दियों की तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला के सभी उपमंडलाधिकारी व खंड विकास अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया। उन्होंने जिला के अधिकारियों को हिमस्खलन और भारी बर्फबारी वाले क्षेत्रों में मानव संसाधन, मशीनरी और अन्य आवश्यक सामग्री की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों से बर्फबारी वाले क्षेत्रों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की ओर ट्रैकर्स या यात्रियों की आवाजाही को प्रतिबंधित…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष रोगी कल्याण समिति सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त सभागार में आयुष विभाग की खंड स्तरीय रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने जिला आयुर्वेद चिकित्सालय नाहन में रोगियों की सुविधा हेतु पंचकर्म एवं अंतरंग-बहिरंग रोगियों के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण खरीदने के लिए खरीद कमेटी गठित कर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत खरीदने की अनुमति प्रदान की। बैठक में विभाग द्वारा प्रस्तावित अधिकांश मदो को समिति द्वारा विस्तृत चर्चा के उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई । उन्होंने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)आस्था वेलफेयर सोसाइटी नाहन की नई कार्यकारिणी में आशुतोष गुप्ता को अध्यक्ष और सुनीलगौड़ को महासचिव की जम्मेदारी दी गई इसके अलावा आभा वर्मा को संरक्षक अलका मोहिंद्रा को सलाहकार राजीव भंडारी को समन्वयक बनाया गया।
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)देश में 90 दवाइयां जांच में सही मानकों पर मानकों पर नहीं पाई गई इनमें 38 दवाएं है हिमाचल में बनी है राज्य ड्रग नियंत्रक ने 34 और केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन ने 56 दवाओं के सैंपल लिए थे।