नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों पर बार-बार कुठाराघात करके अपने आप को कर्मचारी विरोधी साबित कर दिया है। यह आरोप लगाते हुए सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता एवं सिरमौर पेंशनर कल्याण संघ के मुख्य सलाहकार मेला राम शर्मा ने बताया की प्रदेश की सुक्खू सरकार ने सेवानिवृत होने वाले कर्मचारीयों की काॅम्यूटेशन योजना को समाप्त करके अपनी सारी जिंदगी सरकारी सेवा को समर्पित करने वाले कर्मचारियों पर गहरा आघात पहुंचाया है । उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी ताउम्र निष्ठा भाव से सेवा करके इस उम्मीद से सेवानिवृत होते हैं कि उन्हें सेवानिवृत्ति के पश्चात काॅम्यूटेशन के तौर पर कुछ धनराशि एकमुश्त प्राप्त होगी, उनकी उम्मीदों पर इस सरकार ने पूरी तरह पानी फेर दिया है। मेलाराम शर्मा ने बताया क कंमूटेशन वैल्यू यद्यपि प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी किस्तों में भुगतान करके अपने मृत्यु से पूर्व 10 या 15 वर्षों में पूरी अदायगी करता है परंतु उसके बावजूद भी इस सरकार ने यह तुगलकी फैसला करके सरकारी कर्मचारीयों को न केवल निराशा में धकेल दिया है बल्कि उनकी गाढ़ी कमाई पर डाका डाला है। जिला प्रवक्ता ने कहा की सुक्खू सरकार कर्मचारी और पेंशनरों के समर्थन से ही सत्ता में आई परंतु इस सरकार ने बार-बार कर्मचारीयों और पेंशनरों का भारी नुकसान करके उनके जीवन भर के सपनों पर पानी फेर दिया है । उन्होंने सुक्खू सरकार को आगाह किया कि यदि सेवानिवृत होने वाले कर्मचारीयों की काॅम्यूटेशन योजना को खत्म करने का फैसला वापस नहीं लिया तो इस सरकार को इसका भारी कामयाजा भुगतना पड़ेगा।
Breakng
- कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
- आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
- मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
- जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
- टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
Sunday, July 26
