Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नगर परिषद के तीन पार्किंग स्थल 24 लाख में हुए नीलाम, पार्किंग दरें की तय
    सिरमौर

    नगर परिषद के तीन पार्किंग स्थल 24 लाख में हुए नीलाम, पार्किंग दरें की तय

    By Himachal VartaApril 5, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)नगर परिषद ने आज शहर में अपने 3 पार्किंग स्थलों को 24 लाख रुपये में नीलाम कर दिया। नगर परिषद द्वारा 4 पार्किंग स्थलों की नीलामी रखी गई थी। लेकिन नीलामी कार्यक्रम में एचआरटीसी वर्कशॉप के नजदीक बनी नई पार्किंग की नीलामी नही हो सकी। नगर परिषद की पक्का टैंक पार्किंग 16.72 लाख, शिमला रोड़ पार्किंग 4.20 लाख व मोहल्ला ढ़ाबों पार्किंग  3.12 लाख में नीलम हुईं है।

    पार्किंग फीस के जारी शेड्यूल के अनुसार  पार्किंग के कवर्ड एरिया में 1500 रुपये, ओपन एरिया में 1200 रुपये  जीएसटी समेत प्रति माह वाहन पार्क करने के रखे गए है। इसी कड़ी में 20 रुपये 2 घन्टे,30 रुपये 6 घन्टे , 50 रुपये 12 घन्टे व 80 रुपये 24 घन्टे की पार्किंग के वसूले जायेगें  ताकि ठेकेदार ज्यादा वसूली न कर सकें।  नगर परिषद ने वाहन मालिकों के हितों को देखते हुए ठेकेदारों को मनमर्जी की वसूली पर लगाम कसने के इरादे से पार्किंग की दरें पहले ही तय कर दी थी।

    इसके लिए सदन में पारित हुए प्रस्ताव की शहर के वाहन मालिकों ने सरहाना की है। लोगों ने कहा कि ऐसा पहली बार हूआ कि नगर परिषद ने अपनी आमदनी बढ़ाने की व्यवसायिक सोच सेवा बाहर निकल कर जनहित व जन कल्याण को अहमियत दी।  पार्किंग की दरें नगर परिषद की उक्त सभी पार्किंग पर भी लागू होंगी। इसको लेकर नगर परिषद की प्रसंशा की जानी चाहिए।

    नगर परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने बताया कि  4 पार्किंग स्थलों की नीलामी रखी गई थी। 3 स्थलों को नीलामी हुई है। एक स्थल की पार्किंग नही हो सकी। सदन ने पहले ही पार्किंग की दरें तय कर दी थी। ठेकेदार अब मनमाने दाम नही वसूल पाएंगे। सड़कों के आसपास पार्क हो रहे वाहन जो परिषद को फीस दे रहे है वो भी सड़कों से हटेगे। इन वाहनों को पार्किंग में होगा। अब दाम कम कर दिये है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.