Author: Himachal Varta

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)- उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में पुलिस विभाग द्वारा मादक पदार्थो की रोकथाम के लिए बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने मादक पदार्थो जैसे भांग व अफीम की अवैध खेती की निगरानी तथा इसकी सूचना देने के लिए सभी खण्ड़ विकास अधिकारियों, पंचायती राज विभाग के प्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भांग व अफीम की अवैध खेती की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने बच्चों में बढ़ रहे नशे की रोकथाम एवं उस पर अंकुश लगाने के लिए शिक्षा…

Read More

श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र की तहसील ददाहू में 90 लाख रुपये से निर्मित ग्राम पंचायत कोटि धीमान की हरिजन बस्ती भारसरथ रहिया खाला और कियार के लिए उठाऊ जल आपूर्ति योजना और ग्राम पंचायत ददाहू के लिए 1 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से तैयार उठाऊ जल आपूर्ति योजना के संवर्धन एवं सुधार कार्य का शुभारंभ किया। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री व विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने श्री…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा का औचक निरीक्षक किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा मीड डे मील कर्मचारी से बातचीत की। उन्होंने स्कूल के बुनियादी ढ़ांचे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य को अनुपस्थित रहने वाले अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगने को भी कहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और एक अनुभवी शिक्षक ही स्कूली बच्चों में अध्ययन को लेकर आ रही कमी को परख सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को छात्रों में आने वाली शिक्षा के बुनियादी सिद्धांतों के अध्ययन की कमी के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सभी उप-मण्डलाधिकारियों को हर महीने शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के कमरों, मध्यान्ह भोजनालय तथा स्कूल की सड़क इत्यादि के रखरखाव व मुरम्मत के लिए फंड उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।                                                                              …

Read More

पांवटा साहिब  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- बाजार से तहसील कार्यालय , पीडब्ल्यूडी विभाग व अन्य कई विभागों को जोड़ते वाली शिलाई गांव तक बनी पीडब्ल्यूडी सड़क पर बरसाती पानी से सड़क किनारे लगे कटाव के मलबे से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां तक दब जाती है। आलम यह है कि अधिकांश जगहों पर भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। कही पर भूस्खलन से निजी जमीनों सहित सड़क किनारे मलबे के ढेर लग जाते है, युवा संघर्ष समिति शिलाई के सदस्यों द्वारा सड़क किनारे पौधरोपण किया , ताकि भूमि कटाव को रोका जा सके। युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष अक्षय तोमर ने…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला मुख्यालय नाहन के वार्ड नंबर 2 का यशवंत विहार क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां क्षेत्र में खस्ताहाल सड़कें, खुले में बहता सीवरेज का पानी लोगों के लिए परेशानी बना है। क्षेत्र में शाम ढलते ही स्ट्रीट लाइटें न होने के चलते अंधेरा पसरा रहता है । इसके अलावा क्षेत्र में पेयजल संकट समेत कई समस्याओं से क्षेत्र के लोग परेशानी झेल रहे हैं। जिसको लेकर आज स्थानीय कंग्रेस के विधायक अजय सोलंकी ने क्षेत्र में जनता का दरबार लगाया और जनसमस्याएं सुनी। विधायक ने अधिकतर समस्याओं का मौके…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हाटी कल्याण समिति शिलाई की बैठक समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह तोमर की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में लाधी , नेनिधार , कांडोभटनोल , मस्तभोज , कुराली , जेल भोज व कमरोउ क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। बैठक में हरिराम शास्त्री , जितेंद्र राणा , कल्याण धामटा , रघुवीर कपूर , रणजीत नेगी , प्रताप सिंह चौहान , रमेश देसाई और सीताराम शर्मा ने अपने विचार रखे। प्रताप चौहान व हरिराम ने हाटी मामले में सभी नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 1970 से हाटी मुद्दे पर सभी दलों के…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर में अवैध कटिंग अवैध डंपिंग समेत अवैध खनन जोरों पर है । डीसी सिरमौर द्वारा संबंधित विभागों को अति आवश्यक लिखते हुए कार्रवाई करने के लिए भी बाकायदा लिखित तौर पर निर्देश जारी किए गए थे। बावजूद इसके कोई कार्रवाई सबंधित विभागों द्वारा होती दिखाई नहीं दे रही है। पांवटा-शिलाई क्षेत्र में लगातार अवैध खनन का कार्य जोरों पर है नेशनल हाईवे 707 पर अवैध कटिंग अवैध ब्लास्टिंग की जा रही है। डीसी द्वारा एनजीटी को दिए निर्देशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। यह आरोप आज नाहन में डीसी सिरमौर…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला में आपदाओं की संवेदनशीलताओं के अंतर्गत आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा डॉक्टर यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय, नाहन में आपदा प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय जागरूकता एवं मॉक अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि इस एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की खोज एवं बचाव टीमों द्वारा मॉक अभ्यास एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 11 प्राध्यापकों एवं 239 के करीब महाविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने बताया…

Read More