नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 सितंबर, 2024 को वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर शारीरिक व मानसिक कल्याण को बढ़ावा देेने के लिए ‘यूज हार्ट फॉर एक्शन’ थीम पर आधारित साइकिल इवेंट का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि यह साइकिल इवेंट 29 सितंबर को प्रातः 11ः30 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नाहन से प्रारम्भ किया जाएगा।अजय पाठक ने बताया कि आजकल की भाग़- दौड भरी जिन्दगी के कारण गैर संचारी रोगों से देश में लगभग 63 प्रतिशत मौते हो रही है। बहुत से गैर संचारी रोग हमारी…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत लाणी बोराड़ के प्रधान सहित पंचायत के 2 वार्ड सदस्यों को उनके पदों से सस्पैंड कर दिया गया है। इन सभी पर वित्तीय अनियमितताओं और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही के चलते निलंबन की ये गाज गिरी है । इस संबंध में जिला पंचायत अधिकारी सिरमौर अभिषेक मित्तल ने संबंधित जनप्रतिनिधियों के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ-साथ चल अचल संपत्ति तत्काल प्रभाव से ग्राम पंचायत सचिव को सौंपने के भी निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत प्रधान रमेश पर ग्राम पंचायत की संपत्ति…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला दण्डाधिकारी सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज यह आदेश जारी करते हुए बताया कि 03 अक्तूबर से 17 अक्तूबर 2024 तक चलने वाले श्री महामाया बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला त्रिलोकपुर के दौरान कालाअंब पुलिस स्टेशन और मेला क्षेत्र की सीमाओं में किसी भी प्रकार के आग्नेयास्त्र, घातक हथियार व विस्फोटक सामग्री आदि लाने ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने यह भी आदेश जारी किए है कि मेला अवधि के दौरान कोई भी तीर्थयात्री मंदिर में नारियल नहीं चढ़ाएगा तथा मेला क्षेत्र में शराब पीकर कोई भी गैर कानूनी गतिविधि नहीं करेगा।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला प्रशिक्षण शिक्षा संस्थान(डाईट) द्वारा आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में पीएम श्री योजना के कार्यान्वयन संबन्धी बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने की। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित अधिकारियों, प्रधानाचार्यो, एसएमसी प्रधानों, सीएचटी तथा संबन्धित क्षेत्र के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि पीएम श्री योजना भारत सरकार की एक केन्द्र प्रायोजित योजना है। इस योजना का उददेश्य स्कूलों को बेहतर बनाना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत चलाना है तथा छात्रों के लिए समावेशी एवं पोषणकारी परिवेश तैयार करना है जिसके तहत प्रत्येक छात्र…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि आगामी 29 सितम्बर को श्रम एवं रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग द्वारा सिरमौर जिला की तहसील कमरऊ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ श्रम रोजगार एवं विदेशी नियोजन तथा उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मेले का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए किया जा रहा है। उन्होने बताया कि रोजगार मेला प्रातः 9ः00 बजे से आरंभ होगा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर जिला में शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान रखने वाले अरिहंत इंटरनेशनल ने राज्य स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ना प्रारम्भ कर दिया है। विद्यालय के प्रतिभागियों ने मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता के पेचक सिलट चैंपियनशिप में भाग लिया तथा अपने -अपने आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय को राज्य स्तर पर अलग पहचान दिलाई। अलीशा अंसारी, धैर्य राणा, और समरवीर सिंह ने पेचक सिलट की टेंडिंग फाइट में अपने अपने आयु और भार वर्गों में गोल्ड मेडल जीत कर जिला व विद्यालय का नाम ऊंचा किया। अलीज़ा अंसारी, व अलीना अंसारी ने फाइट में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में यातायात नियमों की जमकर अवेला हो रही है। कालाअंब थाना के अंतर्गत पूरा औद्योगिक क्षेत्र अव्यवस्था के चलते जहां जाम के शिकंजे में जकड़ा हुआ है वहीं यातायात नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दुपहिया वाहनों चालकों के सर से जहां अधिकतर हेलमेट गायब है तो वहीं दोपहिया चलते वाहन पर मोबाइल का इस्तेमाल भी अव्यवस्था की पुष्टि करता है।हालांकि काला अंब में रोड सेफ्टी क्लब कई बार जागरूकता शिविर भी लगा चुका है बावजूद इसके दुपहिया वाहन चालक बाज नहीं आ रहे हैं।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण समिति की बैठक आज बाला सुंदरी गौशाला नाहन में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा ने की। उन्होंने बाला सुंदरी गौशाला में बने तीनों शेड का भ्रमण किया। उन्होंने गोमूत्र अर्क बनाने की मशीन की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा बाला सुंदरी गौशाला में पल रहे लगभग 102 गोधन रखरखाव संबंधी व्यवस्था की जांच की व वहां पर चल रहे कार्यों के प्रति समिति के समस्त सदस्यों का उत्साह वर्धन किया। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष एसपीसीए नाहन डॉ. नीरू शबनम ने गौशाला में चल रही…