नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उप निदेशक उच्चतर शिक्षा सिरमौर अजित चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 2024-25 के लिए इंस्पायर मानक स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ाकर 15 अक्तूबर, 2024 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इंस्पायर मानक स्कॉलरशिप योजना के आवेदन को मात्र पांच दिन शेष रह गए है तथा जिन विद्यार्थियों ने अभी तक इंस्पायर मानक अवार्ड में आवेदन नहीं किया है वे निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन पहली जुलाई से 15 सितम्बर तक करने…
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- धार्मिक नगरी पांवटा साहिब में हर वर्ष आयोजित होने वाली भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा इस बार भी आयोजित की जाएगी। रथ यात्रा का आयोजन 16 नवंबर को किया जाएगा। यात्रा से संबंधित कार्यों की पहले शारदीय नवरात्रि को रथ का विधिवत पूजन कर शुरुआत की गई है।भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा मधुबन आश्रम ऋषिकेश के संचालक स्वामी श्री परमानंद जी महाराज की अगवाई में होगी। रथ यात्रा का आयोजन श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट पांवटा साहिब कर रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी रथ यात्रा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- डाॅ राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हिमाचल प्रदेश ने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत ने एक बार फिर नरेन्द्र भाई मोदी की कार्यशैली और भाजपा की नीतियों के उपर मोहर लगाई है। बिन्दल ने कहा कि मोदी जी ने जिस तरह देश को फं्रट से लीड किया है वो गरीब कल्याण का मामला हो, वो किसान कल्याण का मामला हो, वो युवाओं के, महिलाओं के उत्थान का मामला हो, वो इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलेपमैंट का मामला हो, राष्ट्रीय मुद्दों की बात हो मोदी जी ने जिस तरह से देश का नेतृत्व…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को पूर्ण गति देने के लिए पांवटा साहिब में मेगा ड्राइव चलाया गया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा गुरु गोविन्द सिंह डिग्री कॉलेज, आई०टी०आई० पावटा, विभिन्न जीमो सहित खेल मैदानो में जन-मानस की सदस्यता करवाई गई। साथ ही पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने पर बल दिया। निर्धारित समय तक लक्ष्य को पूरा कर आगामी चुनाव में पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी। जिलाअध्यक्ष रणबीर ठाकुर ने कहा कि आज सोमवार को सदस्यता अभियान में कुल 200 नए लोगों…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सामाजिक कार्य में रोटरी क्लब के साथ-साथ रोटरी क्लब संगिनी नाहन भी अहम भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में रोटरी क्लब नाहन संगिनी द्वारा हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रोटरी संगिनी के सदस्यों के अलावा अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। रोटरी क्लब नाहन संगिनी की अध्यक्ष रोटेरियन दीपा बंसल ने बताया कि हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब में रोटरी क्लब नाहन संगिनी द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 60 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। उन्होंने कहा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर की कालाअंब पुलिस ने एक ट्रक से शराब का बड़ा जखीरा बरामद करने में सफलता हासिल की है।हालांकि, चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब को बरामद कर कब्जे में ले लिया है।पुलिस के अनुसार कालाअंब पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान बीती रात करीब डेढ़ बजे मैनथापाल से मोगीनंद की तरफ मौजूद थी। इसी बीच सामने से एक ट्रक आया, जिस पर तरपाल लगी हुई थी। चालक पुलिस की गाड़ी को देखकर एक दम…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर की नहर सवार ग्राम पंचायत के केंथ घाट में मनसा देवी का मेला दुर्गा अष्टमी के अवसर पर 10 और 11 अक्टूबर को बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। इस मेले का मुख्य आकर्षण कबड्डी और बोली बोल खेलकूद प्रतियोगिता होगी, जिसमें विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 18,000 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 11,000 रुपये के साथ ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, महिलाओं के लिए भी खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जो 11 अक्टूबर को होगी। इसमें रस्सा कसी, म्यूजिक चेयर, और मटका तोड़ जैसी घटनाएं शामिल होंगी। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- इनर व्हील क्लब द्वारा नाहन पीजी कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता डॉक्टर प्रतिभा ने सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव के उपाय और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में चीफ एडवाइजर मधु बिंदल के साथ संजना सैनी, सुनीता शर्मा, अलका गुप्ता, सुनैना अग्रवाल, रीता शर्मा और वायरिंग की गुप्ता जैसी कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। सभी ने छात्राओं को इस गंभीर बीमारी से बचाव के महत्व के बारे में जागरूक…